logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हैडलाइन– घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला! बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, SP से न्याय की गुहार। एंकर– पन्ना | बृजपुर | ग्राम शहपुरा पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर और तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई। ⚖️ बृजपुर थाने में FIR क्रमांक 0172/2026 दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 24 अगस्त तक पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास नहीं पहुंची, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले के विवेचक ASI पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। 👉 अब सवाल यह है कि घायल बुजुर्गों को न्याय कब मिलेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? 📢 पीड़ित परिवार ने SP पन्ना से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 🎥 देखिए तस्वीरों में पीड़ितों का दर्द और पूरी घटना की जानकारी। National News Live 📰 खबर वही, जिस पर हो भरोसा।

3 hrs ago
user_भागीरथ विश्वकर्मा
भागीरथ विश्वकर्मा
Farmer Amanganj, Panna•
3 hrs ago

हैडलाइन– घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला! बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, SP से न्याय की गुहार। एंकर– पन्ना | बृजपुर | ग्राम शहपुरा पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर और तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई। ⚖️ बृजपुर थाने में FIR क्रमांक 0172/2026 दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 24 अगस्त तक पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास नहीं पहुंची, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले के विवेचक ASI पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। 👉 अब सवाल यह है कि घायल बुजुर्गों को न्याय कब मिलेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? 📢 पीड़ित परिवार ने SP पन्ना से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 🎥 देखिए तस्वीरों में पीड़ितों का दर्द और पूरी घटना की जानकारी। National News Live 📰 खबर वही, जिस पर हो भरोसा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ये कौन सा नया अवतार है इस अवतार में अगर लोगों ने पहले देख लिया होता तो। ये कौन सा नया अवतार है इस अवतार में अगर लोगों ने पहले देख लिया होता तो।
    1
    ये कौन सा नया अवतार है इस अवतार में अगर लोगों ने पहले देख लिया होता तो। 
ये कौन सा नया अवतार है इस अवतार में अगर लोगों ने पहले देख लिया होता तो।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गाना फिट हो गया बारिश 🌧️ में सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी पन्ना
    1
    गाना फिट हो गया बारिश 🌧️ में सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी पन्ना
    user_Rambhuvan chaudhari
    Rambhuvan chaudhari
    Social worker गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हटा रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....
    1
    हटा

रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे
दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Hatta, Damoh•
    12 hrs ago
  • देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।
    1
    देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे

कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दुबलेपन की भी हद होती है जब तक स्वयं पर नहीं बिताती तब तक व्यक्ति को एहसास नहीं होता दुबलेपन की भी हद होती है जब तक स्वयं पर नहीं बिताती तब तक व्यक्ति को एहसास नहीं होता
    1
    दुबलेपन की भी हद होती है जब तक स्वयं पर नहीं बिताती तब तक व्यक्ति को एहसास नहीं होता
दुबलेपन की भी हद होती है जब तक स्वयं पर नहीं बिताती तब तक व्यक्ति को एहसास नहीं होता
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हटा के खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे | Damoh News दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल स्कूल भवन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है। दमोह से जिला ब्यूरो यशबेन्द्र सिंह हजारी की खास रिपोर्ट।
    1
    हटा के खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे | Damoh News
दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल स्कूल भवन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है।
दमोह से जिला ब्यूरो यशबेन्द्र सिंह हजारी की खास रिपोर्ट।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Hatta, Damoh•
    13 hrs ago
  • राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे अपनी मांगो को लेकर । पुलिस ने आज नरेंद्र सिंह राजपूत को बल पूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया पद वृद्धि की मांग को लेकर नीलम पार्क में धरना दे रहे थे चयनित शिक्षक शिक्षक भर्ती वर्ग 2 वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक
    1
    राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे अपनी मांगो को लेकर ।

पुलिस ने आज नरेंद्र सिंह राजपूत को बल पूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया 

पद वृद्धि की मांग को लेकर नीलम पार्क में धरना दे रहे थे चयनित शिक्षक 

शिक्षक भर्ती वर्ग 2 वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पिता पर 5 साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज आरोप! गला दबाकर कुएं में फेंका, मां ने SP के दरबार में लगाई इंसाफ की गुहार पन्ना। पन्ना जिले की शाहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम चौपरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे की हत्या का आरोप पति पर लगाते हुए न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। मंगलवार (25 अगस्त) को पुलिस अधीक्षक पन्ना को दिए गए आवेदन में पीड़िता कन्याकुमारी राठौर (25) ने आरोप लगाया कि उसके पति गुलाब सिंह राठौर ने उनके 5 वर्षीय बेटे आकाश सिंह राठौर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गांव के कुएं में फेंक दिया। पीड़िता के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से हमला करने का भी प्रयास किया। जान बचाकर भाग रही महिला से आरोपी ने बच्चे को छीन लिया। अगले दिन 12 जुलाई को कथित रूप से मासूम की गला घोंटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। महिला का आरोप है कि घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने अपने भाई के सामने हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में डायल-112 को सूचना दी गई और कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। पीड़िता का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटने के बाद शव कुएं में फेंके जाने की पुष्टि हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बावजूद आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है और लोगों के सामने धमकी देता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला का यह भी कहना है कि उसका पति पहले भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर चुका है और कई बार गंभीर रूप से प्रताड़ित कर चुका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी पति सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    3
    पिता पर 5 साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज आरोप! गला दबाकर कुएं में फेंका, मां ने SP के दरबार में लगाई इंसाफ की गुहार
पन्ना। पन्ना जिले की शाहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम चौपरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां अपने 5 वर्षीय मासूम बेटे की हत्या का आरोप पति पर लगाते हुए न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। मंगलवार (25 अगस्त) को पुलिस अधीक्षक पन्ना को दिए गए आवेदन में पीड़िता कन्याकुमारी राठौर (25) ने आरोप लगाया कि उसके पति गुलाब सिंह राठौर ने उनके 5 वर्षीय बेटे आकाश सिंह राठौर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गांव के कुएं में फेंक दिया।
पीड़िता के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से हमला करने का भी प्रयास किया। जान बचाकर भाग रही महिला से आरोपी ने बच्चे को छीन लिया। अगले दिन 12 जुलाई को कथित रूप से मासूम की गला घोंटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।
महिला का आरोप है कि घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने अपने भाई के सामने हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में डायल-112 को सूचना दी गई और कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। पीड़िता का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटने के बाद शव कुएं में फेंके जाने की पुष्टि हुई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बावजूद आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है और लोगों के सामने धमकी देता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला का यह भी कहना है कि उसका पति पहले भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर चुका है और कई बार गंभीर रूप से प्रताड़ित कर चुका है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी पति सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    user_Ajay Dwivedi
    Ajay Dwivedi
    Local News Reporter पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.