Shuru
Apke Nagar Ki App…
जारी बाजार में सेल टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ईंट लदे तीन ट्रक सीज, मचा हड़कंप प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में बुधवार को सेल टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोड ईंट लदे तीन ट्रकों को सीज कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रकों के पास माल परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, वैध ई-वे बिल, बिल्टी और परिवहन परमिट उपलब्ध नहीं थे। ये ट्रक घूरपुर क्षेत्र से ईंट लादकर मध्य प्रदेश के रीवा और सतना की ओर जा रहे थे। जारी बाजार स्थित चेकिंग प्वाइंट पर रोके जाने के बाद टीम ने कागजातों की जांच की, जिसमें टैक्स चोरी और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक लोडिंग मिलने पर सड़क सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद विभाग ने ट्रकों को सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Rohit Sharma

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बसवार में बालू माफियाओं ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत : चार स्टीमर से आए थे दो दर्जन बदमाश घूरपुर के बसवार गांव के यमुना नदी में अवैध बालू खनन कर नाविकों को बालू विद्यापीठ में गिराने को लेकर स्टीमर से आए बालू माफियाओं ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रशासन को चुनौती दे दी। फायरिंग से मजदूरों और गांव में दहशत का माहौल छा गया। विरोध में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने गांव में बैठक कर नारेबाजी कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर माफियाओं के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी तरह बसवार में भी खुलेआम अवैध बालू खनन की वसूली को भी लेकर दो पक्षों में चिंगारी सुलग रही है। बताया जाता है कि घूरपुर के कंजासा और बसवार में खुलेआम अवैध बालू खनन पिछले तीन माह पूर्व से शुरू हुआ है।1
- तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत बीती रात दिघिया बाजार में सड़क किनारे एक मकान में घुस गई हादसे में चालक घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कर में जुट गई। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।1
- मांडा: दिघिया बाजार में ट्रेलर घर में कैसे घुसा देखिए वीडियो1
- प्रयागराज: घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव निवासी प्रदीप पटेल पत्रकार के साथ मारपीट हुई। मारपीट में दबंगों ने पत्रकार के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं पत्रकार द्वारा स्वयं से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासनिक अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। मो.6307235746 प्रदीप पटेल पत्रकार अमर उजाला रिपोर्टर1
- मेरा पेमेंट नहीं दिया है1
- रुचि यादव को किया स्वागत1
- Post by Raju Yadav1
- प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह करीब 7:00 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की भारी संख्या देखने को मिली, जहां सभी परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की टीम तैनात रही और प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।1