logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित 51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित झिंझाना,12 अगस्त। कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती श्याम लता मित्तल को बुधवार को पत्रकारों ने उनके शिक्षण संस्थान पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पांच दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई। श्रीमती श्याम लता मित्तल ने वर्ष 1970 में नेहरू शिशु निकेतन की स्थापना की थी, जिसे वर्ष 1971 में मान्यता प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्होंने कस्बे का पहला मोंटेसरी स्कूल स्थापित कर शिक्षा की ऐसी नींव रखी, जहां आज तीसरी पीढ़ी के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीटीसी, बी.एड. एवं डबल एम.ए. की उपाधिधारक श्रीमती मित्तल ने 16 वर्षों तक सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दीं और प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुईं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी शिक्षा के प्रति लगन कम नहीं हुई। वह आज भी अपने विद्यालय में सक्रिय रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। धार्मिक प्रवृत्ति और मृदुभाषी श्रीमती मित्तल का कहना है कि सीखने की उनकी आदत आज भी उतनी ही प्रबल है, जितनी विभिन्न शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करते समय थी। वर्तमान में उनके पुत्र राहुल गुप्ता प्रधानाध्यापक के रूप में विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा हज कमेटी के पूर्व कोऑर्डिनेटर एवं कस्बा निवासी खुर्शीद आलम ने पत्रकार साथियों के साथ विद्यालय पहुंचकर श्रीमती मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान सर्वोपरि होता है और ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। सम्मान समारोह में पत्रकार प्रेम चन्द वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, योगेश चौहान, रवि गहलोत, हारुन सैफी, मेहरबान कुरैशी, सन्नी सैनी, तनवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रवि गहलोत

3 hrs ago
user_Ravi Gahlot
Ravi Gahlot
Local News Reporter Un, Shamli•
3 hrs ago

51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित 51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित झिंझाना,12 अगस्त। कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती श्याम लता मित्तल को बुधवार को पत्रकारों ने उनके शिक्षण संस्थान पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पांच दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई। श्रीमती श्याम लता मित्तल ने वर्ष 1970 में नेहरू शिशु निकेतन की स्थापना की थी, जिसे वर्ष 1971 में मान्यता प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्होंने कस्बे का पहला मोंटेसरी स्कूल स्थापित कर शिक्षा की ऐसी नींव रखी, जहां आज तीसरी पीढ़ी के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीटीसी, बी.एड. एवं डबल एम.ए. की उपाधिधारक श्रीमती मित्तल ने 16 वर्षों तक सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दीं और प्रधानाध्यापिका

e3e29ea9-35eb-49a2-85a0-29860a7d3a88

पद से सेवानिवृत्त हुईं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी शिक्षा के प्रति लगन कम नहीं हुई। वह आज भी अपने विद्यालय में सक्रिय रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। धार्मिक प्रवृत्ति और मृदुभाषी श्रीमती मित्तल का कहना है कि सीखने की उनकी आदत आज भी उतनी ही प्रबल है, जितनी विभिन्न शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करते समय थी। वर्तमान में उनके पुत्र राहुल गुप्ता प्रधानाध्यापक के रूप में विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा हज कमेटी के पूर्व कोऑर्डिनेटर एवं कस्बा निवासी खुर्शीद आलम ने पत्रकार साथियों के साथ विद्यालय पहुंचकर श्रीमती मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान सर्वोपरि होता है और ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। सम्मान समारोह में पत्रकार प्रेम चन्द वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, योगेश चौहान, रवि गहलोत, हारुन सैफी, मेहरबान कुरैशी, सन्नी सैनी, तनवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रवि गहलोत

