Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटा बिग ब्रेकिंग *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में श्रमिकों और निराश्रित बच्चों को समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां निःशुल्क आवासीय शिक्षा के साथ समग्र विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।* *इसी क्रम में अटल आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 89 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें 21,072 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह प्रदेश सरकार पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।*
Ravendra Jadon पत्रकार
एटा बिग ब्रेकिंग *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में श्रमिकों और निराश्रित बच्चों को समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां निःशुल्क आवासीय शिक्षा के साथ समग्र विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।* *इसी क्रम में अटल आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 89 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें 21,072 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह प्रदेश सरकार पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚩धर्मो रक्षति रक्षितः । यतो धर्मः ततो जयः 🚩 🚩 पंच मुखी हनुमान मंदिर शंकर चबूतरा में भव्य हनुमान चालीसा पाठ किया गया अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- Post by Mohit kumar2
- जनपद फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह द्वारा व्यापारियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक के दौरान पूर्व प्रधान मदावली ने कविता सुनाकर जीता सभी का दिल, कविता सुनकर थाना प्रभारी भी हंसी रोक ना सकें | थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों व व्यापारियों की समस्याओं को सुना जिस दौरान पूर्व प्रधान ग्राम मदावली ने अपनी कविता से सभी का ध्यान अपनी और केंद्रित किया | Updated News-10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट | पूरे भारतवर्ष के सभी जिलों से जिला संवाददाता, तहसील व ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है आज ही जुड़े अखण्ड इंडिया हिंदी न्यूज़ नेटवर्क |1
- Post by Harsh Pundhir1
- हाथरस के टुकसान गांव में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 55 वर्षीय हरबंश पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरबंश के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे उन्हें जहर दिए जाने या खुद जहर खाने का संदेह है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरबंश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- जोधपुर। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केशरीनंदन बालाजी के सान्निध्य में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विनोद सोनी और सुनील सोनी ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के जूनी मंडी स्थित गंगश्याम जी मंदिर के बाहर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर सुंदरकांड पाठ और भक्ति संध्या का लाभ उठाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के निवेदक पंचेटिया भगवा ग्रुप हैं, जबकि जय शंकर युवा ग्रुप जालोरी गेट और हरि ओम सत्संग समिति, श्रीराम भवन मेहरों का चौक का भी विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू नववर्ष के इस पावन पर्व को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।1
- स्वच्छता का संकल्प साकार 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस बना उत्तर प्रदेश।1
- अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी- आज दिनांक 10.03.26 को खैर बाईपास, महिन्द्रा एजेन्सी के सामने से सूचना प्राप्त हुई कि एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक को टक्कर मार दी है, उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर 02 घायलों उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु होने पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर प्राप्त होनें पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शांति है ।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धनंजय सिंह द्वारा दी गई बाइट | Updated News -10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया news नेटवर्क से संपादक अनुज रावत | आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष से जिला व तहसील ब्लॉक के लिए पत्रकारिता करने वाले युवक युवतियों की आज ही जुड़े |1
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगरी में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर मिसाल कायम की है। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेई रामवीर सिंह द्वारा उगाया गया ड्रैगन फ्रूट अब स्थानीय बाजार के साथ-साथ सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। अच्छी कीमत मिलने से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी में होने वाली इस खेती को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।1