बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: जमुई कांड के आरोपी को कंधे पर टांगकर कोर्ट लाई पुलिस, शराब तस्करी मामले में नेहा को जमानत; बेटे की हत्या के बाद अनशन पर मां Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी प्रमुख है। पुलिस मुठभेड़ में घायल नंदन को इलाज के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कंधे पर टांगकर अदालत परिसर में लाया गया। जमुई मामले में पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। समस्तीपुर में 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा को 28 सितंबर को अदालत से नियमित जमानत मिल गई। वह करीब 24 दिन से जेल में थी। मामले की जांच जारी है। वहीं बेगूसराय में पांच वर्षीय सुफियान की हत्या के बाद उसकी मां ने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार की राजनीति, अपराध, पुलिस कार्रवाई और प्रदेश की अन्य 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: जमुई कांड के आरोपी को कंधे पर टांगकर कोर्ट लाई पुलिस, शराब तस्करी मामले में नेहा को जमानत; बेटे की हत्या के बाद अनशन पर मां Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी प्रमुख है। पुलिस मुठभेड़ में घायल नंदन को इलाज के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कंधे पर टांगकर अदालत परिसर में लाया गया। जमुई मामले में पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। समस्तीपुर में 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा को 28 सितंबर को अदालत से नियमित जमानत मिल गई। वह करीब 24 दिन से जेल में थी। मामले की जांच जारी है। वहीं बेगूसराय में पांच वर्षीय सुफियान की हत्या के बाद उसकी मां ने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार की राजनीति, अपराध, पुलिस कार्रवाई और प्रदेश की अन्य 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
- जमुई कोर्ट पहुंचा नंदन यादव,कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा में पुलिस तैनात #jamui #Bihat1
- लखीसराय। 36 ग्राम मशीन बैंक के साथ चार गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी लखीसराय।सूखा नशा के खिलाफ लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़हिया और नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 36 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। बड़हिया पुलिस ने प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर डुमरी निवासी नंदन कुमार और प्रतापुर निवासी गुलशन कुमार को 34.73 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार दोनों के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने अशोक धाम स्थित एक दुकान में छापेमारी कर मोकामा निवासी नीतीश कुमार और सलोनाचक निवासी मोहन कुमार को 1ग्रा स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले भर के थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना और बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।आगे भी जिले में सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- आरएस कॉलेज तारापुर में छात्र-छात्राओं ने मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती तारापुर। आरएस कॉलेज तारापुर में सोमवार को दोपहर बाद शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र नेता अंकित कुमार ने की। महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर छात्र नेता अंकित कुमार ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और संघर्ष देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए कम उम्र में ही अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। युवाओं को उनके आदर्शों और विचारों से सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में अमरदीप कुमार, कृष्ण कुमार, सूरज कुमार, हिमांशु कुमार, शीलू फातमा, जूली कुमारी, कोमल कुमारी, श्रेया सिंह सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।1
- पासवान एकता मंच पकरीबरावां की टीम ने खड़सारी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस पासवान एकता मंच पकरीबरावां की टीम ने खड़सारी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस1
- *स्लग - सुपौल पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, अपहृत मो जीशान को शकुशल किया बरामद.* एंकर - सुपौल पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर जीशान अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है, अपहृत मो जीशान को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, और अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सुपौल एसपी सरथ आर एस ने भीमपुर थाना परिसर में देर रात प्रेस ब्रीफिंग कर यह जानकारी साझा की है. सुपौल SP सरथ आर एस ने बताया कि भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे माधोपुर निवासी मो जीशान खान का अपहरण किया गया था,जिसके बाद पुलिस की कई टीम ने लगातार छापेमारी कर करीब 12 घंटे के अंदर अपहृत युवक मो जीशान को सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि अपहरण की घटना के बाद त्रिवेणीगंज SDPO के नेतृत्व में SIT गठित कर मामले की जांच शुरू की गई, चार पांच अलग अलग टीम द्वारा छापेमारी शुरू की गई, वैज्ञानिक अनुसंधान और विभिन्न साक्ष्य के सहारे टीम को जानकारी मिली कि अपहरण की इस घटना में अररिया नरपतगंज के अपराधियों की संलिप्तता है. जिसके बाद सुपौल पुलिस अररिया पुलिस और STF के द्वारा संयुक्त रूप से ताबरतोड़ छापेमारी की गई, इस दौरान घटना में संलिप्त कई