लखीमपुर खीरी:एक तरफ पर्याप्त स्टॉक का दावा, दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ से हड़कंप लखीमपुर खीरी में पेट्रोल और डीजल को लेकर स्थिति असमंजस भरी बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह जहां जिले में एक हफ्ते तक पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी स्तर पर पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के साथ-साथ कस्बा खीरी टाउन में भी पेट्रोल पंप खुले हैं, लेकिन वहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। एलआरपी मूसाराम पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंप, नौरंगाबाद पेट्रोल पंप और रोडवेज के पास झंडी पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जल्दी ईंधन लेने की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। कई लोग बड़े कंटेनर और ड्रम में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते दिखे, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि पेट्रोल पंप खुले हैं, लेकिन भीड़ और अफरा-तफरी के चलते लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन के सामने व्यवस्था को संभालने और स्थिति को नियंत्रित करने की चुनौती बनी हुई है।
लखीमपुर खीरी:एक तरफ पर्याप्त स्टॉक का दावा, दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ से हड़कंप लखीमपुर खीरी में पेट्रोल और डीजल को लेकर स्थिति असमंजस भरी बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह जहां जिले में एक हफ्ते तक पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी स्तर पर पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के साथ-साथ कस्बा खीरी टाउन में भी पेट्रोल पंप खुले हैं, लेकिन वहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। एलआरपी मूसाराम पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंप, नौरंगाबाद पेट्रोल पंप और रोडवेज के पास झंडी पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जल्दी ईंधन लेने की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। कई लोग बड़े कंटेनर और ड्रम में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते दिखे, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि पेट्रोल पंप खुले हैं, लेकिन भीड़ और अफरा-तफरी के चलते लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन के सामने व्यवस्था को संभालने और स्थिति को नियंत्रित करने की चुनौती बनी हुई है।
- पीलीभीत जिला की पूरनपुर तहसील क्षेत्र में डग्गामार वाहनों की भरमार ने यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कुर्रैया से चलने वाले ये वाहन सवारियों को इस कदर ठूंस-ठूंसकर भरते हैं, मानो भूसा लादा जा रहा हो। हालत यह है कि लोग वाहन के पीछे, किनारों और ऊपर तक लटककर सफर करने को मजबूर हैं, जिससे हर पल हादसे का खतरा बना रहता है। कुर्रैया से महादेव, माती, मुरादपुर, सुल्तानपुर, पिपरा और पटिहन सहित दर्जनों गांवों तक जाने वाले इन वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां भरी जाती हैं। खास बात यह है कि यह मार्ग बेहद संकरा है, जहां दो वाहनों का आमने-सामने निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में सवारियों की ये ओवरलोडिंग किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। ये क्षेत्र थाना सेहरामऊ उत्तरी के अंतर्गत आता है और सुल्तानपुर में पुलिस चौकी भी है, इसके बावजूद इन डग्गामार वाहनों पर न तो पुलिस की नजर पड़ रही है और न ही एआरटीओ विभाग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। कार्रवाई के अभाव में डग्गामार वाहन चालकों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही इस लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लखीमपुर खीरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा प्रदेश सचिव रेहान खान व उनके परिवार को बड़ी राहत देते हुए थाना पलिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 10/2026 की FIR को रद्द कर दिया। मेडिएशन के जरिए दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।इस आदेश के साथ ही रेहान खान पर चल रहे सभी कानूनी विवाद समाप्त हो गए।1
- लखीमपुर खीरी जिले की बिजुआ के अंतर्गत सभी पेट्रोल पंप पे डीजल पेट्रोल की कमी कमी के चलते जो एक या दो पेट्रोल पम्पो पर था डीजल पेट्रोल वो लोग डेंको मे भरवा ले जा रहे2
- लखीमपुर खीरी में डीजल और पेट्रोल को लेकर किल्लत की आशंका के बीच पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।, * लखीमपुर खीरी में डीजल और पेट्रोल को लेकर किल्लत की आशंका के बीच पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग ज्यादा और पहले ईंधन लेने की होड़ में नजर आए, जिससे कई जगह धक्का-मुक्की जैसे हालात बन गए। कस्बा खीरी के पेट्रोल पंपों पर स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दी, जहां भीड़ के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होती नजर आई। हालात को संभालने के लिए थाना खीरी प्रभारी निराला तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना खीरी प्रभारी निराला तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी रखी जा रही है। और जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल उपलब्ध है अफवाहों पर ध्यान ना दें। *1
- वॉर से पहले किसी के घर में LPG सिलेंडर 1 महीने तक चलता था, तो आज वो 5वें दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है? अरे जब नंबर आए, उसके 5 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करवा दो, घर तक सिलेंडर पहुंच जाएगा. लाइन लगाने की जरूरत नहीं है डीजल पेट्रोल की जब जरूरत हो तब लीजिये, स्टॉक करने की और अनावश्यक लाइन में लगने की जरूरत नही है अगर अफवाह में पड़ते हैं, तो राष्ट्रभक्ति पर संदेह होगा - योगी आदित्यनाथ1
- *लखीमपुर खीरी में डीजल और पेट्रोल को लेकर किल्लत की आशंका के बीच पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग ज्यादा और पहले ईंधन लेने की होड़ में नजर आए, जिससे कई जगह धक्का-मुक्की जैसे हालात बन गए।कस्बा खीरी के पेट्रोल पंपों पर स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दी, जहां भीड़ के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होती नजर आई। हालात को संभालने के लिए थाना खीरी प्रभारी निराला तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना खीरी प्रभारी निराला तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी रखी जा रही है। और जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल उपलब्ध है अफवाहों पर ध्यान ना दें।*1
- दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 40 लोग सवार थे।, ब्रेकिंग न्यूज़ | बांग्लादेश बांग्लादेश के राजावाड़ी इलाके में एक बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब बस को फेरी पर चढ़ाया जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में मौजूद सभी यात्री ईद मनाकर अपने घर लौट रहे थे। अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।1
- गरगटिया गांव में पौराणिक देवस्थान पर हवन-पूजन व भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन लखीमपुर खीरी। जनपद के विकासखंड मितौली के ग्राम गरगटिया में स्थित पौराणिक देवस्थान पर हवन-पूजन एवं भव्य दुर्गा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात देर रात तक भक्ति भाव से ओतप्रोत दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में मां दुर्गा के भजनों और झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।4