logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर एयरपोर्ट पर फिलहाल नहीं निर्धारित उड़ाने, बलिया में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का कोई प्रस्ताव नहीं _ केंद्र सरकार नई दिल्ली।। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर द्वारा लोकसभा में प्रश्न संख्या 2278 के तहत कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नियमित संचालन तथा बलिया जनपद में हवाई अड्डा स्थापित किए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। इस प्रश्न का उत्तर 12 फरवरी 2026 को नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित रूप में दिया। केंद्र सरकार ने अपने उत्तर में बताया कि कुशीनगर हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधीन एक प्रचालनरत हवाई अड्डा है, लेकिन वर्तमान समय में वहां से कोई अनुसूचित उड़ान संचालित नहीं हो रही है। सरकार ने स्पष्ट किया कि उड़ानों का संचालन संबंधित एयरलाइनों द्वारा यात्री मांग और व्यावसायिक व्यवहार्यता के आधार पर तय किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संबंध में भी यह बताया गया कि उनका संचालन द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौतों के अनुसार होता है और यह एयरलाइनों का व्यावसायिक निर्णय होता है। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि कुशीनगर हवाईपट्टी उड़ान (UDAN) योजना के अंतर्गत असेवित हवाई अड्डों की सूची में शामिल है। यदि भविष्य में कोई एयरलाईन यहां से उड़ान संचालन के लिए प्रस्ताव देती है, तो नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा। बलिया जिले में हवाई अड्डे के संबंध में सरकार ने कहा कि वर्ष 2008 की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नीति के तहत अब तक बलिया के लिए ‘साईट क्लीयरेंस’ का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र की हवाई सुविधा और विकास से जुड़े मुद्दों को सांसद द्वारा गंभीरता से संसद में उठाया गया है और आगे भी इस विषय को प्राथमिकता दी जाएगी।

10 hrs ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
10 hrs ago
be61ff7c-4198-4212-bbaf-d6eb9db2a1cf

कुशीनगर एयरपोर्ट पर फिलहाल नहीं निर्धारित उड़ाने, बलिया में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का कोई प्रस्ताव नहीं _ केंद्र सरकार नई दिल्ली।। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर द्वारा लोकसभा में प्रश्न संख्या 2278 के तहत कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नियमित संचालन तथा बलिया जनपद में हवाई अड्डा स्थापित किए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। इस प्रश्न का उत्तर 12 फरवरी 2026 को नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित रूप में दिया। केंद्र सरकार ने अपने उत्तर में बताया कि कुशीनगर हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधीन एक प्रचालनरत हवाई अड्डा है, लेकिन वर्तमान समय में वहां से कोई अनुसूचित उड़ान संचालित नहीं हो रही है। सरकार ने स्पष्ट किया कि उड़ानों का संचालन संबंधित एयरलाइनों द्वारा यात्री मांग और व्यावसायिक व्यवहार्यता के आधार पर तय किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संबंध में भी यह बताया गया कि उनका संचालन द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौतों के अनुसार होता है और यह एयरलाइनों का व्यावसायिक निर्णय होता है। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि कुशीनगर हवाईपट्टी उड़ान (UDAN) योजना के अंतर्गत असेवित हवाई अड्डों की सूची में शामिल है। यदि भविष्य में कोई एयरलाईन यहां से उड़ान संचालन के लिए प्रस्ताव देती है, तो नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा। बलिया जिले में हवाई अड्डे के संबंध में सरकार ने कहा कि वर्ष 2008 की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नीति के तहत अब तक बलिया के लिए ‘साईट क्लीयरेंस’ का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र की हवाई सुविधा और विकास से जुड़े मुद्दों को सांसद द्वारा गंभीरता से संसद में उठाया गया है और आगे भी इस विषय को प्राथमिकता दी जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर पक्षपात और दुर्व्यवहार का आरोप पीड़ित ने लगाये एकपक्षीय कार्रवाई करने व धमकी देने सहित गंभीर आरोप बिल्थरारोड ।