बिट्टन मार्केट मेले में गंदगी फैलाना पड़ा महंगा, नगर निगम ने आयोजकों पर लगाया 16,200 रुपये का जुर्माना भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में मेला समाप्त होने के बाद परिसर में बड़ी मात्रा में कचरा और गंदगी छोड़ने पर नगर निगम ने मेला आयोजकों पर 16,200 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित करने वाले 81 अन्य मामलों में 13,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरभर में नियमित सफाई के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी भी कर रही है। निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक-10 के अमले ने वार्ड क्रमांक-45 स्थित दशहरा मैदान का निरीक्षण किया, जहां मेला समाप्त होने के बाद बड़ी मात्रा में कचरा फैला हुआ मिला। इस पर निगम ने विमलेश्वरी एसोसिएशन मेला आयोजन समिति के प्रतिनिधि आशीष गुप्ता से 16,200 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला। इसके अलावा निगम की टीम ने शहर के अन्य इलाकों में भी सफाई व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन क्रमांक-13 में 17 मामलों में 3,600 रुपये, जोन क्रमांक-14 में 31 मामलों में 5,300 रुपये, जोन क्रमांक-15 में 13 मामलों में 2,200 रुपये तथा जोन क्रमांक-16 में 20 मामलों में 2,000 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया। नगर निगम की इस कार्रवाई में कुल 82 प्रकरणों में 29,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आयोजकों और नागरिकों से अपील की गई है कि कार्यक्रमों और आयोजनों के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।

- नई दिल्ली: "गलियां किसी हल का रास्ता नहीं, मैं युवाओं को माफ करता हूं", वायरल अभद्र भाषा मामले में पीएम मोदी की देश से भावुक अपील 🚨 दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वायरल वीडियो पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री ने देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी सभ्य समाज के अनुकूल नहीं है, लेकिन वे उन युवाओं को माफ करते हैं। पीएम मोदी ने समाज से आग्रह किया कि वे इन युवाओं पर कानूनी कार्रवाई करने या उन्हें अदालतों के चक्कर में उलझाने के बजाय उनका उचित मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा, "बच्चों से गलतियां होती हैं, वे बहकावे में आ गए थे। जिस प्रकार अपनी जीभ कट जाने पर हम दांत नहीं तोड़ते, उसी प्रकार यह युवा भी देश के अपने बच्चे हैं।" इसके साथ ही उन्होंने देश की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लाए गए संसद के कड़े कानून और त्वरित जांच व्यवस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। #DelhiNews #PMModi #NarendraModi #ExamReform #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV1
- आज भोपाल के रविंद्र भवन में यादें रफ़ी की संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित की गई। आज भोपाल के रविंद्र भवन में संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुंबई से सिंगर शामिल हुए। नानू गुर्जर भोपाल से संगीत की शुरुआत की और मुंबई में सा रे गा मा फाइनलिस्ट तक पहुंचे और जी टीवी की जूरी में शमिल है। उदित नारायण के साथ कई शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। आज भोपाल में हमारे संवाददाता ने विशेष बातचीत कि4
