logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली में दूसरे दिन भी सपा छात्र सभा का सदस्यता अभियान, डिग्री कॉलेज गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रायबरेली। शहर क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को अभियान दोबारा शुरू होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, गुरुवार को इसी स्थान पर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया था। घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, शुक्रवार को लखनऊ से एक प्रतिनिधिमंडल के रायबरेली पहुंचने की बात कही जा रही है। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही छात्र सभा द्वारा सदस्यता अभियान दोबारा शुरू किए जाने से प्रशासन सतर्क है। कॉलेज गेट और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

3 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रायबरेली में दूसरे दिन भी सपा छात्र सभा का सदस्यता अभियान, डिग्री कॉलेज गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रायबरेली। शहर क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को अभियान दोबारा शुरू होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, गुरुवार को इसी स्थान पर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया था। घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, शुक्रवार को लखनऊ से एक प्रतिनिधिमंडल के रायबरेली पहुंचने की बात कही जा रही है। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही छात्र सभा द्वारा सदस्यता अभियान दोबारा शुरू किए जाने से प्रशासन सतर्क है। कॉलेज गेट और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऊँचाहार मानसून अपडेट: आसमान में बादलों का डेरा, हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी ​ऊँचाहार (रायबरेली): उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र में आज मानसून का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी तथा हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। ​आज के मौसम के मुख्य बिंदु: ​तापमान: अधिकतम तापमान 32°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 24°C से 25°C दर्ज किया गया है। ​उमस और हवा: हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 75% से 80% रहने के कारण दिन में थोड़ी उमस का अहसास हो रहा है। हवा की रफ्तार लगभग 12 से 15 किमी/घंटे बनी हुई है। ​बारिश का पूर्वाभास: मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहने के साथ-साथ शाम या रात तक कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है। ​किसान और आम जनता के लिए राहत: मौसम में आई इस ठंडक से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, हल्की बारिश धान और अन्य मानसूनी फसलों को सिंचाई में फायदा मिलने की उम्मीद है।
    1
    ऊँचाहार मानसून अपडेट: आसमान में बादलों का डेरा, हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी 
​ऊँचाहार (रायबरेली): उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र में आज मानसून का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी तथा हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। 
​आज के मौसम के मुख्य बिंदु: 
​तापमान: अधिकतम तापमान 32°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 24°C से 25°C दर्ज किया गया है। 
​उमस और हवा: हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 75% से 80% रहने के कारण दिन में थोड़ी उमस का अहसास हो रहा है। हवा की रफ्तार लगभग 12 से 15 किमी/घंटे बनी हुई है। 
​बारिश का पूर्वाभास: मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहने के साथ-साथ शाम या रात तक कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।
​किसान और आम जनता के लिए राहत:
मौसम में आई इस ठंडक से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, हल्की बारिश धान और अन्य मानसूनी फसलों को सिंचाई में फायदा मिलने की उम्मीद है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सजेगा बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 17 से 20 नवंबर तक गूंजेगी श्रीराम कथा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सजेगा बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 17 से 20 नवंबर तक गूंजेगी श्रीराम कथा ​प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित बेंती की पावन धरती एक बार फिर से सनातन धर्म की हुंकार से गूंजने के लिए पूरी तरह तैयार है। सनातन प्रेमियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि कुंडा में जल्द ही प्रख्यात संत एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सजने वाला है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंडा के बेंती में आगामी 17 नवंबर से 20 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस चार दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अपने ओजस्वी और अनूठे अंदाज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कथा का रसपान कराएंगे। उनके श्रीमुख से कथा सुनने के लिए आसपास के जिलों के साथ-साथ दूर-दराज से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ​पूरे उत्तर प्रदेश में बहेगी सनातन बयार ​आयोजकों का मानना है कि कुंडा की इस धरती से उठने वाली सनातन की यह दहाड़ पूरे उत्तर प्रदेश में गूंजेगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ना है। कुछ ही दिनों में कुंडा की यह धरती पूरी तरह सनातनमय रंग में रंगती हुई नजर आएगी। ​इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय सनातन प्रेमियों और कमेटियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन और आयोजक समिति श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को पुख्ता करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सजेगा बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 17 से 20 नवंबर तक गूंजेगी श्रीराम कथा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सजेगा बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 17 से 20 नवंबर तक गूंजेगी श्रीराम कथा
​प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित बेंती की पावन धरती एक बार फिर से सनातन धर्म की हुंकार से गूंजने के लिए पूरी तरह तैयार है। सनातन प्रेमियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि कुंडा में जल्द ही प्रख्यात संत एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सजने वाला है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंडा के बेंती में आगामी 17 नवंबर से 20 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस चार दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अपने ओजस्वी और अनूठे अंदाज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कथा का रसपान कराएंगे। उनके श्रीमुख से कथा सुनने के लिए आसपास के जिलों के साथ-साथ दूर-दराज से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
​पूरे उत्तर प्रदेश में बहेगी सनातन बयार
​आयोजकों का मानना है कि कुंडा की इस धरती से उठने वाली सनातन की यह दहाड़ पूरे उत्तर प्रदेश में गूंजेगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ना है। कुछ ही दिनों में कुंडा की यह धरती पूरी तरह सनातनमय रंग में रंगती हुई नजर आएगी।
​इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय सनातन प्रेमियों और कमेटियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन और आयोजक समिति श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को पुख्ता करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 इंद्रजीत सरोज के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “वह विपक्ष के नेता हैं, विपक्ष के विधायक हैं और बोलने के लिए स्वतंत्र हैं।” सनातन और अपने संस्कारों का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “राजनीति में आने से पहले भी माथे पर तिलक था और अंतिम समय तक सनातनी संस्कार निभाता रहूंगा।” इंद्रजीत सरोज के बयान के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य की इस प्रतिक्रिया को लेकर यूपी की सियासत में चर्चा तेज है। #KeshavPrasadMaurya #IndrajeetSaroj #SanatanDharma #SanataniCulture #UPPolitics #UttarPradesh #Kaushambi #KaushambiNews #BJP #SP #PoliticalNews #KaushambiExpressNews
    1
    🚨 इंद्रजीत सरोज के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “वह विपक्ष के नेता हैं, विपक्ष के विधायक हैं और बोलने के लिए स्वतंत्र हैं।”