तहसील क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव मे चल रहे भूमि विवाद का मामला उस वक्त गहरा गया जब एक पक्ष ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरारोड रोशन सिंह पर पक्षपात पुर्ण कार्रवाई करने, दुर्व्यवहार व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए न सिर्फ उच्चाधिकारियों तक इसकी शिकायत कर दी बल्कि मीडिया को भी इस संदर्भ मे बयान दे डाला जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अतरौल चक मिलकान गांव निवासी रामनयन यादव का कहना है कि 8 माह पूर्व अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जमीन खरीदी थी जिसका उन्होंने अपनी तसल्ली के लिए रजिस्ट्री कराने से पहले कब्जा भी कर लिया था जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई इसके दस्तावेज की उनके पास मौजूद हैं विगत दो माह से रामनयन उक्त भूमि पर मेड़बंदी कर कर कराकर स्थाई पिलर लगाने के बाद टिन शेड लगाकर गौशाला का निर्माण कर रहे थे वहीं उक्त भूमि के आसपास स्थित भूस्वामियों का किसी तरह का बंटवारे का विवाद भूमि पर चल रहा था इसको लेकर पूर्व में भी दूसरे पक्ष ने डायल 112 बुलाकर तहरीर दर्ज कराई थी जिस मे पीड़ित के अनुसार पुलिस ने सारे पेपर सही होने पर क्लीन चिट दे दी थी ।लेकिन यह मामला बुधवार की दोपहर उस वक्त गर्मा गया जब मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरा रोड रोशन सिंह ने जांच करने के दौरान एक पक्ष की पर ना सिर्फ नाराजगी दिखाई बल्कि इस दौरान कई बार अपशब्दों का प्रयोग भी किया और साथ ही पीड़ित को गुंडा इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी गुंडई सही कर देंगे । मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार ने थानाध्यक्ष उभांव को फोन करने के दौरान कहा कि कुछ समाजवादी पार्टी के लोग हैं जो गुंडई कर रहे हैं । इस दौरान पीड़ित पक्ष द्वारा बनाया जा रहा था जिस पर तहसीलदार के साथ मौजूद गार्ड ने वीडियो बनाने वाले का मोबाइल छीनने और लाठी चलाने की भी कोशिश की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर पक्षपात और दुर्व्यवहार का आरोप
पीड़ित ने लगाये एकपक्षीय कार्रवाई करने व धमकी देने सहित गंभीर आरोप
बिल्थरारोड ।तहसील क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव मे चल रहे भूमि विवाद का मामला उस वक्त गहरा गया जब एक पक्ष ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरारोड रोशन सिंह पर पक्षपात पुर्ण कार्रवाई करने, दुर्व्यवहार व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए न सिर्फ उच्चाधिकारियों तक इसकी शिकायत कर दी बल्कि मीडिया को भी इस संदर्भ मे बयान दे डाला जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अतरौल चक मिलकान गांव निवासी रामनयन यादव का कहना है कि 8 माह पूर्व अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जमीन खरीदी थी जिसका उन्होंने अपनी तसल्ली के लिए रजिस्ट्री कराने से पहले कब्जा भी कर लिया था जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई इसके दस्तावेज की उनके पास मौजूद हैं विगत दो माह से रामनयन उक्त भूमि पर मेड़बंदी कर कर कराकर स्थाई पिलर लगाने के बाद टिन शेड  लगाकर गौशाला का निर्माण कर रहे थे वहीं उक्त भूमि के आसपास स्थित भूस्वामियों का किसी तरह का बंटवारे का विवाद भूमि पर चल रहा था इसको लेकर पूर्व में भी दूसरे पक्ष ने डायल 112 बुलाकर तहरीर दर्ज कराई थी जिस मे  पीड़ित के अनुसार पुलिस ने सारे पेपर सही होने पर क्लीन चिट दे दी थी ।लेकिन यह मामला बुधवार की दोपहर उस वक्त गर्मा गया जब मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरा रोड रोशन सिंह ने जांच करने के दौरान एक पक्ष की पर ना सिर्फ नाराजगी दिखाई बल्कि इस दौरान कई बार अपशब्दों का प्रयोग भी किया और साथ ही पीड़ित को गुंडा इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि  तुम्हारी गुंडई सही कर देंगे । मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार ने थानाध्यक्ष उभांव को फोन करने के दौरान कहा कि कुछ समाजवादी पार्टी के लोग हैं जो गुंडई कर रहे हैं । इस दौरान  पीड़ित पक्ष द्वारा बनाया जा रहा था जिस पर तहसीलदार के साथ मौजूद गार्ड ने वीडियो बनाने वाले का मोबाइल छीनने और लाठी चलाने की भी कोशिश की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by बागी बलिया
    4
    Post by बागी बलिया
    user_बागी बलिया
    बागी बलिया
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा शुरू, सीवान में 54,138 परीक्षार्थी पहली परीक्षा में शामिल, मातृभाषा विषय से हुआ आगाज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा मंगलवार से जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई और निर्धारित समय पर प्रवेश शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। जिले के सीवान अनुमंडल में 24 तथा महाराजगंज अनुमंडल में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीवान सदर प्रखंड में सर्वाधिक 19 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जीरादेई और पचरुखी में दो-दो तथा हुसैनगंज में एक केंद्र बनाया गया है। वहीं महाराजगंज प्रखंड में 14, बसंतपुर में 6, दरौंदा में 5 और भगवानपुर हाट में 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अनुमंडलवार आंकड़ों के अनुसार, सीवान अनुमंडल में कुल 28,080 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 9,331 छात्र और 18,749 छात्राएं हैं। पहली पाली में 14,041 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि दूसरी पाली में 14,039 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं महाराजगंज अनुमंडल में कुल 26,058 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 17,122 छात्र और 8,936 छात्राएं शामिल हैं। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग समान रखी गई है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने बताया कि इस बार जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें केवल छात्राएं परीक्षा देंगी। इन केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया है और यहां सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, वीक्षक एवं कर्मी महिला ही नियुक्त किए गए हैं। जिले के डीएवी मिडिल स्कूल, सीवान, एबीएम मिडिल स्कूल, जेपी चौक, मिडिल स्कूल नया बाजार उर्दू तथा ए एन यू एस महिला कॉलेज, महाराजगंज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक पुरुष एवं एक महिला मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा की निगरानी के लिए 23 गश्ती दल, 10 जोनल तथा 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 2,679 वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें पहली पाली में 1,104, दूसरी पाली में 1,114 तथा 461 रिजर्व वीक्षक शामिल हैं। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मंगलवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। छात्र-छात्राएं समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर गेट खुलने का इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
    4
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा शुरू, सीवान में 54,138 परीक्षार्थी पहली परीक्षा में शामिल, मातृभाषा विषय से हुआ आगाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा मंगलवार से जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई और निर्धारित समय पर प्रवेश शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए।
प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। जिले के सीवान अनुमंडल में 24 तथा महाराजगंज अनुमंडल में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीवान सदर प्रखंड में सर्वाधिक 19 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जीरादेई और पचरुखी में दो-दो तथा हुसैनगंज में एक केंद्र बनाया गया है। वहीं महाराजगंज प्रखंड में 14, बसंतपुर में 6, दरौंदा में 5 और भगवानपुर हाट में 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
अनुमंडलवार आंकड़ों के अनुसार, सीवान अनुमंडल में कुल 28,080 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 9,331 छात्र और 18,749 छात्राएं हैं। पहली पाली में 14,041 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि दूसरी पाली में 14,039 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं महाराजगंज अनुमंडल में कुल 26,058 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 17,122 छात्र और 8,936 छात्राएं शामिल हैं। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग समान रखी गई है।
जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने बताया कि इस बार जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें केवल छात्राएं परीक्षा देंगी। इन केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया है और यहां सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, वीक्षक एवं कर्मी महिला ही नियुक्त किए गए हैं। जिले के डीएवी मिडिल स्कूल, सीवान, एबीएम मिडिल स्कूल, जेपी चौक, मिडिल स्कूल नया बाजार उर्दू तथा ए एन यू एस महिला कॉलेज, महाराजगंज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक पुरुष एवं एक महिला मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा की निगरानी के लिए 23 गश्ती दल, 10 जोनल तथा 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 2,679 वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें पहली पाली में 1,104, दूसरी पाली में 1,114 तथा 461 रिजर्व वीक्षक शामिल हैं। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली की परीक्षा आयोजित की जा रही है।
मंगलवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। छात्र-छात्राएं समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर गेट खुलने का इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    6 hrs ago
  • पॉलिकैब वायर एवं एमसीबी स्विच के संबंध में बड़हरिया में इलेक्ट्रीशियन के साथ इलेक्ट्रिकल वर्ल्ड सिवान रोड मे बैठक..... लहर न्यूज़ पर देखें एजाज अहमद की एक खास रिपोर्ट.
