पहूंज नदी में मिला मृत मगरमच्छ, वन विभाग ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के पास स्थित पहूंज नदी में एक मृत मगरमच्छ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के शव को नदी से बाहर निकलवाया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत मगरमच्छ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहूंज नदी में अभी भी कई मगरमच्छ मौजूद हैं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। मामले को लेकर विभाग द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है।

- सामूहिक विवाह समारोह: व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारी रहे मौजूद जालौन। नगर की गल्ला मंडी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका परिषद जालौन के अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे एवं मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने संयुक्त रूप से पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर आरआई अनूप कुमार भी उपस्थित रहे। साथ ही नगर पालिका का समस्त स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा। अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित नवीन गल्ला मंडी से जुड़ी हुई जहां आज़ आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक सैकड़ा से अधिक जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधेंगे तैयारियों को लेकर खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- कदौरा से बड़ी खबर— कदौरा नगर के बस स्टैंड स्थित हाईवे किनारे रखे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित दूरी पर हट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में लगी आग से बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। फिलहाल मौके पर मौजूद लोग आग पर नजर बनाए हुए हैं और किसी अनहोनी की आशंका के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जालौन नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका सक्रिय नजर आई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भाजपा कार्यकर्ता कुंवर सिंह तथा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने रात लगभग 10:00 बजे नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने विशेष रूप से त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित सफाई, कूड़ा उठान और मुख्य मार्गों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। नगर में इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है।2
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- कानपुर क्षेत्र में घटी घटना मामले में क्या कुछ बोले अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा!!....1
- 14 साल पहले जमीनी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने दो सगे भाइयों को उम्र कैद की सजा सुनाई और बीस बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। *शासकीय अधिवक्ता ह्रदेश पांडेय ने बताया कि* कालपी कोतवाली कस्बा निवासी नूर नवी ने 20 जून 2012 को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था! पड़ोस के ही रहने वाले सज्जाद व उसके दोनों बेटे जमील व सुल्तान उसके प्लाट को कब्जा किए थे! उसके पुत्र सहीम ने उन लोगों को कई बार रोका लेकिन वह लोग नहीं माने इसी बात से रंजिश मानते हुए 20 जून 2012 को उसका पुत्र सहीम उर्फ गुजर घर के बाहर चारपाई पर लेटा था! तभी सज्जाद और उसके दोनों बेटों जमील व सुल्तान व चार अज्ञात लोगों ने उसके बेटों की मारपीट कर हत्या कर दी पुलिस ने पिता व दो पुत्रों सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी पुलिस ने वादी मुकदमा तथा गवाहों के बयान अंकित किये और घटना स्थल का निरीक्षण करके नक्शा नजरी तैयार किया पुलिस ने हत्या में शामिल पिता पुत्रों को 30 जुलाई 2012 को थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया था! पूछताछ में आरोपियों नेबताया था! सलीम को प्लाट की जगह कब्जा करने में परेशान कर रहा था! इसीलिए उनको सुबह सोते समय सरिया सिर में मार कर हत्यावक्त दी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आलाकतल भी बरामद किए थे! पुलिस पिता व दोनों पुत्रों को कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया था! जांच पड़ताल कर पुलिस ने 16 मई 2012 को पिता व दोनों पुत्रों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था! कोर्ट में चले 14 साल ट्रायल के दौरान आरोपी सज्जाद की मौत हो गई थी जबकि दोनों पुत्रों के खिलाफ ट्रायल चल रहा था! ट्रायल के दौरान वादी सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए बृहस्पतिवार को दोनों अधिवक्ताओं की बहस हुई जिसमें गवाह और सबूतों के आधार पर अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने हत्या के मामले में जमील और सुल्तान को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और बीस बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया1