logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी भरे खदान में 6 वर्षीय मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गींज गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई पानी भरे खदान में 6 वर्षीय मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गींज गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर से लापता हुए 6 वर्षीय मासूम का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर पानी से भरे खदान में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजाबाबू पुत्र संजय उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। राजाबाबू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता संजय उर्फ कृष्णा गांव में रहकर मजदूरी करते हैं और किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे राजाबाबू अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बारा थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव के कुछ बच्चे खेलते समय घर के पास स्थित पानी भरे खदान के पास पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान राजाबाबू के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले और पानी से भरे खदानों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

3 hrs ago
user_Saima shahida Journalist
Saima shahida Journalist
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from Prayagraj and nearby areas
  • *शराब पीने से मना करने पर दबँगों का तांडव,ढाबा संचालक को बेरहमी से पीटा,दबँगों की दबँगई सीसीटीवी कैमरे में कैद,न्याय की आस में एसपी कार्यालय पहुँचा पीड़ित....* *वहीद अहमद* *जिला संवाददाता न्यूज़ 24* *जिलाध्यक्ष:* *(अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब)* *नोट-खबरों की सूचना हेतु सम्पर्क करें:* *कार्यालय मीडिया मंच* *रसबहार रेस्टोरेंट के अन्दर वाली गली (मीडिया मंच आल्हा चौक महोबा)*
    1
    *शराब पीने से मना करने पर दबँगों का तांडव,ढाबा संचालक को बेरहमी से पीटा,दबँगों की दबँगई सीसीटीवी कैमरे में कैद,न्याय की आस में एसपी कार्यालय पहुँचा पीड़ित....*
*वहीद अहमद*
*जिला संवाददाता न्यूज़ 24*
*जिलाध्यक्ष:*
*(अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब)*
*नोट-खबरों की सूचना हेतु सम्पर्क करें:*
*कार्यालय मीडिया मंच*
*रसबहार रेस्टोरेंट के अन्दर वाली गली (मीडिया मंच आल्हा चौक महोबा)*
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    सच को साबित करना जिंदगी है मेरी Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    9 hrs ago
  • प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. मो0 राशिद पुत्र स्व0 हकीमुद्दीन स्थाई पता हरसौली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर हालपता 3/71 गली नं0 08 रमेश पार्क लक्ष्मी नगर दिल्ली 2. समीर पुत्र स्व0 अली मोहम्मद स्थायी पता ईदगाह कॉलोनी पक्का घाट थाना बागपत जिला बागपत उत्तर प्रदेश हालपता जे-555 गली नं0 01 बुध बाजार स्वरुप नगर दिल्ली को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । अपराध का तरीका- गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणो से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि हम लोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओरिजिनल वेबसाइट की कूटरचित वेबसाइट बनाकर तथा उ0प्र0 व अन्य प्रदेशो के भिन्न- 2 विश्वविद्यालय व तकनीकि शिक्षा बोर्ड की कूटरचित अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र बनाकर सम्पूर्ण भारत वर्ष में एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को वितरित करते है। गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र मांग के अनुरूप स्वयं बनाकर व कलर प्रिंटआउट निकालकर फर्जी मोहर लगाकर एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं दे देते थे। फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र की डिटेल मुख्य अभियुक्त शशि प्रकाश राय के माध्यम से कूटरचित व अन्य वेबसाइट के डाटाबेस में अपलोड करा कर एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को आनलाइन वेरिफाई करा देते थे। जिससे अंक पत्र/डिग्री/डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र के फर्जी होने की शंका एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं की दूर हो जाती थी । गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. मो0 राशिद पुत्र स्व0 हकीमुद्दीन स्थाई पता हरसौली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर हालपता 3/71 गली नं0 08 रमेश पार्क लक्ष्मी नगर दिल्ली, उम्र करीब 34 वर्ष । 2. समीर पुत्र स्व0 अली मोहम्मद स्थायी पता ईदगाह कॉलोनी पक्का घाट थाना बागपत जिला बागपत उत्तर प्रदेश हालपता जे-555 गली नं0 01 बुध बाजार स्वरुप नगर दिल्ली, उम्र करीब 33 वर्ष । बरामदगी का विवरण- • 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मय 07 सिम । • 190 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र । • 01 लैपटाप । • 04 फर्जी मोहर । • 98 होलोग्राम । • 01 पेन्ड्राइव । • 01 पासबुक । • 02 चेक बुक ।
    1
    प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. मो0 राशिद पुत्र स्व0 हकीमुद्दीन स्थाई पता हरसौली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर हालपता 3/71 गली नं0 08 रमेश पार्क लक्ष्मी नगर दिल्ली 2. समीर पुत्र स्व0 अली मोहम्मद स्थायी पता ईदगाह कॉलोनी पक्का घाट थाना बागपत जिला बागपत उत्तर प्रदेश हालपता जे-555 गली नं0 01 बुध बाजार स्वरुप नगर दिल्ली को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
अपराध का तरीका-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणो से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि हम लोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओरिजिनल वेबसाइट की कूटरचित वेबसाइट बनाकर तथा उ0प्र0 व अन्य प्रदेशो के भिन्न- 2 विश्वविद्यालय व तकनीकि शिक्षा बोर्ड की कूटरचित अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र बनाकर सम्पूर्ण भारत वर्ष में एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को वितरित करते है। गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र मांग के अनुरूप स्वयं बनाकर व कलर प्रिंटआउट निकालकर फर्जी मोहर लगाकर एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं दे देते थे। फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र की डिटेल मुख्य अभियुक्त शशि प्रकाश राय के माध्यम से कूटरचित व अन्य वेबसाइट के डाटाबेस में अपलोड करा कर एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को आनलाइन वेरिफाई करा देते थे। जिससे अंक पत्र/डिग्री/डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र के फर्जी होने की शंका एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं की दूर हो जाती थी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. मो0 राशिद पुत्र स्व0 हकीमुद्दीन स्थाई पता हरसौली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर हालपता 3/71 गली नं0 08 रमेश पार्क लक्ष्मी नगर दिल्ली, उम्र करीब 34 वर्ष ।
2. समीर पुत्र स्व0 अली मोहम्मद स्थायी पता ईदगाह कॉलोनी पक्का घाट थाना बागपत जिला बागपत उत्तर प्रदेश हालपता जे-555 गली नं0 01 बुध बाजार स्वरुप नगर दिल्ली, उम्र करीब 33 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
• 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मय 07 सिम ।
• 190 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र ।
• 01 लैपटाप ।
• 04 फर्जी मोहर ।
• 98 होलोग्राम ।
• 01 पेन्ड्राइव ।
• 01 पासबुक ।
• 02 चेक बुक ।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रयागराज के हथिगहा बाजार में दो पक्षों में मार पीट आगजनी एवं पथराव से घायल ल प्रयागराज के हथिगहा गांव थाना नवाबगंज में रविवार रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने एक परिवार पर खुले आम लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर तांडव मचा दिया। भुक्तभोगी विभव गुप्ता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव अपनी चारपहिया वाहन को उनके घर के गेट के सामने खड़ी कर शराब पी रहा था। गाड़ी हटाने पर मुन्ना ने मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दी। परिवार वाले किसी तरह गेट के अंदर छिपे, लेकिन दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से पिटाई जारी रखी। विभव गुप्ता के सिर पर चोटें आई हैं, जबकि उनकी मां को गंभीर चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पुलिस को वीडियो साक्ष्य दिखाया, लेकिन नवाबगंज थाना प्रभारी ने फोन नहीं उठाया और उल्टा भुक्तभोगी कालीशंकर (विभव के पिता) को रात से ही थाने में बैठा रखा है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस दबंगों का साथ दे रही है, जिससे योगी सरकार की छवि खराब हो रही है। दबंगों का हौसला बुलंद है।
    1
    प्रयागराज के हथिगहा बाजार में दो पक्षों में मार पीट आगजनी एवं पथराव से घायल ल
प्रयागराज के हथिगहा गांव थाना नवाबगंज में रविवार रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने एक परिवार पर खुले आम लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर तांडव मचा दिया। भुक्तभोगी विभव गुप्ता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव अपनी चारपहिया वाहन को उनके घर के गेट के सामने खड़ी कर शराब पी रहा था। गाड़ी हटाने पर मुन्ना ने मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दी। परिवार वाले किसी तरह गेट के अंदर छिपे, लेकिन दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से पिटाई जारी रखी।
विभव गुप्ता के सिर पर चोटें आई हैं, जबकि उनकी मां को गंभीर चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पुलिस को वीडियो साक्ष्य दिखाया, लेकिन नवाबगंज थाना प्रभारी ने फोन नहीं उठाया और उल्टा भुक्तभोगी कालीशंकर (विभव के पिता) को रात से ही थाने में बैठा रखा है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस दबंगों का साथ दे रही है, जिससे योगी सरकार की छवि खराब हो रही है। दबंगों का हौसला बुलंद है।
    user_Sudha Srivastava manvadhikar M
    Sudha Srivastava manvadhikar M
    Media and information sciences faculty इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.