    1
    पॉलिकैब वायर एवं एमसीबी स्विच के संबंध में बड़हरिया में इलेक्ट्रीशियन के साथ इलेक्ट्रिकल वर्ल्ड सिवान रोड मे बैठक.....
लहर न्यूज़ पर देखें एजाज अहमद की एक खास रिपोर्ट.
    user_लहर न्यूज़
    लहर न्यूज़
    Local News Reporter Siwan, Bihar•
    8 hrs ago
  • आज आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में जी ने टाइप बंगले के मुद्दे पर विरोधियों को तथ्यों के साथ करारा जवाब दिया और अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ स्थिति देश के सामने रखी। उनके बयान के बाद राजनीतिक परिदृश्य में नई चर्चा शुरू हो गई है। #Mayawati #BSP #PoliticalUpdate #PressConference #IndianPolitics #RKsocialist
    1
    आज आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में  जी ने टाइप बंगले के मुद्दे पर विरोधियों को तथ्यों के साथ करारा जवाब दिया और अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ स्थिति देश के सामने रखी। उनके बयान के बाद राजनीतिक परिदृश्य में नई चर्चा शुरू हो गई है।
#Mayawati #BSP #PoliticalUpdate #PressConference #IndianPolitics #RKsocialist
    user_Rajesh Kumar Socialist
    Rajesh Kumar Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महाराजगंज. सिवान, बिहार / सनसनी खेज खबर JHVP BHARAT NEWS... 9931481554 ACCURATED BY : परवेज़ आलम भारतीय देश के विभिन्न राज्यों में आज मानव तस्करी जोरों पर है. सरकार भी मौन, प्रशासन चुप. नतीजा सामने है.. एपिस्टिन फाइल्स जैसी विश्व की बेहद ख़तरनाक और शर्मनाक कुकृत्य वाली घटना... सहयोग बड़े बड़े राक्षसों की? आज हाल ये है कि बच्चों को अकेले कहीं भी भेजना या छोड़ना खतरा से खाली नहीं है. आख़िर किसकी मिलीभगत से ये हो रहा है? पुलिस हाथ पर हाथ धरे किसकी प्रतीक्षा कर रही है? कौन है मजबूत हाथ इन सबके पीछे? युवाओं को जागना होगा, परशुराम बनना होगा. भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद को फिर से आना होगा.. मिटाने राक्षसों को... ये देशी शैतानी ताकत देश को खोखला कर रही है.. बुराई जितना जल्दी हो.. ख़तम होनी चाहिए.
    1
    महाराजगंज. सिवान, बिहार / सनसनी खेज खबर 
JHVP BHARAT NEWS... 9931481554
ACCURATED BY : परवेज़ आलम भारतीय 
देश के विभिन्न राज्यों में आज मानव तस्करी जोरों पर है. सरकार भी मौन, प्रशासन चुप.
नतीजा सामने है.. एपिस्टिन फाइल्स जैसी विश्व की बेहद ख़तरनाक और शर्मनाक कुकृत्य वाली घटना... सहयोग बड़े बड़े राक्षसों की?
आज हाल ये है कि बच्चों को अकेले कहीं भी भेजना या छोड़ना खतरा से खाली नहीं है.
आख़िर किसकी मिलीभगत से ये हो रहा है?
पुलिस हाथ पर हाथ धरे किसकी प्रतीक्षा कर रही है? कौन है मजबूत हाथ इन सबके पीछे?
युवाओं को जागना होगा, परशुराम बनना होगा.
भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद को फिर से आना होगा.. मिटाने राक्षसों को... ये देशी शैतानी ताकत देश को खोखला कर रही है..
