*जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग में इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य शुभारंभ* *सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह* *कोबरा वाहिनी 203 बनी विजेता, पारा 11 को 35 रन से हराकर जीता खिताब* बरही प्रखंड के बेन्दगी पंचायत अंतर्गत जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग में आयोजित एक दिवसीय इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का रविवार रात भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद और विधायक ने मैदान में बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का जरिया है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। वहीं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद जरूरी है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। *फाइनल मुकाबले में कोबरा 203 वाहिनी ने मारी बाजी :* फाइनल मैच पारा 11 और कोबरा 203 वाहिनी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोबरा वाहिनी 203 ने आठ ओवर में 103 रन बनाए। टीम की ओर से भूषण कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारा 11 की टीम 68 रन पर सिमट गई। इस तरह कोबरा 203 वाहिनी ने 35 रन से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम कोबरा वाहिनी 203 के कप्तान दीपक कुमार को विजेता शील्ड प्रदान की गई, जबकि रनर ट्रॉफी पारा 11 के कप्तान योगेंद्र राणा को दी गई। दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, भाजपा युवा नेता आकाश जायसवाल, शिक्षक संजय दुबे, उपमुखिया मनोज उपाध्याय, श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य रोहित सिंह, समाज के अध्यक्ष डॉ. रामटहल साव, सचिव कपिल साव, उपसचिव दशरथ यादव, उपमुखिया अशोक राणा, पंसस प्रतिनिधि झमन यादव, कोषाध्यक्ष खेमाली साव, राजेंद्र साव, बाल्मीकि साव, महेश राणा, गणेश राणा, राजदेव यादव, कार्तिक यादव, महावीर राणा, विष्णु साव, महेंद्र पासवान, खगेश्वर राणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधीर राणा, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष गुरु प्रसाद राणा, कृष्णा राणा, सचिव मोनू राणा, खेल संचालक अबोध राणा, उपखेल संचालक पंकज साव, उपसंचालक मुनेश्वर यादव, शत्रुध्न साव, टीम संयोजक आकाश यादव, मुख्य अंपायर रोहित सिंह, हेमंत साव, संदीप यादव तथा सहयोगियों में संदीप राणा, धीरेंद्र यादव, सचिन साव, बिरेंद्र यादव, सतीश यादव समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग में इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य शुभारंभ* *सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह* *कोबरा वाहिनी 203 बनी विजेता, पारा 11 को 35 रन से हराकर जीता खिताब* बरही प्रखंड के बेन्दगी पंचायत अंतर्गत जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग में आयोजित एक दिवसीय इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का रविवार रात भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद और विधायक ने मैदान में बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा
दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का जरिया है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। वहीं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद जरूरी है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। *फाइनल मुकाबले में कोबरा 203 वाहिनी ने मारी बाजी :* फाइनल मैच पारा 11 और कोबरा 203 वाहिनी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोबरा वाहिनी 203 ने आठ ओवर में 103 रन बनाए।
टीम की ओर से भूषण कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारा 11 की टीम 68 रन पर सिमट गई। इस तरह कोबरा 203 वाहिनी ने 35 रन से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम कोबरा वाहिनी 203 के कप्तान दीपक कुमार को विजेता शील्ड प्रदान की गई, जबकि रनर ट्रॉफी पारा 11 के कप्तान योगेंद्र राणा को दी गई। दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, भाजपा युवा नेता आकाश जायसवाल, शिक्षक संजय दुबे, उपमुखिया