- 🚨 BREAKING NEWS PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश 🗣️ "प्रदर्शन में मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं, फिर भी मैंने युवाओं को माफ किया।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा: 🔹 गाली-गलौज से किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता। 🔹 जो युवा भटक गए हैं, उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारी जिम्मेदारी है। 🔹 बेटियां ऐसी भाषा कैसे बोल सकती हैं, यह चिंताजनक है। 🔹 समाज के अंदर आक्रोश है, मैं उस आक्रोश को समझता हूं। 👉 इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 📲 ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए SAB News Tak को फॉलो करें। #BreakingNews #PMModi #NarendraModi #IndiaNews #Politics #SABNewsTak1
- // प्रेसनोट- थाना अयोध्यानगर भोपाल // थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स सप्लायर 02 युवकों को किया गिरफ्तार, 3 gm एम.डी.ड्रग्स जब्त। • आरोपीगण मिनाल रेसीडेन्सी एवं इंद्रपुरी क्षेत्र मे कालेज के छात्रो एवं युवाओं को करते थे ड्रग्स सप्लाई । • आरोपीगण सस्ते दाम पर ड्रग्स खरीदकर मुनाफा कमाने के लिये स्टूडेंटो को महंगे रेट पर बेचते थे । • आरोपीगण चाय कैफे की आढ मे करते थे एम.डी.ड्रग्स की तस्करी । • पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0 '" के अंतर्गत पुलिस द्वारा दो एम.डी.ड्रग्स तस्करो पर की गई कार्यवाही । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत अबैध मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा अभियान चलाकर मादक पदार्थें के तस्करो पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्रीमति दिव्या झारिया के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने 02 एम.डी.ड्रग्स तस्करी के आरोपीगणो से लगभग 3.00 ग्राम एम.डी.ड्रग्स को जब्त करने में सफलता प्राप्त की । घटना- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से प्राप्त सूचना पर मीनाल रेसीडेन्सी से 02 युवकों को पकडा गया, जिनसे 3.00 ग्राम एम.डी.ड्रग्स तथा एक चार पहिया मारूती इगनिस कार एवं 02 मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग 6,50,000/- रुपये जप्त किया गया। आरोपीगणो ने पुछताछ में अपना-अपना नाम पता- हर्ष सोनी पिता हरगोबिन्द सोनी उम्र-26 साल नि. म.न.196 छत्रपति नगर अयोध्यावायपास भोपाल दीपक ठाकुर पिता राजेश ठाकुर उम्र-26 साल नि.म.न.99 राधा कृष्णपुरम कालोनी खेजडा अयोध्या वायपास भोपाल । पुछताछ में आरोपीगणो ने बताया कि वह सस्ते दाम पर एम.डी.ड्रग्स खरीद कर अधिक लाभ कमाने के लिये चाये कैफे पर स्टूडेंटस को महंगे रेट पर ड्रग्स सप्लाई करता था । आरोपीगणो से एम.डी.ड्रग्स खरीदी एवं बिक्री के संबंध मे अलग से पूछताछ की गई । तथा आरोपीगणो जुडे अन्य नेटवर्क के बारे मे जानकारी एकत्रित की जा रही है । जप्तशुदा माल – एम.डी.ड्रग्स 3.00 ग्राम,एक चार पहिया मारूती इगनिस कार तथा दो मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग 650000/-रूपये ) । आरोपीः– 1. हर्ष सोनी पिता हरगोबिन्द सोनी उम्र-26 साल नि. म.न.196 छत्रपति नगर अयोध्या वायपास भोपाल शिक्षा- बी.ई. व्यवसाय- प्राईवेट कंपनी आपराधिक रिकार्डः- (1) अप.क्र. 367/26 धारा- एनडीपीएस एक्ट थाना अयोध्यानगर भोपाल आरोपीः– 2. दीपक ठाकुर पिता राजेश ठाकुर उम्र-26 साल नि.म.न.99 राधा कृष्णपुरम कालोनी खेजडा अयोध्या वायपास भोपाल शिक्षा- 12 वीं व्यवसाय- चाये कैफे आपराधिक रिकार्डः- (1) अप.क्र. 367/26 धारा- एनडीपीएस एक्ट थाना अयोध्यानगर भोपाल सराहनीयभूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे,उनि सुदील देशमुख,उनि नरसिंह राजपूत,उनि.विजय सिहं सउनि.मनोज सिंह कछवाहा , प्रआर 3330 अतुल सिंह, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर.2233 रूपेश जादौन ,प्रआर.3178 बृजेश सिंह ,मप्रआर.1706 रोशनी जैन ,म.प्रआर 3838 शेरूनिया चौटेले,आर.3040 अजय कुमार आर.3514 राजेश अन्नोटिया,आर.1055 प्रदीप दामले,आर.334 हतेन्द्र सगर,आर.3615राजेन्द्र साहू, आर. आर.4063 पुष्पेन्द्र सिंह,आर.4343 जीवन सिंह , आर.3457 भूपेन्द्र उईके ( सायवर सेल ) की सराहनीय भूमिका रही ।1