पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने सोनौली सीमा पर जवानों को बांधी राखी सोनौली/महराजगंज। गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बुधवार को सोनौली सीमा पर पहुंचकर एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। पूर्व मेयर हर वर्ष सोनौली सीमा पर पहुंचकर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं। बुधवार दोपहर सोनौली बॉर्डर पहुंचीं डॉ. सत्या पांडेय ने सबसे पहले एसएसबी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह, इंस्पेक्टर विशाल कुमार सहित अन्य जवानों की आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद नेपाल के अधिकारियों समेत एसएसबी और पुलिस के जवानों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि देश के कोने-कोने से आकर जवान अपने परिवार से दूर रहकर सीमा की सुरक्षा में दिन-रात डटे रहते हैं। इन्हें परिवार और अपनत्व का अहसास कराने के उद्देश्य से वह हर वर्ष सोनौली सीमा पर पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में सरस्वती विद्यालय सोनौली की छात्राओं ने भी जवानों को राखी बांधी। बहनों से राखी बंधवाते समय कई जवान भावुक नजर आए। सीमा पर भाई-बहन के स्नेह और देशभक्ति से जुड़ा यह दृश्य लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा। इस अवसर पर एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल कुमार, मुकेश कुमार, अनुराधा मिश्र, प्रधानाचार्य सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

- घुघली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर इकाई का गठन | व्यापारी एकता का संकल्प महराजगंज के घुघली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर इकाई का भव्य गठन हुआ। दीपक कश्यप को नगर अध्यक्ष, प्रिंस जायसवाल को महामंत्री, सचिन कुमार वैश्य को कोषाध्यक्ष और आदित्य अग्रहरि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में व्यापारी एकता, सदस्यता अभियान और व्यापारी हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ ‘लखनऊ चलो’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।1
- सपा नेता बैजू यादव ने PWD की सड़क पर उठाए सवाल, बोले- निर्माण की हो निष्पक्ष जांच सपा नेता बैजू यादव ने PWD की सड़क पर उठाए सवाल, बोले- निर्माण की हो निष्पक्ष जांच1
- Big news --- नेपाल में आई त्रासदी से, बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, निचलौल के शिकारपुर भूतहा गांव में अलर्ट, आसपास के इलाकों में भी बाढ़ की आंशका प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की, जरूरी सामान और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की सलाह, #नेपाल #आपदा #भारत #nepal #indai #Maharajganj #UttarPradesh #police #टूरिस्ट #CMYogiAdityanath #BJPGovernment #DM1
- 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath1
- मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर महराजगंज जिले में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीमा क्षेत्र और संभावित प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 👉 प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। 📍 महराजगंज | नेपाल सीमा 📰 Public Maharajganj News Public maharajganj #Maharajganj #NepalFlood #NepalFloodNews #HighAlert #MaharajganjNews #BreakingNews #GauravSinghSograwal #DMMaharajganj #NepalBorder #FloodAlert #UttarPradesh #UPNews #LatestNews #PublicMaharajganj #NewsUpdate #ViralNews #FacebookReels #FBReels #ViralVideo1
- नेपाल की बाढ़ से यूपी में अलर्ट, महराजगंज-कुशीनगर में खतरा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन नंबर *महराजगंज/कुशीनगर।* नेपाल में बाढ़ से तबाही मची है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर जिले को हाई अलर्ट पर रखा है। बैराज से सभी 36 गेट खोल दिए जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक दोनों जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों के डीएम और एसपी समेत सभी अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। गांवों में सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। पुलिस टीम भी नदी किनारे न जाने और घरों से कीमती सामान समेटने की अपील कर रही है। महराजगंज में सोहगीबरवा, शिकारपुर और भौथहा गांव पर बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा है। तीनों गांवों की आबादी करीब 15 हजार है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05523-222162, 9628819145, 9621333537 जारी किए हैं। कुशीनगर में लगभग 50 हजार आबादी के प्रभावित होने की आशंका है। उधर, बहराइच में नेपाल की ओर से तेज बहाव में बहकर 5 जंगली हाथी घाघरा बैराज पहुंच गए हैं, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।1
- सिसवा बाजार में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस | अकीदत व एहतराम के साथ आयोजन | Maharajganj News महराजगंज के सिसवा बाजार में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। विभिन्न मदरसों और इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। नात-ए-पाक, इस्लामी झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1