चांदन-फाइलेरिया की दवा खाने से प्राथमिक विद्यालय कसय के 7 स्कूली बच्ची बीमार। उपमुखिया शिबू यादव ने सभी बीमार छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। चांदन (बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कसय में आज बुधवार दोपहर को फाइलेरिया की दवा खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्रा की तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी का माहौल विद्यालय में हो गया। जानकारी के अनुसार दवा खाने के कुछ ही देर बाद सभी बच्चियों को उल्टी,चक्कर व घबराहट होने के शिकायत के साथ एक बच्ची गिरकर बेहोश हो गई। इससे स्कूल व ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सुचना पर पहुंचे सिलजोरी पंचायत उपमुखिया शिव प्रसाद यादव उर्फ शिबू यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में सुचना देकर बीमार बच्ची साक्षी कुमारी,साक्षी प्रिया, मुस्कान कुमारी, टिंकल कुमारी, शिवानी कुमारी सहित सात छात्रा को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकों द्वारा इलाज कराया। प्राथमिक इलाज के बाद बीमार बच्ची की सेहत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया। विदित हो की बीते 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों को दवा खिला रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावक से अपील की है कि दवा से डरे नहीं। बीमारी से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष ने बताया कि फाइलेरिया की दवा खाने से कुछ बच्चों में गैस बनने की शिकायत हो सकती है,जिससे उल्टी या पेट में दर्द होने की महसूस होता है। बच्चों में डर के कारण भी ऐसी समस्या होती है। इसमें किसी प्रकार की गंभीर चिंता की बात नहीं है। यह सामान्य बात है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

- Post by N.k.choudhary1
- रामनवमी पर सबसे भव्य झांकी को मिलेगा एक लाख का इनाम: मनीष कुमार बिहार बांका। रामनवमी को लेकर जिले में धार्मिक माहौल बनने लगा है और विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इसी बीच हिंदू धर्म रक्षक मनीष कुमार ने रामनवमी जुलूस को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष बांका जिले में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में जो झांकी सबसे अधिक भव्य, आकर्षक और दर्शनीय होगी, उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मनीष कुमार ने बताया कि रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस और झांकियां निकाली जाती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस घोषणा से युवाओं और जुलूस समितियों में और अधिक उत्साह देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रामनवमी पर्व को और भव्य बनाना तथा समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रसारित करना है। उन्होंने सभी जुलूस समितियों और अखाड़ा दलों से अपील की कि वे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का पर्व मनाएं तथा भव्य झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करें। मनीष कुमार ने कहा कि रामनवमी के दिन पूरे जिले में निकलने वाले जुलूसों की झांकियों का अवलोकन किया जाएगा और जो झांकी सबसे बेहतर और आकर्षक होगी, उसे एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। बांका। संवाददाता बिकाश शर्मा1
- स्व. विश्वजीत कुमार सिंह के दूसरे पुण्यतिथि पर क्रिकेट, फुटबॉल मैच एबं भजन संध्या का आयोजन किया गया I2
- Post by Pritam Kumar1
- बाइक की रफ्तार बनी काल! बिजली के खंभे से टकराकर 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत बांका जिले के डुमरामा–तारडीह संपर्क पथ पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर के रूप में की गई है।1
- Post by Rajiv Ranjan1
- Post by Objectionnews1
- बिहार बांका जिले के बाराहाट प्रखंड से चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने पोषाहार की चोरी कर ली। मामला सोनडीहा उत्तरी पंचायत के घोषपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 का है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे बच्चों के पोषाहार में से करीब 6 बोरा चावल और 1 बोरा दाल चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्र की सेविका सुनैना कुमारी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सेविका के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। बाराहाट से संवाददाता मोनू कुमार के साथ, बांका टुडे न्यूज़।1
- भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और टोटो में जबरदस्त टक्कर हो गया इस दौरान टोटो पर सवार गई यात्री जख्मी वही दो यात्रियों की स्थिति नाजुक।1