बाढ़ से जलमग्न बिचपरी–निंदेमऊ मार्ग पर पहुंचीं सपा की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा, प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम की मांग हसनगंज, उन्नाव। 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित बिचपरी–निंदेमऊ मार्ग का निरीक्षण किया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है और लोगों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची आंचल वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र में आधुनिक और सुरक्षित नाव की व्यवस्था की जाए, प्रशिक्षित नाव चालक तैनात किया जाए तथा नाव से आवागमन करने वाले सभी लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को बिना विलंब आवश्यक कदम उठाकर ग्रामीणों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए। आंचल वर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिल सके।
बाढ़ से जलमग्न बिचपरी–निंदेमऊ मार्ग पर पहुंचीं सपा की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा, प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम की मांग हसनगंज, उन्नाव। 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित बिचपरी–निंदेमऊ मार्ग का निरीक्षण किया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण यह मार्ग पूरी
तरह जलमग्न हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है और लोगों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची आंचल वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं
सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र में आधुनिक और सुरक्षित नाव की व्यवस्था की जाए, प्रशिक्षित नाव चालक तैनात किया जाए तथा नाव से आवागमन करने वाले सभी लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी
प्रकार की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को बिना विलंब आवश्यक कदम उठाकर ग्रामीणों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए। आंचल वर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिल सके।
- पटवारी की गैरमौजूदगी में सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़! वीडियो में साफ दिख रहा है पलवल में उठे गंभीर सवाल पटवारी की गैरमौजूदगी में सरकारी दस्तावेजों से कथित छेड़छाड़! पलवल में उठे गंभीर सवाल पलवल, हरियाणा। पलवल क्षेत्र में पटवारी के घर पर उसकी गैरमौजूदगी में सरकारी दस्तावेजों से कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों द्वारा पटवारी के घर/कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों को देखने और उनके साथ कार्य किए जाने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर पटवारी की अनुपस्थिति में सरकारी दस्तावेजों तक लोगों की पहुंच कैसे हुई? क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो क्या इस मामले में किसी स्तर पर मिलीभगत हुई, या फिर यह महज लापरवाही का मामला है? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा और गोपनीयता की जिम्मेदारी किसकी है। यदि जांच में दस्तावेजों से छेड़छाड़ की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पटवारी की गैरमौजूदगी में सरकारी दस्तावेजों को किसने और किस अधिकार के तहत देखा अथवा उनमें कथित बदलाव किया। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराता है या नहीं, और जांच में वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- Post by Ramakant1
- जानकीपुरम के इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में मिली युवती के शव की हुई पहचान जानकीपुरम के इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में मिली युवती के शव की हुई पहचान1
- शातिर चोर कर रहे कमिश्नरेट लखनऊ मुलिस कि नाक में दम,,,,, ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ राजधानी कि कमिश्नरेट पुलिस। शातिर चोर कर रहे मुलिस कि नाक में दम। लगातार चोरी कि घटनाओं पे नहीं लगा पा रही अंकुश और ना ही कर पा रही खुलासा। ताज़ा मामला थाना तालकटोरा क्षेत्र में बने घंटेश्वर शनिदेव मंदिर का जहां शातिर चोर ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़ पार किये रुपये। हद तो तब हो गई कि शातिर चोर इससे पहले भी इसी मंदिर को दो बार पहले भी बना चुका है निशाना। चोर पकड़ने में तालकटोरा पुलिस लगातार फेल होती नजर आ रही है। अभी कुछ समय पहले ए सी पी के घर हुई चोरी और तालकटोरा थाने के पास ई रिक्शा से जा रही महिला के कान का बाला ले उड़े थे लुटेरे। जिनको पकड़ना तो दूर अभी तक नहीं हो सकी पहचान। इस तरह होती घटनाओं से आम जनता का पुलिस से उठता जा रहा विश्वास।1
- पुलिस से ही दबंगई! ट्रक चालक-मालिक ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली गोलंबर के पास पुलिसकर्मियों के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि नो-एंट्री एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश करने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक और मालिक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और बैरिकेडिंग तोड़ दी। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रक को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक और मालिक कथित तौर पर पुलिस की बात मानने के बजाय विवाद पर उतर आए। आरोप है कि उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। भरौली गोलंबर पर हुई इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह की अभद्रता और बैरिकेडिंग तोड़कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश का प्रयास सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही असुरक्षा के घेरे में ठाकुरगंज थाने में तैनात सिपाही से दबंग यश बनर्जी ने घर मे घुसकर की गाली गलौज , मोबाइल छीनकर जान से मारने की दी धमकी बीते रात सिपाही के घर में घुसकर दबंगो ने किया तांडव। इससे पहले भी थाना पारा की मोहान रोड़ चौकी पर दरोगा से भी कर चुका है बत्तमीजी आखिर यह दबंग पुलिस के ऊपर हर बार पड़ रहा भारी दबंग युवक अवैध रूप से रहा निवास आये दिन लोगो से करता है दबंगई थाना तालकटोरा क्षेत्र एफ ब्लॉक 1730 /32/2 का मामला पीड़ित सिपाही ने दी थाना तालकटोरा में लिखित शिकायत।1
- Post by Ramakant1
- लखनऊ विश्वविद्यालय में DSW की कार्यशैली पर उठे सवाल, छात्रों में बढ़ी नाराजगी लखनऊ विश्वविद्यालय में DSW की कार्यशैली पर उठे सवाल, छात्रों में बढ़ी नाराजगी लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर DSW (Dean of Students Welfare) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सामने आए वीडियो ने विश्वविद्यालय की छात्र-प्रशासन व्यवस्था को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति के बाद छात्रों और संबंधित पक्षों की ओर से DSW के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनने के बजाय प्रशासनिक स्तर पर सख्ती और मनमाने रवैये का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भी लखनऊ विश्वविद्यालय के DSW की कार्यशैली और निर्णय लेने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि वीडियो में दिखाई दे रही पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों का पक्ष सुना जाए तथा यदि किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी हुई है तो जिम्मेदारी तय की जाए। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में अनुशासन जरूरी है, लेकिन अनुशासन के साथ छात्रों की बात सुनना और उनकी गरिमा का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। #LucknowUniversity #LU #DSW #StudentsVoice #StudentRights #Lucknow #UniversityNews #छात्रोंकीआवाज #लखनऊविश्वविद्यालय #छात्रहित1
- 🦚 जय श्री कृष्ण! 🦚 🌸 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई 🌸 🦚 जय श्री कृष्ण! 🦚 🌸 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई 🌸 भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। 🙏 जय श्री कृष्ण! 🙏 सेन अंकित नन्दवंशी मीडिया प्रभारी भारतीय नन्द युवा समिति एवं नन्द युवा वाहिनी संगठन सचिव संयुक्त जनादेश पार्टी सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय 🇮🇳 #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #जन्माष्टमी #संयुक्तजनादेशपार्टी #नन्दयुवावाहिनी1