logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​बिजनौर (चांदपुर): जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग और कर्जे के जाल में फंसे एक युवक द्वारा रची गई झूठी लूट की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जिस व्यक्ति ने खुद के साथ 1.04 लाख रुपये से अधिक की लूट होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस जांच में वह खुद ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से छिपाए गए 40,200 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। ​क्या था पूरा मामला? ​थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र महेश कुमार ने 14 सितंबर 2026 को पुलिस को तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोटो जी-84 (Moto G84) मोबाइल फोन और 1,04,500 रुपये लूट लिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। ​जांच में खुली पोल: मेडिकल स्टोर के गल्ले से उड़ाए थे पैसे ​पुलिस द्वारा गठित टीम ने जब मामले की गहन विवेचना की, तो लूट की यह पूरी घटना फर्जी पाई गई। पूछताछ के दौरान वादी सुमित कुमार टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया। ​सुमित ने बताया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत है और उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसी के चलते उसने 13 सितंबर 2026 को मेडिकल स्टोर संचालक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर गल्ले से रुपये निकाले तथा विभिन्न मेडिकल फर्मों से आए कलेक्शन के पैसों को अपने निजी व गेमिंग खातों में ट्रांसफर कर लिया। ​बचने के लिए रची झूठी लूट की कहानी ​रुपये हड़पने की बात छुपाने और मामले को असली दिखाने के लिए सुमित ने खुद के साथ लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। उसने लूट की घटना को सच साबित करने के लिए अपना मोबाइल फोन और 40,200 रुपये की नकदी घटनास्थल से पहले चकरोड तिराहे पर लगी एक शिलापट्टिका के पीछे झाड़ियों में छिपा दिए थे। ​पुलिस कार्रवाई व बरामदगी ​थाना चांदपुर पुलिस ने शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छिपाया गया मोटो जी-84 मोबाइल फोन और 40,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। ​मामले में लूट की धारा को हटाते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 217, 305(ए) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

3 hrs ago
user_सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
Video Creator Bijnor, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुज़फ्फरनगर मे धड़ल्ले से जलाया जा रहा पन्नी कचरा...... सुमित मलिक ने उठाई आवाज
    1
    मुज़फ्फरनगर मे धड़ल्ले से जलाया जा रहा पन्नी कचरा...... सुमित मलिक ने उठाई आवाज
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चांदपुर (बिजनौर ) सर्राफ की दुकान से जेवर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार: 2 को पकड़ा, पांच की तलाश में पुलिस, चोरी के जेवर और दो कारें बरामद
    1
    चांदपुर (बिजनौर ) सर्राफ की दुकान से जेवर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार: 2 को पकड़ा, पांच की तलाश में पुलिस, चोरी के जेवर और दो कारें बरामद
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई। समाधान दिवस पर किसानों की समस्याओं को लेकर डॉ. सुमित कुमार नागर ने सौंपा ज्ञापन धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब छह माह से तहसील क्षेत्र के अनेक लोगों का दाखिल-खारिज नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते भूमि स्वामियों को भारी परेशानी एवं आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार सिंचाई से संबंधित समस्याओं के कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। किसानों ने यह भी बताया कि आवारा पशुओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है तथा इनके चलते किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मंडलायुक्त से मांग की कि उक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए। इस मौके पर डॉ. सुमित कुमार नागर, फूल सिंह, चंद्रपाल सिंह, बाबूराम, राजीव, महेश शर्मा, रणवीर यादव, चतुर सिंह हरियाणा, योगेंद्र यादव, शेराज, सिंटू गुर्जर, जोगिंदर सैनी, हरिदास, अशोक कुमार, राजेश, विकास, हुकम सिंह, नीरज यादव, मुन्नू गुर्जर, अतुल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई।
समाधान दिवस पर किसानों की समस्याओं को लेकर डॉ. सुमित कुमार नागर ने सौंपा ज्ञापन
धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर जी के नेतृत्व में आज समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे मंडलायुक्त को किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब छह माह से तहसील क्षेत्र के अनेक लोगों का दाखिल-खारिज नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते भूमि स्वामियों को भारी परेशानी एवं आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार सिंचाई से संबंधित समस्याओं के कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है।
किसानों ने यह भी बताया कि आवारा पशुओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है तथा इनके चलते किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मंडलायुक्त से मांग की कि उक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए।
इस मौके पर डॉ. सुमित कुमार नागर, फूल सिंह, चंद्रपाल सिंह, बाबूराम, राजीव, महेश शर्मा, रणवीर यादव, चतुर सिंह हरियाणा, योगेंद्र यादव, शेराज, सिंटू गुर्जर, जोगिंदर सैनी, हरिदास, अशोक कुमार, राजेश, विकास, हुकम सिंह, नीरज यादव, मुन्नू गुर्जर, अतुल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • hridwarहर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट हर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
    1
    hridwarहर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
हर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • हाईवे पर काल बनकर आया ट्रक! ईऑन कार की जोरदार टक्कर, दो की दर्दनाक मौत। मुजफ्फरनगर। 19 सितंबर की रात पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रात करीब 1:30 बजे एक ईऑन कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरवाकर उन्हें मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा ने पुलिस की ओर से जानकारी साझा की।
    1
    हाईवे पर काल बनकर आया ट्रक! ईऑन कार की जोरदार टक्कर, दो की दर्दनाक मौत।
मुजफ्फरनगर। 19 सितंबर की रात पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रात करीब 1:30 बजे एक ईऑन कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरवाकर उन्हें मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा ने पुलिस की ओर से जानकारी साझा की।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में तो लोगों की मौत मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ईऑन कार, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भेजा गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में तो लोगों की मौत
मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ईऑन कार, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भेजा गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। हिंदू रक्षा दल और बजरंगी सेना के पदाधिकारियों ने SSP कार्यालय पहुंचकर एक CA और उसके सहयोगियों पर करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी, फर्जी लेन-देन और टैक्स चोरी के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। उनका दावा है कि शुरुआती तौर पर करीब ₹5 करोड़ का मामला सामने आया है,
    1
    मुजफ्फरनगर। हिंदू रक्षा दल और बजरंगी सेना के पदाधिकारियों ने SSP कार्यालय पहुंचकर एक CA और उसके सहयोगियों पर करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी, फर्जी लेन-देन और टैक्स चोरी के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

पदाधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। उनका दावा है कि शुरुआती तौर पर करीब ₹5 करोड़ का मामला सामने आया है,
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर से मथुरा तक निकलेगी हिंदू जन जागरण यात्रा-आचार्य मदन जी महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने और वहां भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अंतरराष्ट्रीय संत महासभा ने संयुक्त रूप से अभियान चलाने का ऐलान किया है। शनिवार को लक्ष्मीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे मुक्त कराने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को उनके मूल स्वरूप में स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे प्रेस वार्ता में बताया गया कि 27 अक्टूबर 2026 को हिंदू जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा यह यात्रा मुजफ्फरनगर से प्रारंभ होकर मेरठ, बुलंदशहर सहित विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए मथुरा पहुंचेगी यात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया अखिल भारत हिंदू महासभा और अंतरराष्ट्रीय संत महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए लोकतांत्रिक एवं कानूनी स्तर पर भी प्रयास जारी रहेंगे। प्रेस वार्ता में दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट = योगेंद्र वर्मा हिंदू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुज़फ्फरनगर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर से मथुरा तक निकलेगी हिंदू जन जागरण यात्रा-आचार्य मदन जी महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने और वहां भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अंतरराष्ट्रीय संत महासभा ने संयुक्त रूप से अभियान चलाने का ऐलान किया है। शनिवार को लक्ष्मीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे मुक्त कराने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को उनके मूल स्वरूप में स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे प्रेस वार्ता में बताया गया कि 27 अक्टूबर 2026 को हिंदू जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा यह यात्रा मुजफ्फरनगर से प्रारंभ होकर मेरठ, बुलंदशहर सहित विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए मथुरा पहुंचेगी यात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया अखिल भारत हिंदू महासभा और अंतरराष्ट्रीय संत महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए लोकतांत्रिक एवं कानूनी स्तर पर भी प्रयास जारी रहेंगे। प्रेस वार्ता में दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट = योगेंद्र वर्मा हिंदू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष
    1
    मुज़फ्फरनगर में 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर से मथुरा तक निकलेगी हिंदू जन जागरण यात्रा-आचार्य मदन जी महाराज

 श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने और वहां भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अंतरराष्ट्रीय संत महासभा ने संयुक्त रूप से अभियान चलाने का ऐलान किया है। शनिवार को लक्ष्मीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे मुक्त कराने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को उनके मूल स्वरूप में स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे प्रेस वार्ता में बताया गया कि 27 अक्टूबर 2026 को हिंदू जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा यह यात्रा मुजफ्फरनगर से प्रारंभ होकर मेरठ, बुलंदशहर सहित विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए मथुरा पहुंचेगी यात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया अखिल भारत हिंदू महासभा और अंतरराष्ट्रीय संत महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए लोकतांत्रिक एवं कानूनी स्तर पर भी प्रयास जारी रहेंगे। प्रेस वार्ता में दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट = योगेंद्र वर्मा हिंदू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष

    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1:30 बजे ईऑन कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1:30 बजे ईऑन कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1:30 बजे ईऑन कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा

    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.