logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 843 लोगों ने किया सामूहिक गायन,विद्या भारती के तत्वाधान में संपूर्ण देश में गूंजा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् मथुरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यार्थियों,आचार्य-आचार्याओं और समाज के लोगों सहित कुल 843 प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेंद्र अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य वक्ता प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने किया। समापन पर कार्यक्रम अध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल ने अतिथियों, आचार्य-आचार्याओं, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुभाष एडवोकेट, संरक्षक राजीव कृष्ण अग्रवाल, बलदेव प्रसाद अग्रवाल,नचिकेता,बीडी गुप्ता,राहुल गौड़ सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Lokesh Garg
Lokesh Garg
छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 843 लोगों ने किया सामूहिक गायन,विद्या भारती के तत्वाधान में संपूर्ण देश में गूंजा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् मथुरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यार्थियों,आचार्य-आचार्याओं और समाज के लोगों सहित कुल 843 प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेंद्र अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य वक्ता प्रदीप अग्रवाल रहे।

उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने किया। समापन पर कार्यक्रम अध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल ने अतिथियों, आचार्य-आचार्याओं, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुभाष एडवोकेट, संरक्षक राजीव कृष्ण अग्रवाल, बलदेव प्रसाद अग्रवाल,नचिकेता,बीडी गुप्ता,राहुल गौड़ सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छाता सुगर मिल पर क्या कहा महिलाओ ने जाने पूरी खबर....... छाता सुगर मिल पर क्या कहा महिलाओ ने जाने पूरी खबर
    1
    छाता सुगर मिल पर क्या कहा महिलाओ ने जाने पूरी खबर.......
छाता सुगर मिल पर क्या कहा महिलाओ ने जाने पूरी खबर
    user_राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    Media company गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।। गोवर्धन।। पिछले कुछ दिनों से गोवर्धन में चल रहे हाई प्रोफाइल लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्मांतरण और लब जिहाद के एक मुख्य आरोपी सलमान निवासी मुखराई राधाकुंड को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान 2021 के धर्मांतरण के मामले में आरोपी है तथा अगस्त 2026 के एक मोटरसाइकिल चोरी में भी आरोपी है एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी सलमान से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही सलमान के छोटे भाई मुश्ताक पुत्र सौदान द्वारा गांव बसौती से एक हिंदू क्षत्रिय समाज की बेटी का भाग कर ले जाने का प्रकरण सामने आया है जिसमें अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ है और तमाम हिंदूवादी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं । ऐसे में गोवर्धन थाना पुलिस की है कार्रवाई एक बड़ी सफलता की निशानी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग बाहर से आने वाली फंडिंग के जरिए स्थानीय हिंदू सवर्णो की बहन बेटियों को जानबूझ कर टारगेट कर अपना शिकार बना रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या और जांच पड़ताल कर कार्रवाई करती है और इस गहरे षड्यंत्र में शामिल दोषियों को कितनी जल्दी जेल के सलाखों के पीछे भेज पाती है।
    1
    गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।।

गोवर्धन।।

पिछले कुछ दिनों से गोवर्धन में चल रहे हाई प्रोफाइल लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्मांतरण और लब जिहाद के एक मुख्य आरोपी सलमान निवासी मुखराई राधाकुंड को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान 2021 के धर्मांतरण के मामले में आरोपी है तथा अगस्त 2026 के एक मोटरसाइकिल चोरी में भी आरोपी है एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी सलमान से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही सलमान के छोटे भाई मुश्ताक पुत्र सौदान द्वारा गांव बसौती से एक हिंदू क्षत्रिय समाज की बेटी का भाग कर ले जाने का प्रकरण सामने आया है जिसमें अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ है और तमाम हिंदूवादी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं । ऐसे में गोवर्धन थाना पुलिस की है कार्रवाई एक बड़ी सफलता की निशानी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग बाहर से आने वाली फंडिंग के जरिए स्थानीय हिंदू सवर्णो की बहन बेटियों को जानबूझ कर टारगेट कर अपना शिकार बना रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या और जांच पड़ताल कर कार्रवाई करती है और इस गहरे षड्यंत्र में शामिल दोषियों को कितनी जल्दी जेल के सलाखों के पीछे भेज पाती है।