अपराधियों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद जिस गाड़ी से अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था उसका मुवमेंट फुलकाहा थाना क्षेत्र में होने की जानकारी टीम को मिली, बताया गया कि पुलिस ने फूलकाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की, जिसमे बॉर्डर इलाके से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया है. SP सरथ आर एस ने बताया कि अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया से मो जीशान को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही इस पुरे घटना क्रम में शामिल कुछ अपराधकर्मी को भी हिरासत में लिया गया है. अपहरण की घटना को लेकर SP सरथ आर एस ने बताया कि अपहृत मो जीशान और अपहरण की घटना को घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। पैसों के लेन-देन को लेकर इन लोगों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर मो जीशान का अपहरण कर लिया गया था। बताया गया है कि इस अपहरण कांड का मुख्य अभियुक्त नीरज कुमार है जो अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। SP ने बताया कि अपहरण कांड में संलिप्त कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बाइट - सरथ आर एस, SP, सुपौल.1
- CHC चांदन में दिव्यांग शिविर का आयोजन,169 दिव्यांगजनों की हुई जांच चांदन(बांका)प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में आज मंगलवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।आज के आयोजित शिविर में 169 दिव्यांगजनों की जांच की गई।दिव्यांगजनों की सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध दिलाने के उद्देश्य से दिव्यांग शिविर का सीएचसी चांदन में आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों से पहुंचे 169 दिव्यांगजनों ने भाग लिया।इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा दिव्यांजनों से आवश्यक दस्तावेज दिये।साथ ही उनके समस्याओं से रूबरू होकर दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को दी गई। लाभुकों ने शिविर में अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं,अधिकारियों ने पात्र लाभुकों को सरकार की और संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने का सबों को भरोसा दिया। शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में इस तरह के आयोजन से दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों का काफी सुविधा मिलती है।मौके पर संबंधित विभाग के डॉ० धर्मवीर भारती (नेत्र रोग विशेषज्ञ)व डॉ०अखिलेस गुंजन,डॉ०निकेश कुमार(हड्डी रोग विशेषज्ञ) प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रजनीश कुमार के अलावा बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभुक एवं उनके परिजन मौजूद थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- जमुई : अंधेर नगरी, चौपट राजा: बेखौफ नाबालिग चला रहे गाड़ी, हत्यारा 23 साल से फरार, सच का विडिओ बनाने बाले पत्रकार को कर लिया गया था गिरफ्तार ! जमुई : अंधेर नगरी, चौपट राजा: बेखौफ नाबालिग चला रहे गाड़ी, हत्यारा 23 साल से फरार, सच का विडिओ बनाने बाले पत्रकार को कर लिया गया था गिरफ्तार !1
- लोकेशन मधेपुरा बिहार मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थित नारियल विकास बोर्ड के समीप देर रात एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर क्राइम कंट्रोल को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक हो रहे वाहन जांच के वाहन चालकों में खलबली मच गया और अचानक पुलिस की गाड़ी देख कर लोगों में अफरा तफरी मच गया । जब तक लोग समझ पाते पुलिस ने गाड़ी खड़ा कर वाहन जांच करने में जुट गई । वाहन जांच के दौरान डीएसपी ट्रैफिक चेतानंद झा ने कहा कि सिंहेश्वर बाजार में लगातार हो रही घटना के मद्देनजर वाहन जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालक से कहा कि हेलमेट अवश्य पहने ताकि सुरक्षित अपने परिवार के पास और परिवार वालों के साथ रह सके । पुलिस का कहना है कि अपने वाहन के कागज दुरुस्त रखें, हेमलेट, जूता अवश्य रखे और वाहन की रफ्तार पर अंकुश लगा कर रखे ताकि गाड़ी पर चालक का नियंत्रण रहे न कि चालक पर गाड़ी का । वाहन जांच के दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी , साइबर डीएसपी, सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, एएसआई रवि कुमार, उदय कुमार आदि शामिल थे ।1
- एएसआई से एसआई बने कमलाकांत पांडेय, थानाध्यक्ष ने स्टार लगाकर किया सम्मानित तारापुर। तारापुर थाना में पदस्थापित पुलिस सहायक अवर निरीक्षक कमलाकांत पांडेय को पुलिस अवर निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर थाना परिसर में सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राज कुमार ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना के पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि पदोन्नति मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने कमलाकांत पांडेय को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम लोगों से मधुर संबंध बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने पर आगे भी पदोन्नति के अवसर मिलते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इरफान खान, प्रमोद कुमार, अनिकेत झा और मनोज कुमार को भी पुलिस अवर निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। उन्हें मुंगेर में एएसपी ने स्टार लगाया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी, दरोगा अनिल सिंह, हारून राशिद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।1