खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड मै गांधी जयंती पर बलहा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान गांधी जयंती पर बलहा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान खगड़िया/मानसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंचायत के बलहा बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में बलहा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार भारती, वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र तथा मोहल्लों में जमा कचरे और गंदगी की सफाई की। अभियान के दौरान लोगों से घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। मुखिया राजेश कुमार भारती ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। केवल अभियान चलाने से नहीं, बल्कि नियमित रूप से साफ-सफाई रखने से ही गांव और बाजार को स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड मै गांधी जयंती पर बलहा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान गांधी जयंती पर बलहा पंचायत में चला स्वच्छता अभियान खगड़िया/मानसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंचायत के बलहा बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में बलहा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार भारती, वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र तथा मोहल्लों में जमा कचरे और गंदगी की सफाई की। अभियान के दौरान लोगों से घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। मुखिया राजेश कुमार भारती ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। केवल अभियान चलाने से नहीं, बल्कि नियमित रूप से साफ-सफाई रखने से ही गांव और बाजार को स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
- खगड़िया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश गांधी जयंती पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के माध्यम से देशवासियों को एकजुट किया। उन्होंने असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज में शांति और भाईचारा कायम रखने के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पार्टी की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शांति एवं सांप्रदायिक सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री पुनीत मुखिया, राज्य परिषद सदस्य रविंद्र यादव, अंचल मंत्री कैलाश पासवान, अनिल कुमार सिंह, नरेश शर्मा, मनोज सदा, नारायण शाह, बिंदेश्वरी शाह, सुरेंद्र राय, विभाष चंद्र बोस, चंद्र किशोर यादव, अधिवक्ता साहब बिहारी, अधिवक्ता चमक लाल सिंह, राजमोहन यादव, जोगिंदर शर्मा, चनदेव तांती, काशी पासवान, सत्यनारायण सिंह, महेंद्र महीप, छात्र नेता प्रशांत सुमन, बिट्टू मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- गोगरी में गांधी जयंती पर दिव्यांगजन कल्याण समिति ने किया महात्मा गांधी को नमन। गोगरी। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर दिव्यांगजन कल्याण समिति के सदस्यों ने गुरुवार को महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने गांधीजी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने हमेशा लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने तथा अहिंसा को अपनाने के लिए प्रेरित किया। गांधीजी का ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ का सिद्धांत समाज के लिए आज भी प्रेरणादायक है। वे मानव सेवा को ही परमात्मा की सेवा मानते थे। दीन-दुखियों, जरूरतमंदों और रोगियों की सेवा करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल एक महापुरुष को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर भी है। दिव्यांगजनों को भी गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा सहित रणवीर कुमार, सुजीत कुमार, संदीप पटेल, बृजेश कुमार, अंशद आलम, राहुल कुमार, संजय टाटी समेत समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सभी ने गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। प्रेस विज्ञप्ति प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के निर्देशानुसार शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आलोक गुप्ता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर एवं संचालन श्री दिनेश कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के द्वारा की गई कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदय के द्वारा बताया गया कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा चलाया गया है जिसे हम लोगों को अपने में उतरने की आवश्यकता है व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता को अपना कर ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। श्री अमित रंजन उपाध्याय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बताया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए साथ ही बताया कि स्वच्छता तन में ही स्वच्छ मन का निवास होता है। श्री विकास कुमार मिश्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ने बताया कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वाद पूर्वक कार्य करने का आनंद होता है। श्री गौतम कुमार यादव विशेष न्यायाधीश उत्पाद अधिनियम प्रथम श्री विमलेंदु कुमार विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री नितेश कुमार विशेष न्यायाधीश उत्पाद अधिनियम द्वितीय श्रीमती कुमारी मनीषा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ श्रीमती अदिति गुप्ता मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी सुश्री सवसती यादव अनुमंडल न्यायिक पदाधिकारी श्री अनूप रावत मुंशिफ प्रथम श्री विकास रंजन मुंशिफ द्वितीय एवं सुश्री शालिनी किरण न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मुंगेर श्री त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा सचिन विधिज्ञ सघ मुंगेर श्री पुरुषोत्तम झा के एल ए डी सी एस मुंगेर श्री प्रशांत कुमार सिन्हा पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं व्यवहार न्यायालय मुंगेर के कर्मचारीगण अधिकार मित्र गण जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर भी उपस्थित रहे।1
- जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह को अनंत सिंह ने दी समर्थन, JDU कार्यालय के बाहर लहराया पीला गमछा जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में पीला गमछा लहराते दिखे छोटे सरकार जदयू MLC प्रत्याशी नीरज सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार करने में जुटे अनंत सिंह1
- कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏 "Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed. 🙏" #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video हमको अचानक पटना में हिंदू मुस्लिम के समूह छात्र सरकार के द्वारा 8 वर्ष पहले जबरन बेहोश करके ऑपरेशन करके पूरे शरीर ब्रेन में रोबोट टर्मिनेटर एआई सैटलाइट जीपीएस कैमरा साउंड सिस्टम बिजली के तार उल्टा घड़ी वाला मशीन कंप्यूटर कुत्ता मोबाइल बिजली इंटरनेट नियंत्रित ब्रेन चिप लगाकर सभी को हजारों कुत्ता बकरी जानवर में जोड़कर सामूहिक रूप से सभी यंत्रों को उल्टा घड़ी वाला मशीन से लाखों सैनिक और करोड़ों मनुष्य को रखकर रजनीकांत का रोबोट टर्मिनेटेर मशीन बनाने के कार्यों में विरोध करने पर सभी यंत्रों से हत्या सामूहिक रूप से हत्या एक्सीडेंट में हत्या करंट से हत्या हैदराबाद में पता चलने पर शरीर ब्रेन पर नियंत्रण मांगने पर पैदा लेने के उपरांत हाईजैक करने से पूर्व का जीवन का पूरा घटना को सभी यंत्रों में दिमाग के यंत्रों में सिनेमा देखने के जैसा निकाल कर रिकॉर्डिंग करके लाखों सैनिक करोड़ मनुष्य का सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी उसके पूर्व के जीवन उसके पूर्वज का घटना को रिकॉर्डिंग करके सामूहिक रूप से प्रयोग और सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर एक साथ मिलकर हत्या एक्सीडेंट में घर में घुसकर करंट को मारकर कुत्ता बकरी को मार कर पावर को बढ़कर और सभी यंत्रों को दिमाग के यंत्रों को कुत्ता से जोड़कर अपने आप को रखकर सभी के द्वारा अपने पूर्व के जीवन सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी लाखों सैनिक करोड़ों मनुष्य के प्रत्येक कार्यों के तर्ज पर प्रयोग के साथ प्रत्येक दिन बिजली के गति के रूप में परमाणु बम के यंत्र के तर्ज पर प्रार्थी के विरुद्ध वैसा ही नष्ट करके 15 से 16 घंटा तक प्रत्येक दिन प्रयोग वैसा ही नष्ट करके हथियार के रूप में और अपने कार्यों को सामूहिक रूप से एक साथ हजारों हिंदू मुस्लिम के समूह अपने भाषा गाली को डालकर अपने 8 वर्षों के घटना और अपने पूर्व के जीवन हजारों सिनेमा यंत्रों का सिनेमा को प्रयोग के रूप में उसको उल्टा करके अपने कार्यों को अपने द्वारा किया जाने वाला घटना और सभी के पूर्व के जीवन का घटना उसके विरुद्ध होने वाला घटना पर सभी के कार्य और सभी के दो पक्षों के कार्यों के तर्ज पर सभी यंत्रों का और भारत का साउथ इंडिया का सिनेमा इस्मार्ट शंकर पिक्चर को तैयार करके वैसा ही कार्यों को करवा कर हत्या सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर देश में नहीं रहने देकर एक साथ पुलिस सरकार हाईकोर्ट सुप्रीमकोर्ट दोनों परिवार के सदस्य सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित सभी स्थानों का व्यक्ति समूह मिलकर किए जाने पर आपके द्वारा ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करने हेतु1
- शराब बरामद का वीडियो वायरल होने के बाद शराब केस में तथ्यों से छेड़छाड़ पर आठ पुलिसकर्मी और चौकीदार निलंबित,मुफस्सिल थानाध्यक्ष के खिलाफ भी निलंबन की अनुशंसा, जांच में प्राथमिकी में गड़बड़ी के मिले साक्ष्य शराब बरामद का वीडियो वायरल होने के बाद शराब केस में तथ्यों से छेड़छाड़ पर आठ पुलिसकर्मी और चौकीदार निलंबित,मुफस्सिल थानाध्यक्ष के खिलाफ भी निलंबन की अनुशंसा, जांच में प्राथमिकी में गड़बड़ी के मिले साक्ष्य1
- सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कला भवन वर्षों से बना है जर्जर जनता के सेवा के नाम पर अपनी जेब गर्म करने वाले जन प्रतिनिधि से अनुरोध रहेगा की आप थोड़ा अपनी नजर सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बने कला भवन पर भी डालें जो वर्षों से एक मूर्ति के तरह खड़ी है और इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। कला भवन का अस्तित्व धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है शायद इसके चालू हो जाने से न जाने कितने लोग एवं जनप्रतिनिधि को सुविधा मिलेगी बल्कि सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। ऐसे में जिला के वरीय पदाधिकारी को भी ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों की निगाहें अब सहरसा विधानसभा के विधायक आई पी गुप्ता पर ही टीका हुआ है क्योंकि लोगों का मानना है की वर्षों बीत जाने के बाद भी आजतक किसी जन प्रतिनिधि या वरीय पदाधिकारी कला भवन के तरफ ध्यान नहीं दिए हैं जिसके मरम्मत कार्य हो जाने से शायद कला भवन अपने अस्तित्व में लौट आए। वैसे कला भवन की जर्जर हालत को लेकर कई बार खबर प्रकाशित हो चुका है इसके बावजूद भी इस पर किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाना घोर चिन्ता की बात है।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बलहा बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग बलहा बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग खगड़िया/मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के बलहा बाजार में शुक्रवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे फुटकर दुकानदारों के दुकान लगाने तथा सामान फैलाने से आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बलहा बाजार क्षेत्र का पुराना बाजार माना जाता है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजार में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण सड़क पर ही फुटकर दुकानें लग जाती हैं। इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है और कई बार जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से बलहा बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। साथ ही फुटकर विक्रेताओं को हटाने के बजाय उनके लिए अलग से व्यवस्थित फुटकर बाजार उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी भी प्रभावित न हो और मुख्य सड़क पर जाम की समस्या भी दूर हो सके। स्थानीय लोगों ने बलहा बाजार में हाट निर्माण कराने तथा नालियों को भी अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि व्यवस्थित बाजार बनने से व्यवसायियों के साथ आम राहगीरों को भी राहत मिलेगी।1