डीग पुलिस ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी मामले में 55 आरोपी गिरफ्तार, 17 प्रकरण दर्ज, करोड़ों की ठगी का खुलासा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने एवं ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले कुल 55 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा 17 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी की कुल 91 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी होना सामने आया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 56 एंड्रॉइड मोबाइल, 91 सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, 11 बैंक पासबुक एवं 07 चेकबुक जब्त की हैं। इसके अलावा साइबर ठगों को कमीशन पर उपलब्ध कराए गए 27 बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) के खाताधारकों की पहचान कर ली गई है तथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच भरे संदेश से सतर्क रहें।

- Post by Rajesh Kumar1
- Post by Subhash Chand1
- तैरना नहीं आता था, Instagram पर देखी रील आई काम; लुधियाना की राजिंदर ने बताई वृंदावन मोटरबोट हादसे की आपबीती वृंदावन मोटरबोट हादसे में लुधियाना की राजिंदर कौर ने अपनी जान बचाई। 10 अप्रैल को हुए इस हादसे में 15 लोग मारे गए थे। राजिंदर को तैरना नहीं आता था, लेकिन इंस्टाग्राम पर देखी एक रील के टिप्स ने उन्हें डूबने से बचाया। उन्होंने मुंह बंद कर सांस नियंत्रित की और पैरों से पानी चलाया।1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by RPR NEWS TV1
- मथुरा जनपद के कस्बा थाना कोसीकला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम गिडुरा का रहने वाला है पीड़ित पक्ष का है प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव पुत्र कांडेरा सिंह पर 12 अप्रैल को उसकी बहन कविता का फोन आया और उसने कहा भाई तू मुझे यहां से ले जा मेरे साथ प्रतिदिन मार पीट होती है बहन के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग जब ससुराल पहुंचे तो वहां मौजूद ससुरालीजनों ने उन पर लाठी डंडों कुल्हाड़ी से हमला कर दिया अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना में दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल मथुरा के लिए रेफर किया जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी बहन के साथ पिछले कई दिनों से ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट की जा रही थी इसी को लेकर उन्होंने पहले भी थाना कोसीकला में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई इसी बीच दोबारा मारपीट की सूचना मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे थे घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है4
- सीकरी डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का माल खरीदने-बेचने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 19.76 ग्राम सोना व 10 हजार रुपए जब्त डीग पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने एवं बेचने के मामले में दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है। थाना सीकरी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 19.76 ग्राम सोना एवं 10 हजार रुपए नकद बरामद कर जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी एवं अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों में हड़कंप मच गया है। थाना सीकरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Rajesh Kumar1
- rprnewstv मथुरा के थाना सुरीर कलां क्षेत्र में अन्नदाता किसान इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गेहूं खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेपरवाह नजर आ रहा है। थाना सुरीर कलां के अंतर्गत आने वाले गांव परसोंतीगढ़ी में पीसीएफ द्वारा गेहूं खरीद उपकेंद्र संचालित किया जा रहा है। लेकिन यहां व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। केंद्र पर मात्र 2000 खाली बोरे ही उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया लगभग ठप हो गई है। किसानों का कहना है कि उनका गेहूं पिछले 8 से 10 दिनों से खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बेमौसम बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। इस स्थिति को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों में कृष्णकांत शर्मा, छत्रपाल शर्मा, भुवनेश कुमार, एलान, खुशीराम, महेश कांत, गणेश कुमार और लाला सहित कई किसानों ने संबंधित अधिकारियों व जिला प्रसाशन से जल्द से जल्द गेहूं खरीद शुरू कराने और भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। कृष्णकांत शर्मा निवासी भिदोनी, व भुवनेश रावत ने बताया कि कई दिनों से इंतजार के बावजूद उनकी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं राजकीय क्रय केंद्र सचिव कुंदन सिंह ने भी माना कि बोरे की कमी के कारण खरीद प्रभावित हो रही है, कई वार जिला प्रसाशन, व P, C,F को लिखित, दूरभाष से अवगत करा दिया है, फिर भी मामला जस का तस बना हुआ है, अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या का समाधान करता है, या फिर अन्नदाता यूं ही अपनी फसल को खुले आसमान के नीचे बचाने के लिए मजबूर रहेगा।1