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अस्पताल में बांटे गए फल, मरीजों के इलाज में फार्मासिस्टों की भूमिका की सराहना ​ मथुरा जिला ​अस्पताल परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई ​कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी ने मरीजों का हाल चाल जाना और उन्हें फल प्रदान किए अपने संबोधन में उन्होंने अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था और मरीजों के सही इलाज में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होते हैं इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के समस्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और सेवा भाव से करें ताकि मरीजों को इलाज का अधिकतम लाभ मिल सके ​वहीं फार्मासिस्ट प्रतिनिधि ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में फार्मासिस्टों की भूमिका और उनके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। ​फार्मासिस्ट की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रतिनिधि ने एक प्रेरक संदेश दिया दवाएं जीवन बचाती हैं लेकिन दवाओं के जीवन और सही उपयोग की रक्षा फार्मासिस्ट करते हैं ​उन्होंने उपस्थित सभी फार्मासिस्टों को अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया ​कार्यक्रम का समापन मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना और फार्मासिस्टों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ
    4
    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अस्पताल में बांटे गए फल, मरीजों के इलाज में फार्मासिस्टों की भूमिका की सराहना
​
मथुरा जिला ​अस्पताल परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई ​कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी ने मरीजों का हाल चाल जाना और उन्हें फल प्रदान किए अपने संबोधन में उन्होंने अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था और मरीजों के सही इलाज में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होते हैं इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के समस्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और सेवा भाव से करें ताकि मरीजों को इलाज का अधिकतम लाभ मिल सके
​वहीं फार्मासिस्ट प्रतिनिधि ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में फार्मासिस्टों की भूमिका और उनके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।
​फार्मासिस्ट की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रतिनिधि ने एक प्रेरक संदेश दिया दवाएं जीवन बचाती हैं लेकिन दवाओं के जीवन और सही उपयोग की रक्षा फार्मासिस्ट करते हैं ​उन्होंने उपस्थित सभी फार्मासिस्टों को अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया
​कार्यक्रम का समापन मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना और फार्मासिस्टों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विदेशी भक्त की जुबां पर चढ़ा मैने तेरे ही भरोसे भगवान सागर में नैया डाल दी जमकर वायरल हो रहा है #हनुमान_अंश_मूवी #सॉन्ग
    1
    विदेशी भक्त की जुबां पर चढ़ा 
मैने तेरे ही भरोसे भगवान सागर में नैया डाल दी जमकर वायरल हो रहा है 
#हनुमान_अंश_मूवी #सॉन्ग
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन
    1
    मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन
मथुरा में ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर मंथन
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • गोवर्धन थाना के गांव मुखराई लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल । संतों ने पहुंच कर दिया धरना। गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई में चल रहा लव जिहाद प्रकरण मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । एक और जहां पुलिस प्रशासन ने मामले में मुस्लिम समुदाय के युवक के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया है और गांव मुखराई में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है लेकिन बावजूद इसके तनाव की स्थिति घटने का नाम नहीं ले रही है । शुक्रवार को भी तमाम संत और सामाजिक संगठनों का मुखराई गांव में पहुंचने का सिलसिला बरकरार रहा। गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के महंत संत सच्चिदानंद महाराज अपने अनुयायियों और समर्थकों के साथ गांव मुखराई में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए और मांग करने लगे कि इस मामले में कठोरता से कार्रवाई हो और मामले की गहराई से जांच हो । उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के तार पाकिस्तान तक से जुड़े हो सकते हैं क्योंकि आरोपी युवक की बुआ पाकिस्तान में रहती है। पुलिस को मामले को गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए । वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का बड़ा भाई भी पहले हिंदू लड़की को भगाकर शादी कर चुका है आरोपी का पिता भी पहले हिंदू महिला का यौन शोषण कर चुका है और अब आरोपी के द्वारा क्षत्रिय समाज की लड़की को फुसला कर भगा कर ले जाने की घटना ने क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है ऐसे में पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की सभी बिंदुओं से जांच करनी चाहिए क्योंकि गोवर्धन तीर्थ नगरी होने के साथ-साथ सनातन धर्म के मानने वालों का क्षेत्र है और यहां पर मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं होने दी जाएंगी। अगर पुलिस प्रशासन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करेगा तो संत समाज आगे बड़ा आंदोलन करेगा वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले की पूरी जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में आगे से इस तरह की घटनाएं न हो उसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं
    1
    गोवर्धन थाना के गांव मुखराई लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल । संतों ने पहुंच कर दिया धरना।

गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई में चल रहा लव जिहाद प्रकरण मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । एक और जहां पुलिस प्रशासन ने मामले में मुस्लिम समुदाय के युवक के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया है और गांव मुखराई में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है लेकिन बावजूद इसके तनाव की स्थिति घटने का नाम नहीं ले रही है । शुक्रवार को भी तमाम संत और सामाजिक संगठनों का मुखराई गांव में पहुंचने का सिलसिला बरकरार रहा। गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के महंत संत सच्चिदानंद महाराज अपने अनुयायियों और समर्थकों के साथ गांव मुखराई में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए और मांग करने लगे कि  इस मामले में कठोरता से कार्रवाई हो और मामले की गहराई से जांच हो । उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के तार पाकिस्तान तक से जुड़े हो सकते हैं क्योंकि आरोपी युवक की बुआ पाकिस्तान में रहती है। पुलिस को मामले को गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए । वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का बड़ा भाई भी पहले हिंदू लड़की को भगाकर शादी कर चुका है आरोपी का पिता भी पहले हिंदू महिला का यौन शोषण कर चुका है और अब आरोपी के द्वारा क्षत्रिय समाज की लड़की को फुसला कर भगा कर ले जाने की घटना ने क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है ऐसे में पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की सभी बिंदुओं से जांच करनी चाहिए क्योंकि गोवर्धन तीर्थ नगरी होने के साथ-साथ सनातन धर्म के मानने वालों का क्षेत्र है और यहां पर मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं होने दी जाएंगी। अगर पुलिस प्रशासन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करेगा तो संत समाज आगे बड़ा आंदोलन करेगा वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले की पूरी जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में आगे से इस तरह की घटनाएं न हो उसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​श्री अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर मनाएगा 25 वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रजत जयंती वर्ष पर 11 से 16 अक्टूबर तक होंगे भव्य कार्यक्रम ​मथुरा श्री अग्रवाल मंडल रजि कृष्णा नगर द्वारा इस वर्ष 25वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा संस्था के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष के आयोजन को रजत जयंती वर्ष के रूप में विशेष स्वरूप दिया जा रहा है महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की तथा महोत्सव की स्मारिका पत्रिका का विधिवत विमोचन किया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ के साथ होगा कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 अक्टूबर को प्रात 8 बजे सनातन धर्म मंदिर कृष्णा नगर बाजार से 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी माता महालक्ष्मी जी के चित्र को विराजमान कर निकाली जाने वाली यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई डैम्पियर नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण 16 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे मंडी समिति परिसर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी यह शोभायात्रा सोंख रोड एवं कृष्णा नगर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए मुकुंद रिसॉर्ट पहुंचेगी शोभायात्रा के समापन के बाद मुकुंद रिसॉर्ट में भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों अतिथियों एवं संरक्षकों का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा ​मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता सेवा संस्कार और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है अंत में सभी अग्र बंधुओं से इस ऐतिहासिक रजत जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई पत्रिका विमोचन के अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल मोहन मिष्ठान मांगी लाल अग्रवाल आढ़तिया केशव अग्रवाल कराहरी वाले संजू लाला कराहरी वाले जयन्ती प्रसाद अग्रवाल जेएसआर ग्रुप गिरधारी लाल बंसल बंसल फूड डॉ केएम अग्रवाल विनोद अग्रवाल रिफाइनरी अनिल अग्रवाल नौझील वाले सुरेश अग्रवाल चामुंडा एवं संतोष सिंघल महाराजा स्वरूप सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे आयोजन को सफल बनाने में सचिन अग्रवाल घी वाले राजेश अग्रवाल अधिवक्ता संतोष सिंघल राधावैली गोविंद अग्रवाल भगोना वाले गणेश अग्रवाल मोहन मिष्ठान भंडार धीरज गोयल फोटोस्टेट सोनू अग्रवाल SB Gold तरुण अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल JK RMC राजीव फ्रूटी वाले नवीन अग्रवाल इंटरनेट मनोज अग्रवाल IOC बंटी बिंदल बिंदल मिष्ठान सुरेश अग्रवाल ठेकेदार नीरज अग्रवाल अडींग बादल अग्रवाल PKB शैलेन्द्र अग्रवाल आगरा बेरिंग दीपक अग्रवाल उसपार सुमित अग्रवाल बांके बिहारी एवं दीपक बर्तन मुख्य रूप से जुटे हुए हैं
    4
    ​श्री अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर मनाएगा 25 वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रजत जयंती वर्ष पर 11 से 16 अक्टूबर तक होंगे भव्य कार्यक्रम

