Shuru
Apke Nagar Ki App…
jharkhand | chandil | chowka : माता मनसा देवी पूजा में चौका की बदहाल सर्विस रोड बनी चुनौती, पुलिस की सजगता सराहनीय.... #viral jharkhand | chandil | chowka : माता मनसा देवी पूजा में चौका की बदहाल सर्विस रोड बनी चुनौती, पुलिस की सजगता सराहनीय.... विष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) मंगलवार को माता मनसा देवी की पूजा के लिए चौका मोड़ पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री की खरीदारी के दौरान यातायात संभालने में चौका थाना पुलिस की सतर्कता सराहनीय रही। वहीं, टाटा-रांची सर्विस रोड की बदहाल स्थिति और धीमे निर्माण कार्य से जाम की आशंका बनी रही। जलनिकासी, सड़क सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण को लेकर एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल उठे | chowkanewsupdate | localnews | suryodaysamvaad | mansapuja
Suryoday Samvaad
jharkhand | chandil | chowka : माता मनसा देवी पूजा में चौका की बदहाल सर्विस रोड बनी चुनौती, पुलिस की सजगता सराहनीय.... #viral jharkhand | chandil | chowka : माता मनसा देवी पूजा में चौका की बदहाल सर्विस रोड बनी चुनौती, पुलिस की सजगता सराहनीय.... विष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) मंगलवार को माता मनसा देवी की पूजा के लिए चौका मोड़ पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री की खरीदारी के दौरान यातायात संभालने में चौका थाना पुलिस की सतर्कता सराहनीय रही। वहीं, टाटा-रांची सर्विस रोड की बदहाल स्थिति और धीमे निर्माण कार्य से जाम की आशंका बनी रही। जलनिकासी, सड़क सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण को लेकर एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल उठे | chowkanewsupdate | localnews | suryodaysamvaad | mansapuja
More news from झारखंड and nearby areas
- लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक सरायकेला, 17 अगस्त। आगामी लोक अदालतों में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां की ओर से बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-DLSA अध्यक्ष रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष रूप से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में 29 अगस्त 2026 की Union Bank Special Lok Adalat एवं Monthly Lok Adalat तथा 12 सितंबर 2026 की National Lok Adalat की तैयारियों की समीक्षा की गई। लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों की पहचान, पक्षकारों को समय पर नोटिस तथा आपसी सहमति से मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। DLSA सचिव तौसीफ मेराज समेत स्थायी लोक अदालत के सदस्य राकेश कुमार मिश्रा और मालती लागुरी को बैंकों के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि लोक अदालत विवादों के सरल, त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है।1
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , राहुल गांधी सभी का देवेंद्रनाथ महतो ने किया धन्यवाद , कहा है हम समझते है इस फैसले को लेना मुख्यमंत्री के लिए इतना आसान नहीं था मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , राहुल गांधी सभी का देवेंद्रनाथ महतो ने किया धन्यवाद , कहा है हम समझते है इस फैसले को लेना मुख्यमंत्री के लिए इतना आसान नहीं था1
- सरायकेला में उफान पर खरकाई नदी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र से सटी खरकाई नदी लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास स्थित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पानी पहुंचने लगा है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। वहीं, नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जाल लगाकर मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच नदी में जाना लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी किनारे न जाए, नदी में मछली पकड़ने का प्रयास न करे और किसी भी परिस्थिति में नदी में स्नान न करे। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने तथा बच्चों को नदी के आसपास जाने से रोकने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए आने वाले समय में नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की गई है।2
- धबलेश्वर बाबा शिव मंदिर के पुजारी नित्यानंद बाबा के द्वारा भंडारण का आयोजन राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत बाना पंचायत के बड़ा कांकी के धबलेश्वर बाबा शिव मंदिर के पुजारी नित्यानंद बाबा के द्वारा भंडारण का का आयोजन किया। बड़ा कांकी ,छोटा कांकी , हामंदा ,रानीगंज एवं आसपास दूर दराज से हजारों बच्चों को प्रसाद, खिचड़ी ,पायस दिया गया।1
- लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में पसरा सन्नाटा सिल्ली:-सिल्ली में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।अनवरत बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है और कई इलाकों में जल जमाव की समस्या से आवागमन में परेशानियां हो रही है।बारिश के कारण व्यापार पर भी काफी असर पड़ा है।कई इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।स्वर्णरेखा नदी का भी जल स्तर काफी बढ़ गया है।कई घरों में बारिश का पानी घुस जाने से लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही है।कई सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई है,जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से कई बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि हो रही बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है वहीं निचले इलाकों में जल जमाव होने की समस्या खड़ी हो गई है।1
- 🚨कारो नदी में डूबे डीएवी छात्र का शव तीन दिन बाद चट्टान में फंसा मिला , क्षेत्र में शोक की लहर गुवा थाना क्षेत्र से रविवार को लापता 13 वर्षीय डीएवी छात्र पवन कुमार पान का शव मंगलवार को तीन दिन बाद नुईया गांव स्थित कारो नदी के बीच चट्टान में फंसा मिला। पुलिस और ग्रामीण तीन दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #कारोनदी #डीएवछात्र #पवनकुमारपान #गुवा #नुईयागांव #छात्रकीमौत #नदीमेंडूबा #पसिंहभूम #चट्टानमेंफंसा #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #गुवाथाना #झारखंड #दुःखदघटना #KolhanBreakingNews1
- राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी के जोड़ावास गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी पीने को मजबूर। 😥 राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी के जोड़ावास गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी पीने को मजबूर। 😥1
- बारिश से डूब गया है राहे गांव, लोग परेशान , प्रशासन से मदद की लगाई गुहार राहे - भारी बारिश से राहे प्रखंड अंतर्गत राहे गांव का धोबी मुहल्ला ओर ठाकुर मोहल्ला डूब गया है। लोग अपने घरों में कैद है। तीन दिन से हो रही बारिश से गांव के हर गली में नहर का पानी बहने लगा जो धीरे धीरे घुटना से ऊपर हो गया। 100 से अधिक परिवार सीधे तौर पर नहर के पानी से पर प्रभावित है। पानी निकासी का पर्याप्त व्यवस्था नही होने के कारण काफी समय तक जल जमाव बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश 6 जुलाई से हर मुहल्ला डुबा हुआ है। ग्रामीण भगवान भरोसे रह रहे हैं। नहर का पानी सीधे धोबी मुहल्ला से होते हुए ठाकुर मोहल्ला,ओर तेली मुहल्ले में ठहर जा रहा है। पानी जमाव के बाद ऊपर का पानी निकासी को ओर बह रहा है। दो माह से ग्रामीण परेशान है। रविवार को विधवा महिला का घर ध्वस्त होने के बाद मंगलवार को ठाकुर मोहल्ला के सुषेण प्रमाणिक का खपरैल घर धराशाई हो गया है।एक दर्जन घर गिरने के कगार में है।1
- डोंकासाईं शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति भाव से की गई पूजा , प्रसाद किया गया वितरण1