More news from Shamli and nearby areas
  • धर्मेंद्र हुड्डा ने बाबा रामपाल और उनके आश्रम पर लगाए कई आरोप लेकिन ना दे सका कोई प्रमाण
    1
    धर्मेंद्र हुड्डा ने बाबा रामपाल और उनके आश्रम पर लगाए कई आरोप लेकिन ना दे सका कोई प्रमाण
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    22 hrs ago
  • हर्ष ,Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला , रोड़ धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई अखिल भारतीय रोड महासभा की महापंचायत , Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला , देखिए पूरा मामला हर्ष ,Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला , रोड़ धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई अखिल भारतीय रोड महासभा की महापंचायत , Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला , देखिए पूरा मामला
    1
    हर्ष ,Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला ,
रोड़ धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई अखिल भारतीय रोड महासभा की महापंचायत , Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला , देखिए पूरा मामला
हर्ष ,Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला ,
रोड़ धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई अखिल भारतीय रोड महासभा की महापंचायत , Encounter मामले में लिया बड़ा फैसला , देखिए पूरा मामला
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन और नई मंडी पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया।सिविल लाइन क्षेत्र में तीन गौकश पकड़े गए,जिनमें दो मुठभेड़ में घायल हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियासत पुत्र इनाम निवासी किदवईनगर,थाना खालापार,(घायल) व लालू उर्फ जावेद पुत्र भूरा उर्फ मन्तशा निवासी महमूदनगर, (घायल) तथा पप्पू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र नसीर निवासी यामीन कॉलोनी,सरवट,थाना सिविल लाइन के रूप में हुई हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से एक जिंदा गोवंश,गौकशी के उपकरण और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।वहीं,नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गौकशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से तमंचे,जिंदा व खोखा कारतूस तथा गौमांस बरामद किया है।आरोपियों की पहचान,जीशान उर्फ कल्लू पुत्र मकसूद ओर फरमान पुत्र पप्पू निवासी इमरान कॉलोनी,थाना सिविल लाइन के रूप में हुई हैं।पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...
    1
    मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन और नई मंडी पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग
मुठभेड़ों में पांच शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया।सिविल लाइन क्षेत्र में तीन गौकश पकड़े गए,जिनमें दो मुठभेड़ में घायल हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियासत पुत्र इनाम निवासी किदवईनगर,थाना खालापार,(घायल) व लालू उर्फ जावेद पुत्र भूरा उर्फ मन्तशा निवासी महमूदनगर, (घायल) तथा पप्पू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र नसीर निवासी यामीन कॉलोनी,सरवट,थाना सिविल लाइन के रूप में हुई हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से एक जिंदा गोवंश,गौकशी के उपकरण और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।वहीं,नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गौकशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से तमंचे,जिंदा व खोखा कारतूस तथा गौमांस बरामद किया है।आरोपियों की पहचान,जीशान उर्फ कल्लू पुत्र मकसूद ओर फरमान पुत्र पप्पू निवासी इमरान कॉलोनी,थाना सिविल लाइन के रूप में हुई हैं।पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...
    user_Rashi Bulletin
    Rashi Bulletin
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद । मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दो अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के दो शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही से विभिन्न राज्यों एवं स्थानों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट और 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बाइट देते हुए पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी।
    1
    वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद ।
मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दो अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के दो शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही से विभिन्न राज्यों एवं स्थानों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट और 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
थाना सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बाइट देते हुए पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा के बघरा मंडल में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।* *मुजफ्फरनगर -ब्रेकिंग* *बघरा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ।* *मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा के बघरा मंडल में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।* *लालूखेड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह की स्मृति स्थल पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।* *ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी के संयोजन एवं नेतृत्व में बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा विभिन्न गांवों से होकर निकली।* *हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।* *गौरव चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों और शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई है।* *उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने और देश की एकता-अखंडता का संदेश देने की अपील की।* *यात्रा में प्रधानगण सहित हजारों युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया*
    1
    *मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा के बघरा मंडल में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।*
*मुजफ्फरनगर -ब्रेकिंग*
*बघरा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ।*
*मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा के बघरा मंडल में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।*
*लालूखेड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह की स्मृति स्थल पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।*
*ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी के संयोजन एवं नेतृत्व में बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा विभिन्न गांवों से होकर निकली।*
*हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।*
*गौरव चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों और शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई है।*
*उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने और देश की एकता-अखंडता का संदेश देने की अपील की।*
*यात्रा में प्रधानगण सहित हजारों युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया*
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तितावी क्षेत्र के बुढ़िना गांव में मारपीट का आरोप, जातिसूचक शब्द कहने का भी दावा मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव बुढ़िना निवासी रविंद्र ने गांव के कवि और नईम पर अपने बेटे व परिवार के साथ मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रविंद्र के अनुसार, उसका बेटा गांव में घूमने गया था। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने उसके बेटे के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर रविंद्र अपनी पत्नी के साथ मामले के बारे में पूछताछ करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
    3
    तितावी क्षेत्र के बुढ़िना गांव में मारपीट का आरोप, जातिसूचक शब्द कहने का भी दावा

मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव बुढ़िना निवासी रविंद्र ने गांव के कवि और नईम पर अपने बेटे व परिवार के साथ मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित रविंद्र के अनुसार, उसका बेटा गांव में घूमने गया था। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने उसके बेटे के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर रविंद्र अपनी पत्नी के साथ मामले के बारे में पूछताछ करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की।
पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देवबंद रनखंडी फाटक पर बड़ा हादसा! टेम्पू की टक्कर से टूटा रेलवे बैरियर | RPF ने चालक को पकड़ा देवबंद के रनखंडी रेलवे फाटक पर टेम्पू की टक्कर से रेलवे फाटक का बैरियर टूट गया। बैरियर टूटने के बाद गेटमैन ने मैनुअल फाटक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित पास कराया। घटना के बाद RPF ने आरोपी टेम्पू चालक को हिरासत में लिया। देखिए देवबंद की इस बड़ी खबर का पूरा वीडियो। रिपोर्ट: नितिन गर्ग | DBD 24 NEWS Deoband News, Deoband Breaking News, Deoband RunKhandi Gate, RunKhandi Railway Gate, Railway Gate Accident, Tempo Accident Deoband, Deoband Railway News, RPF Deoband, Railway Barrier Broken, Deoband Latest News, Saharanpur News, UP News, Railway Crossing, DBD 24 News, Nitin Garg #Deoband #DeobandNews #DeobandBreakingNews #RunKhandi #RailwayGate #RailwayNews #RPF #SaharanpurNews #UPNews #BreakingNews #DBD24NEWS #NitinGarg #TempoAccident #RailwayCrossing
    1
    देवबंद रनखंडी फाटक पर बड़ा हादसा! टेम्पू की टक्कर से टूटा रेलवे बैरियर | RPF ने चालक को पकड़ा
देवबंद के रनखंडी रेलवे फाटक पर टेम्पू की टक्कर से रेलवे फाटक का बैरियर टूट गया। बैरियर टूटने के बाद गेटमैन ने मैनुअल फाटक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित पास कराया। घटना के बाद RPF ने आरोपी टेम्पू चालक को हिरासत में लिया।
देखिए देवबंद की इस बड़ी खबर का पूरा वीडियो।
रिपोर्ट: नितिन गर्ग | DBD 24 NEWS
Deoband News, Deoband Breaking News, Deoband RunKhandi Gate, RunKhandi Railway Gate, Railway Gate Accident, Tempo Accident Deoband, Deoband Railway News, RPF Deoband, Railway Barrier Broken, Deoband Latest News, Saharanpur News, UP News, Railway Crossing, DBD 24 News, Nitin Garg
#Deoband #DeobandNews #DeobandBreakingNews #RunKhandi #RailwayGate #RailwayNews #RPF #SaharanpurNews #UPNews #BreakingNews #DBD24NEWS #NitinGarg #TempoAccident #RailwayCrossing
    user_DBD 24 NEWS
    DBD 24 NEWS
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.