​मथुरा श्री अग्रवाल मंडल रजि कृष्णा नगर द्वारा इस वर्ष 25वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा संस्था के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष के आयोजन को रजत जयंती वर्ष के रूप में विशेष स्वरूप दिया जा रहा है महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की तथा महोत्सव की स्मारिका पत्रिका का विधिवत विमोचन किया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ के साथ होगा कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 अक्टूबर को प्रात 8 बजे सनातन धर्म मंदिर कृष्णा नगर बाजार से 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी माता महालक्ष्मी जी के चित्र को विराजमान कर निकाली जाने वाली यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई डैम्पियर नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण 16 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे मंडी समिति परिसर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी यह शोभायात्रा सोंख रोड एवं कृष्णा नगर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए मुकुंद रिसॉर्ट पहुंचेगी शोभायात्रा के समापन के बाद मुकुंद रिसॉर्ट में भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों अतिथियों एवं संरक्षकों का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा ​मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता सेवा संस्कार और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है अंत में सभी अग्र बंधुओं से इस ऐतिहासिक रजत जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई पत्रिका विमोचन के अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल मोहन मिष्ठान मांगी लाल अग्रवाल आढ़तिया केशव अग्रवाल कराहरी वाले संजू लाला कराहरी वाले जयन्ती प्रसाद अग्रवाल जेएसआर ग्रुप गिरधारी लाल बंसल बंसल फूड डॉ केएम अग्रवाल विनोद अग्रवाल रिफाइनरी अनिल अग्रवाल नौझील वाले सुरेश अग्रवाल चामुंडा एवं संतोष सिंघल महाराजा स्वरूप सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे आयोजन को सफल बनाने में सचिन अग्रवाल घी वाले राजेश अग्रवाल अधिवक्ता संतोष सिंघल राधावैली गोविंद अग्रवाल भगोना वाले गणेश अग्रवाल मोहन मिष्ठान भंडार धीरज गोयल फोटोस्टेट सोनू अग्रवाल SB Gold तरुण अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल JK RMC राजीव फ्रूटी वाले नवीन अग्रवाल इंटरनेट मनोज अग्रवाल IOC बंटी बिंदल बिंदल मिष्ठान सुरेश अग्रवाल ठेकेदार नीरज अग्रवाल अडींग बादल अग्रवाल PKB शैलेन्द्र अग्रवाल आगरा बेरिंग दीपक अग्रवाल उसपार सुमित अग्रवाल बांके बिहारी एवं दीपक बर्तन मुख्य रूप से जुटे हुए हैं
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • समाधान दिवस में सुनी जिला अधिकारी ने एक वृद्ध महिला की समस्या, तुरंत निराकरण के दिए आदेश मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची एक पीड़ित महिला ने दबंग पर उसकी जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने तहसीलदार से उस महिला की समस्या का तत्काल निराकरण करने के आदेश दिए
    1
    समाधान दिवस में सुनी जिला अधिकारी ने एक वृद्ध महिला की समस्या, तुरंत निराकरण के दिए आदेश
मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची एक पीड़ित महिला ने दबंग पर उसकी जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने तहसीलदार  से उस महिला की समस्या का तत्काल निराकरण करने के आदेश दिए
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का शव गोकुल बैराज से बरामद, परिजनों ने कंपनी सुपरवाइजर पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव करीब 24 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार शाम लगभग 4 बजे गोकुल बैराज के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दिनेश सारस्वत (38 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश मथुरा स्थित स्वीटी सुपारी कंपनी में कार्य करते थे। उनके पैर में चोट लगने के कारण वह पिछले करीब तीन माह से काम पर नहीं जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि खाते में सैलरी ना आने को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर चिंटू और पंकज द्वारा दिनेश पर कथित रूप से मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक इसी से परेशान होकर बुधवार दोपहर दिनेश अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर यमुना नदी में कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गुरुवार शाम गोकुल बैराज के पास उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों द्वारा कंपनी प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग की गई। बताया गया कि कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का शव गोकुल बैराज से बरामद, परिजनों ने कंपनी सुपरवाइजर पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव करीब 24 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार शाम लगभग 4 बजे गोकुल बैराज के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान दिनेश सारस्वत (38 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश मथुरा स्थित स्वीटी सुपारी कंपनी में कार्य करते थे। उनके पैर में चोट लगने के कारण वह पिछले करीब तीन माह से काम पर नहीं जा रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि खाते में सैलरी ना आने  को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर चिंटू और पंकज द्वारा दिनेश पर कथित रूप से मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक इसी से परेशान होकर बुधवार दोपहर दिनेश अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर यमुना नदी में कूद गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गुरुवार शाम गोकुल बैराज के पास उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों द्वारा कंपनी प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग की गई। बताया गया कि कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.