सनातन और अपने संस्कारों का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “राजनीति में आने से पहले भी माथे पर तिलक था और अंतिम समय तक सनातनी संस्कार निभाता रहूंगा।”

इंद्रजीत सरोज के बयान के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य की इस प्रतिक्रिया को लेकर यूपी की सियासत में चर्चा तेज है।

#KeshavPrasadMaurya #IndrajeetSaroj #SanatanDharma #SanataniCulture #UPPolitics #UttarPradesh #Kaushambi #KaushambiNews #BJP #SP #PoliticalNews #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशांबी में सपा सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने कहा- जब से केशव मौर्य ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है, तब से यूपी की जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे, पंडित-ठाकुर उन्हें हरा देंगे। मंच से सामने बैठे एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये जो शुक्ला बैठे हैं सामने, ये पैर की जूती को पैर के ही रखना चाहते हैं, सिर पर नहीं। #Kaushambi #Sirathu #IndrajeetSaroj #KeshavPrasadMaurya #SP #PoliticalNews
    1
    कौशांबी में सपा सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने कहा- जब से केशव मौर्य ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है, तब से यूपी की जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे, पंडित-ठाकुर उन्हें हरा देंगे। मंच से सामने बैठे एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये जो शुक्ला बैठे हैं सामने, ये पैर की जूती को पैर के ही रखना चाहते हैं, सिर पर नहीं। #Kaushambi #Sirathu #IndrajeetSaroj #KeshavPrasadMaurya #SP #PoliticalNews
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • @myogiadityanath योगी जी, कृपया मामले को अपने संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दें। युवक लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की मनमानी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानी हो रही है। @deo__kaushambi मामला कौशाम्बी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मंझनपुर से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित को आखिर न्याय कहां मिलेगा? कृपया निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की कृपा करें।
    1
    @myogiadityanath योगी जी, कृपया मामले को अपने संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दें। युवक लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की मनमानी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानी हो रही है।

