घर के बाहर मिला बच्चे का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताया। पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र के बराह गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब घर के बाहर एक बच्चे का शव संदिग्ध पस्थिति में मिला। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक बच्चे की पहचान राम कुमार यादव का 13 वर्षीय पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है। इधर शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता रामकुमार यादव ने बताया कि मेरा बेटा कल शाम 4 बजे से घर से बाहर था हम जब सुबह चार बजे घर आए तो देखा कि मेरा बेटा घर के बाहर लेटा हुआ है जब उसके पास गया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है उसके शरीर पर चोट के निशान है किसी ने उसकी हत्या की और शव को घर के बाहर छोड़ कर भाग गया है। हालांकि मौत कैसे और कब हुई है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी 2 पंकज कुमार शर्मा एवं स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी गई। जिसके बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इधर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है हत्या है या और कुछ ये जांच के बाद ही पता चलेगा।

- महिलाओं के सपनों को कुचला गया बोले मोदी, बिल फेल होने का फायदा भी मोदी सरकार को, राहुल प्रियंका का हमला जारी और बीजेपी महिलाओं ने प्रदर्शन किया पुतला फूंका... देखिए महिला बिल पास न होने पर राजनीति महात्वाकांक्षा पूरी करने पैंतरे राजपथ न्यूज़ पर...1
- , 19 अप्रैल 2026 — भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शहीद भवन, आरा में संगठन सृजन अभियान को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- जहानाबाद के साहू धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, उनके संघर्ष, ज्ञान और धर्म के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि महान ऋषि और समाज सुधारक भी थे। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने विशेष रूप से शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, नैतिकता और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- Post by Spiderman1
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- आज 19 अप्रैल 2026 को आरा के चंदवा मोड़ स्थित परशुराम सेवा संघ के प्रधान कार्यालय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहाबाद इकाई के अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने की, जिसमें सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बुद्धिजीवी, समाजसेवी, डॉक्टर और प्रोफेसरों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम को धर्म, शौर्य और सत्य का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में अंजनी तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के खिलाफ हो रही बयानबाजी पर चिंता जताते हुए ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी, राम उपाध्याय, डॉ. जितेंद्र शुक्ला सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजा तिवारी ने किया। (रिपोर्ट: पंकज सिंह, जनता की आवाज आरा)1
- जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव के बधार में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान खबर भेजें जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है, जहां मृतक की तस्वीर वायरल कर परिजनों या पहचान वालों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।1
- new mehraru Apna Mard se kahati hai Nirahua to piyate Rahe like Rahul Piye Laga aapka Hoi aur Bajar per heroine bikay Lagal Sarkar daru Ban Kailash powder per Yuva log bigade Lagal aapka Saiya Kavi ke bhav Suni Samay aap UN Pyar dular Aashirwad share Achcha gana galagi Bihar sarkar ke har Thana ke andar mila tha powder heroine Thanedar apan Paisa Bagal Mein Bhara tha la pasta La Ghar banaa Hota Mahina Sukha jata hai Sarkar Ke bujhate likhe Mata Pita Pareshan Yuva nashakhor Yahi Bhav Mein Ek Aurat kahati hai apne Pati se kaho na Bhav mein ho a Saiya ji A Raja Ji Piya baji hai1