मनोज उपाध्याय, श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य रोहित सिंह, समाज के अध्यक्ष डॉ. रामटहल साव, सचिव कपिल साव, उपसचिव दशरथ यादव, उपमुखिया अशोक राणा, पंसस प्रतिनिधि झमन यादव, कोषाध्यक्ष खेमाली साव, राजेंद्र साव, बाल्मीकि साव, महेश राणा, गणेश राणा, राजदेव यादव, कार्तिक यादव, महावीर राणा, विष्णु साव, महेंद्र पासवान, खगेश्वर राणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधीर राणा, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष गुरु प्रसाद राणा, कृष्णा राणा, सचिव मोनू राणा, खेल संचालक अबोध राणा, उपखेल संचालक पंकज साव, उपसंचालक मुनेश्वर यादव, शत्रुध्न साव, टीम संयोजक आकाश यादव, मुख्य अंपायर रोहित सिंह, हेमंत साव, संदीप यादव तथा सहयोगियों में संदीप राणा, धीरेंद्र यादव, सचिन साव, बिरेंद्र यादव, सतीश यादव समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” — “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” —1
- बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी1
- टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, एजाज आलम और रवि सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे -- -- आज होगा टूर्नामेंट का महामुकाबला -- सेमीफाइनल और फाइनल का होगा रोमांचक खेल -- हजारीबाग। हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के तहत सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदीप सिन्हा बनाम सितेश तिवारी, सुमन सिन्हा बनाम अपराजिता पांडे, प्रदीप पाठक बनाम अर्जुन टुडू, रूपांशु बनाम फैज अनवर, कलाम खान बनाम रवि सिंह, अनुज सिन्हा बनाम कुणाल सिंह, एजाज आलम बनाम रवि शर्मा तथा सुशांत सोनी बनाम विवेक सिंह के बीच मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर फाइनल में विजयी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले कुणाल सिंह बनाम प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा बनाम रवि सिंह, प्रदीप पाठक बनाम विवेक सिंह तथा फैज अनवर बनाम एजाज आलम के बीच खेले जाने तय हुए। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए एजाज आलम और रवि सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दो अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे। शेष दो सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों के नाम परिणाम घोषित होने के बाद तय किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।2
- 20 फीट गहरे नाले में गिरी टोटो 8 महिलाएं घायल,एक कि स्थिति गंभीर इचाक इचाक थाना क्षेत्र के अलौंजा गांव और बंरवां के बीच नदी के पास एक अनियंत्रित टोटो पुलिया के डिवाइड धक्का मारते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरा, उस पर सवार आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना सोमवार के 11 बजे दिन की है। सभी घायल महिलाएं अलौजा खुर्द गांव के रहने वाली है।जो पड़ोस में आयोजित शादी का सामान खरीदने इचाक बाजार जा रही थी। टोटो को मिथलेश राम चला रहा था।जो अलौंजा खुर्द गांव का ही रहने वाला है।घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।वहीं टोटो सवार सभा आठ महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में शांति देवी उम्र 35 वर्ष पति सुंदर रविदास,अलौंजा खुर्द के स्थिति के देखते हुए इलाज के लिए आरोग्यम में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों में चमेली देवी उम्र 36 वर्ष पति बबलू रविदास, गीता देवी उम्र 40 वर्ष पति रामेश्वर पासवान, रीता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय राजू रविदास, पूनम देवी उम्र 25 वर्ष पति सुनील कुमार, रीना देवी उम्र 33 वर्ष पति दिनेश रविदास, बबीता देवी उम्र 38 वर्ष संजय रविदास, करुणा देवी उम्र 38 वर्ष पति नारायण रविदास अलौंजा खुर्द को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।1
- देर रात झारखंड के एक हाईवे पर 9 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- हजारीबाग नगर निगम में चारों ओर कूड़ा-कचरा पसरा है, जिससे सफाई व्यवस्था शून्य दिख रही है। नागरिक चार गुना होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद गंदगी से जूझ रहे हैं, जबकि सफाई सिर्फ उपायुक्त और सांसद के आसपास ही होती है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बड़ा आग्रह किया है। उन्होंने एक साल तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय अपनाने की अपील की। इसका मकसद आत्मनिर्भर भारत को मजबूत कर आर्थिक चुनौतियों से निपटना है।4
- दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन वाहन आपस में टकराए दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन वाहन आपस में टकराए1