@deo__kaushambi मामला कौशाम्बी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मंझनपुर से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित को आखिर न्याय कहां मिलेगा? कृपया निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की कृपा करें।
    user_सच के साथ
    सच के साथ
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बुलडोजर नीति, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, एक्सप्रेस-वे के नाम पर कथित घोटाले तथा शास्त्री नगर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान न किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मेट्रो प्लाजा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाते हुए एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रंजन शर्मा के हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मेट्रो प्लाजा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि शास्त्री नगर के व्यापारियों को सरकार द्वारा राहत देने के बजाय लगातार झूठे आश्वासन दिए जात्ते रहे हैं। जबकि व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यूपीआई के नाम पर आम जनता के पैसों और आर्थिक संसाधनों को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हित में इस्तेमाल किए जाने का भी विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शाम करीब 4 बजे से ही मेट्रो प्लाजा के आसपास एकत्रित होना शुरू हो गए थे। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के हाउस अरेस्ट के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रंजन शर्मा ने हाउस अरेस्ट के दौरान अपने निवास से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी का सिपाही है और जनता के अधिकारों तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि जोर-जुल्म, महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को उठाएं और हर अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करें। श्री रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं का समाधान चाहती है तथा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर मजबूती से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाउस अरेस्ट लोकतंत्र की आवाज को रोक नहीं सकता। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने संकल्प के साथ जनता के बीच संघर्ष जारी रखेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, महेंद्र गुर्जर, कमल जायसवाल, सलीमुद्दीन शाह, अनिल अरोड़ा, आशीष जाटव, पीयूष रस्तोगी, तेजपाल डाबका, श्याम सिंह, संदीप शर्मा, के.डी. शर्मा, शोएब साबरी, राजकुमार शर्मा, बबीता गुर्जर, रीना शर्मा, मंजू चौधरी, नरेश नेगी, प्रवेश पालीवाल, गफ्फार मलिक, राजू मेहरोल, डॉ. इकबाल अहमद, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरिकिशन वर्मा कांग्रेस प्रवक्ता, मेरठ
    1
    महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बुलडोजर नीति, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, एक्सप्रेस-वे के नाम पर कथित घोटाले तथा शास्त्री नगर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान न किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मेट्रो प्लाजा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाते हुए एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रंजन शर्मा के हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मेट्रो प्लाजा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि शास्त्री नगर के व्यापारियों को सरकार द्वारा राहत देने के बजाय लगातार झूठे आश्वासन दिए जात्ते रहे हैं। जबकि व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यूपीआई के नाम पर आम जनता के पैसों और आर्थिक संसाधनों को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हित में इस्तेमाल किए जाने का भी विरोध किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता शाम करीब 4 बजे से ही मेट्रो प्लाजा के आसपास एकत्रित होना शुरू हो गए थे। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के हाउस अरेस्ट के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रंजन शर्मा ने हाउस अरेस्ट के दौरान अपने निवास से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी का सिपाही है और जनता के अधिकारों तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा।
उन्होंने कहा कि जोर-जुल्म, महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को उठाएं और हर अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करें।
श्री रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं का समाधान चाहती है तथा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर मजबूती से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
उन्होंने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाउस अरेस्ट लोकतंत्र की आवाज को रोक नहीं सकता। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने संकल्प के साथ जनता के बीच संघर्ष जारी रखेगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, महेंद्र गुर्जर, कमल जायसवाल, सलीमुद्दीन शाह, अनिल अरोड़ा, आशीष जाटव, पीयूष रस्तोगी, तेजपाल डाबका, श्याम सिंह, संदीप शर्मा, के.डी. शर्मा, शोएब साबरी, राजकुमार शर्मा, बबीता गुर्जर, रीना शर्मा, मंजू चौधरी, नरेश नेगी, प्रवेश पालीवाल, गफ्फार मलिक, राजू मेहरोल, डॉ. इकबाल अहमद, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिकिशन वर्मा
कांग्रेस प्रवक्ता, मेरठ
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🚨 कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ का पलटवार कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक इंद्रजीत सरोज द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर दिए गए बयान के बाद कौशाम्बी की सियासत गरमा गई है। सिराथू में आयोजित सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर चुनाव और राजनीतिक सम्मान से संबंधित तीखी टिप्पणी की थी। इसी बयान पर भाजपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने पलटवार करते हुए इंद्रजीत सरोज पर तीखा हमला बोला। बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने कहा कि “मानसिक संतुलन खराब हो गया है, 2027 से पहले ही हार की बौखलाहट में उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि चुनाव अभी दूर है, लेकिन नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कौशाम्बी की सियासत में जुबानी जंग और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, इंद्रजीत सरोज के बयान में केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने संबंधी टिप्पणी की खबरें सामने आई हैं। #Kaushambi #KaushambiNews #IndrajeetSaroj #KeshavPrasadMaurya #BirendraSaroj #Fauji #BJP #SP #UPPolitics #UPNews #KaushambiPolitics #Sirathu #2027Election #PoliticalNews #BreakingNews #KaushambiExpressNews
    1
    🚨 कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ का पलटवार

कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक इंद्रजीत सरोज द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर दिए गए बयान के बाद कौशाम्बी की सियासत गरमा गई है। सिराथू में आयोजित सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर चुनाव और राजनीतिक सम्मान से संबंधित तीखी टिप्पणी की थी। 

इसी बयान पर भाजपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने पलटवार करते हुए इंद्रजीत सरोज पर तीखा हमला बोला। बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने कहा कि “मानसिक संतुलन खराब हो गया है, 2027 से पहले ही हार की बौखलाहट में उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि चुनाव अभी दूर है, लेकिन नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कौशाम्बी की सियासत में जुबानी जंग और बढ़ने के आसार हैं।

वहीं, इंद्रजीत सरोज के बयान में केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने संबंधी टिप्पणी की खबरें सामने आई हैं। 

#Kaushambi #KaushambiNews #IndrajeetSaroj #KeshavPrasadMaurya #BirendraSaroj #Fauji #BJP #SP #UPPolitics #UPNews #KaushambiPolitics #Sirathu #2027Election #PoliticalNews #BreakingNews #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सूरजकुंड पार्क में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट सूरजकुंड पार्क में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मेरठ। जिलाधिकारी मेरठ के नेतृत्व में सूरजकुंड पार्क में आयोजित “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ ने सुरक्षा एवं पुलिस प्रबंधन को लेकर जानकारी दी। बाईट: एसएसपी मेरठ
    1
    सूरजकुंड पार्क में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
सूरजकुंड पार्क में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
मेरठ। जिलाधिकारी मेरठ के नेतृत्व में सूरजकुंड पार्क में आयोजित “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की गईं।
कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ ने सुरक्षा एवं पुलिस प्रबंधन को लेकर जानकारी दी।
बाईट: एसएसपी मेरठ
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रयागराज में होमगार्ड ने राहगीर पर बरसाईं बेल्टें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ​प्रयागराज: प्रयागराज में खाकी के खौफ और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में यूपी होमगार्ड का एक जवान सड़क पर राहगीरों पर बेल्ट से ताबड़तोड़ प्रहार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ​सड़क पर सरेआम दबंगई वायरल वीडियो में होमगार्ड की इस अमानवीय हरकत को देखकर हर कोई हैरान है। सरेराह राहगीरों के साथ की गई इस बर्बरता और बेल्ट से पिटाई के दृश्य ने पुलिस महकमे पर गंभीर निशान खड़े कर दिए हैं। ​जनता में आक्रोश, पुलिस पर उठे सवाल इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुरक्षा देने वाली पुलिस और होमगार्ड ही जब इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आम आदमी कहाँ सुरक्षित रहेगा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और दोषी होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    प्रयागराज में होमगार्ड ने राहगीर पर बरसाईं बेल्टें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

​प्रयागराज:
प्रयागराज में खाकी के खौफ और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में यूपी होमगार्ड का एक जवान सड़क पर राहगीरों पर बेल्ट से ताबड़तोड़ प्रहार करता हुआ दिखाई दे रहा है। 
​सड़क पर सरेआम दबंगई
वायरल वीडियो में होमगार्ड की इस अमानवीय हरकत को देखकर हर कोई हैरान है। सरेराह राहगीरों के साथ की गई इस बर्बरता और बेल्ट से पिटाई के दृश्य ने पुलिस महकमे पर गंभीर निशान खड़े कर दिए हैं। 
​जनता में आक्रोश, पुलिस पर उठे सवाल
इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुरक्षा देने वाली पुलिस और होमगार्ड ही जब इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आम आदमी कहाँ सुरक्षित रहेगा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और दोषी होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.