बुराई जितना जल्दी हो.. ख़तम होनी चाहिए.
    user_JHVP BHARAT NEWS
    JHVP BHARAT NEWS
    Local News Reporter महाराजगंज, सीवान, बिहार•
    5 hrs ago
  • मऊ - नेशनल हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर की हुई जबरदस्त टक्कर...! ट्रेलर की टक्कर से कोयला से लदा ट्रक में लगी आग ट्रक ड्राइवर की मौत...! दो थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक ड्राइवर संदीप कुमार राणा झारखंड हजारीबाग रांची का रहने वाला था। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे की घटना...! #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #maumahadev #facebookreels #reelschallenge #NayeBharatKaNayaUP #fbreels #reelsviralシ
    1
    मऊ - नेशनल हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर की हुई जबरदस्त  टक्कर...!
ट्रेलर की टक्कर से कोयला से लदा ट्रक में लगी आग ट्रक ड्राइवर की मौत...!
दो थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मृतक ड्राइवर संदीप कुमार राणा झारखंड हजारीबाग रांची का रहने वाला था।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे की घटना...!
#jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #maumahadev #facebookreels #reelschallenge #NayeBharatKaNayaUP #fbreels #reelsviralシ
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एकसार में चकबंदी विभाग द्वारा किए गए खेल के बाद कब्जा करने वाले को नायब तहसीलदार की चेतावनी का वीडियो हो रहा वायरल। बिल्थरारोड।तहसील क्षेत्र के एकसार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में लेखपाल द्वारा बदले गए चक पर दूसरे के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक बयान के कारण और सुर्खियों में आ गया है। भूमि विवाद में अपने ही खेत पर कब्जे के लिए भूस्वामिनी वृद्धा महिला बिलख रही है।हाईकोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद भूस्वामिनी नफीसा सुल्तान को अपने खेत पर जोताई-बुआई से रोके जाने का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष पर दबंगई और चकबंदी कर्मियों से मिलीभगत कर उड़ान चक बैठवाने की बात कही जा रही है।विवाद बढ़ने पर नायब तहसीलदार रोशन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक पक्ष से तीखी नोकझोंक हुई और उनका कथित बयान “नशा उतार दूंगा…”कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल विवादित भूमि पर कृषि कार्य पर रोक लगा दी गई है और जांच की बात कही गई है। सवाल यह है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी यदि भूस्वामी नफीसा सुल्तान नामक वृद्ध महिला को अपने ही खेत पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करना पड़े, तो चकबंदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगने लगा है । वहीं वृद्ध महिला कहना है कि चकबंदी विभाग से मिलकर गांव के जावेद अहमद उन्हें और परिजनों को परेशान कर उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं जबकि वह लंबे समय से अपने खेत पर काबिज है और उसके पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश भी है।
    3
    एकसार में चकबंदी विभाग द्वारा किए गए खेल के बाद कब्जा करने वाले को  नायब तहसीलदार की चेतावनी का वीडियो हो रहा वायरल। 
बिल्थरारोड।तहसील क्षेत्र के एकसार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में लेखपाल द्वारा बदले गए चक पर दूसरे के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक बयान के कारण और सुर्खियों में आ गया है। भूमि विवाद में अपने ही खेत पर कब्जे के लिए भूस्वामिनी वृद्धा महिला बिलख रही है।हाईकोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद भूस्वामिनी नफीसा सुल्तान को अपने खेत पर जोताई-बुआई से रोके जाने का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष पर दबंगई और चकबंदी कर्मियों से मिलीभगत कर उड़ान चक बैठवाने की बात कही जा रही है।विवाद बढ़ने पर नायब तहसीलदार रोशन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक पक्ष से तीखी नोकझोंक हुई और उनका कथित बयान “नशा उतार दूंगा…”कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल विवादित भूमि पर कृषि कार्य पर रोक लगा दी गई है और जांच की बात कही गई है। सवाल यह है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी यदि भूस्वामी नफीसा सुल्तान नामक वृद्ध महिला को अपने ही खेत पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करना पड़े, तो चकबंदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगने लगा है । वहीं वृद्ध महिला कहना है कि चकबंदी विभाग से मिलकर गांव के जावेद अहमद उन्हें और परिजनों को परेशान कर उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं जबकि वह लंबे समय से अपने खेत पर काबिज है और उसके पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश भी है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.