ऋण नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई तेज, लोक अदालत में निपटारा करने की अपील जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली नगर पंचायत जोकीहाट स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा ऋण बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस के तहत अभियान चलाया गया।इस दौरान कई ऋणियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई।बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अररिया से आए अधिकारियों ने बताया कि करीब 250 एनपीए खाताधारकों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दायर किया गया है। जिनमें से कुछ के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन ऋणियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है तथा अन्य ऐसे ऋणी जो अपने ऋण खाते का संचालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं, वे सभी 14 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत अररिया कोर्ट परिसर में उपस्थित होकर अपने ऋण का निष्पादन कर लें ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।मौके पर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष राज, जोकीहाट थाना के एसआई बालकृष्ण महतो, आशुतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ऋण नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई तेज, लोक अदालत में निपटारा करने की अपील जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली नगर पंचायत जोकीहाट स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा ऋण बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस के तहत अभियान चलाया गया।इस दौरान कई ऋणियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई।बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अररिया से आए अधिकारियों ने बताया कि करीब 250 एनपीए खाताधारकों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दायर किया गया है। जिनमें से कुछ के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया
गया है। उन्होंने कहा कि जिन ऋणियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है तथा अन्य ऐसे ऋणी जो अपने ऋण खाते का संचालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं, वे सभी 14 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत अररिया कोर्ट परिसर में उपस्थित होकर अपने ऋण का निष्पादन कर लें ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।मौके पर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष राज, जोकीहाट थाना के एसआई बालकृष्ण महतो, आशुतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।