Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के जमाल रोड इंडियन बैंक के पास मची अफरा-तफरी ! देखिए मौके की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट । पटना के व्यस्त इलाके जमाल रोड में लगी आग, मौके पर दिखा भारी तनाव । #PatnaNews #JamalRoadPatna #PatnaFire #BiharNews #GroundZero BreakingNewsPatna PatnaUpdates LocalReporting # vmj Live News
RAJA KUMAR
पटना के जमाल रोड इंडियन बैंक के पास मची अफरा-तफरी ! देखिए मौके की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट । पटना के व्यस्त इलाके जमाल रोड में लगी आग, मौके पर दिखा भारी तनाव । #PatnaNews #JamalRoadPatna #PatnaFire #BiharNews #GroundZero BreakingNewsPatna PatnaUpdates LocalReporting # vmj Live News
More news from बिहार and nearby areas
- साउथ अफ्रीका दुबई ओमान, SHUTDOWN PROJECT साथ में X-RAY अनफिट कैंडिडेट भी चलेगा । साउथ अफ्रीका दुबई ओमान, SHUTDOWN PROJECT साथ में X-RAY अनफिट कैंडिडेट भी चलेगा ।1
- श्री गुरु संत रविदास की 650 वीं जयंती मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सेनुवरिया पंचायत के वार्ड संख्या - 12 में आयोजित किया गया। 3 September. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। 03.09.2026.1
- बगहा में सरेआम गोलीबारी से हड़कंप, उप मुखिया समेत वार्ड सदस्य पति को मारी गोली बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिक्का गांव में सरेआम गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अपराधियों ने भैरोगंज पंचायत के उप मुखिया अशोक दास और वार्ड सदस्य पति राधेश्याम राम को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने दोनों पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें अशोक दास और राधेश्याम राम घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों घायलों का GMCH बेतिया में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अपराधियों ने दोनों को ही निशाना क्यों बनाया? हमले के पीछे क्या वजह थी? वारदात में कितने अपराधी शामिल थे? और क्या इस गोलीकांड का कोई राजनीतिक कनेक्शन है? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। बगहा SDPO निहार भूषण ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, इस सरेआम गोलीबारी के बाद भैरोगंज क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस हमलावरों की तलाश और घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।1
- सेनवरिया पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का हुआ उद्घाटन, कचरा मुक्त पंचायत बनाने पर जोर।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सेनवरिया पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा पंचायत को कचरा मुक्त बनाने पर जोर दिया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लोगों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। घरों से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन होने से पंचायत में साफ-सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के शुरू होने से पंचायत को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने पंचायत के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कचरा इधर-उधर नहीं फेंकें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही दें, ताकि उसका उचित तरीके से निस्तारण एवं प्रसंस्करण किया जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने भी ग्रामीणों से स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को सफल बनाने में ग्रामीणों की भूमिका अहम है। मौके पर अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, सरपंच नरेश पटेल, जेई रामा देवी, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव सहित पंचायत के सभी स्वच्छाग्रही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- गरिमा देवी सिकरिया पर गंभीर आरोप लगाए गए पार्षदों के द्वारा1
- शिवहर में मंत्री श्रवण कुमार ने किया जीविका दीदी के सिलाई घर का उद्घाटन शिवहर। ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को शिवहर पहुंचे, जहां उन्होंने पुरनहिया प्रखंड के अदौरी पंचायत में ‘जीविका दीदी का सिलाई घर’ प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया। अदौरी बाजार परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने भूमिहीन लाभार्थियों को बासगीत पर्चा, वीबी-जी राम जी जॉब कार्ड वितरित किया। वहीं पुरनहिया प्रखंड के 462 जीविका स्वयं सहायता समूहों को कुल 5 करोड़ 85 लाख 44 हजार 500 रुपये के बैंक क्रेडिट लिंकेज का डमी चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना पदाधिकारी अभिनव प्रिय, डीडीसी, एसडीएम, बीडीओ, बीपीआरओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।1
- तकनीकी शिक्षा से रूबरू हुए DIET के प्रशिक्षु शिक्षक, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में हुआ शैक्षणिक भ्रमण कुमारबाग, 02 सितंबर 2026। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी DIET कुमारबाग, पश्चिम चम्पारण एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग में एक दिवसीय Exposure Visit का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों को तकनीकी शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान तथा आधुनिक शिक्षण-अधिगम संसाधनों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था, ताकि भविष्य में वे अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं प्रासंगिक बना सकें। कार्यक्रम का आयोजन DIET कुमारबाग की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमारी खुशबू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी और व्यावहारिक अनुभव भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षु शिक्षकों को वास्तविक परिस्थितियों में सीखने और आधुनिक तकनीक को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व DIET व्याख्याता डॉ. महफूज अख्तर, डॉ. नीरज कश्यप, DIET समन्वयक डॉ. मनीष कुमार, नेट प्लेटफार्म समन्वयक श्री अमित कुमार एवं योग प्रशिक्षक श्री मोहित कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के Exposure Visit से प्रशिक्षु शिक्षकों में नवाचार की सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान क्षमता और रचनात्मक चिंतन विकसित होता है, जो आने वाले समय में बेहतर शिक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं, तकनीकी इकाइयों और शैक्षणिक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को इंजीनियरिंग शिक्षा, आधुनिक तकनीकी उपकरणों, अनुसंधान गतिविधियों तथा प्रयोगशाला आधारित अधिगम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न तकनीकी मॉडल एवं उपकरणों को करीब से देखा और उनसे संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों से प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह Exposure Visit उनके लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने माना कि शिक्षा और प्रौद्योगिकी के बेहतर समन्वय से विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, सहभागी और परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी भविष्य में उन्हें विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ाने में भी मदद करेगी। कार्यक्रम के समापन पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के डीन, प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कुल मिलाकर DIET कुमारबाग के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण केवल तकनीकी जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने उन्हें नवाचार, तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धति को अपनाने की दिशा में एक नई दृष्टि भी प्रदान की। यह Exposure Visit प्रशिक्षु शिक्षकों को भविष्य की शिक्षण चुनौतियों के लिए तैयार करने वाला एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।1
- राष्ट्रपति पुरस्कार से पश्चिम चंपारण के मास्टर को सम्मानित किया जाएगा वही विधायक अभिषेक रंजन जी फूलों के माला डालकर दी बधाई राष्ट्रपति पुरस्कार से पश्चिम चंपारण के मास्टर को सम्मानित किया जाएगा वही विधायक अभिषेक रंजन जी फूलों के माला डालकर दी बधाई1
- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, के द्वारा जीविका सिलाई केंद्र को लेकर किया कहा देखिए पूरी खबर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, के द्वारा जीविका सिलाई केंद्र को लेकर किया कहा देखिए पूरी खबर1