छात्र सुसाइड मामले ने लिया नया मोड़ ! इंदौर… अपडेट… रामकृष्ण सेलिया | इंदौर, मध्य प्रदेश इंदौर के प्रतिष्ठित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल की आत्महत्या का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। एक ओर परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस की शुरुआती जांच कुछ अलग संकेत दे रही है। फिलहाल संयोगितागंज पुलिस परिजनों के आधिकारिक बयानों का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी। पिछले दिनों एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में 21 वर्षीय छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल का शव उसके कमरे में मिला था। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शुरुआती तौर पर रैगिंग को इस दुखद घटना की वजह बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा मृतक के साथी छात्रों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों से की गई पूछताछ में अब तक रैगिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, अब तक सामने आए बयानों से यह संकेत मिले हैं कि छात्र पढ़ाई के अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मामले को लेकर एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होना अभी बाकी हैं। घटना के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए थे और अब तक पुलिस के समक्ष बयान देने नहीं पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला रैगिंग से जुड़ा है या मानसिक तनाव से। बाइट – तुषार सिंह, एसीपी, संयोगितागंज थाना
छात्र सुसाइड मामले ने लिया नया मोड़ ! इंदौर… अपडेट… रामकृष्ण सेलिया | इंदौर, मध्य प्रदेश इंदौर के प्रतिष्ठित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल की आत्महत्या का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। एक ओर परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस की शुरुआती जांच कुछ अलग संकेत दे रही है। फिलहाल संयोगितागंज पुलिस परिजनों के आधिकारिक बयानों का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी। पिछले दिनों एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में 21 वर्षीय छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल का शव उसके कमरे में मिला था। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शुरुआती तौर पर रैगिंग को इस दुखद घटना की वजह
बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा मृतक के साथी छात्रों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों से की गई पूछताछ में अब तक रैगिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, अब तक सामने आए बयानों से यह संकेत मिले हैं कि छात्र पढ़ाई के अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मामले को लेकर एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होना अभी बाकी हैं। घटना के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए थे और अब तक पुलिस के समक्ष बयान देने नहीं पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला रैगिंग से जुड़ा है या मानसिक तनाव से। बाइट – तुषार सिंह, एसीपी, संयोगितागंज थाना
- मध्य प्रदेश के इंदौर में रात्रि में पीली बिल्डींग के पास केशव नगर इन्दौर पर शराब के नशे में उपद्रव मचाया गया था जिनके वीडियो वायरल हुए थे वही पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देख कर घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ा वही क्षेत्र में पुलिस में पुलिस ने जुलुस निकाला साथ ही उठक बैठक लगवा कर मांफी मंगवाई गई1
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर इंदौर पहुंचे। इंदौर आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।1
- इन्दौर मै किन्नर कांड मामले मै बंद सपना हाजी किन्नर को जमानत मिलते ही उनकी मुश्किलें बढ़ीं अब पुलिस ने सपना हाजी पर दो वर्ष पूर्व की शिकायत आवेदन पर नया कैस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है1
- इंदौर के सिंहासा गांव स्थित राम मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और दान पेटी से पैसे चोरी कर लिए। सुबह पुजारी को घटना की जानकारी मिली। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पूरी खबर वीडियो में देखें। 👉 ताज़ा क्राइम और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो Like, Share और Comment ज़रूर करें1
- Post by Vishal Jadhav1
- वृंदावन कालोनी चौराहा से कुम्हार खाड़ी माँ दुर्गा माता मंदिर से मुक्तिधाम जाने के मार्ग तक की सड़क जो पहले 20 फ़ीट चौड़ी थी उस सड़क 40 फ़ीट मंज़ूर कराई और आज सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया यहाँ रहवासियों द्वारा फुटपाथ पर पक्के निर्माण कर रखे थे लगातार 8 दिनों तक रहवासियों से चर्चा कर सभी की सहमति से उक्त बाधक शेड ओटले पक्के कमरों को ध्वस्त कराया ,,,1
- पुलिस के बेरिकेट को उठा रहे फिकते नजर आए नशेड़ी.. वही नशेड़ी पथराव भी करते नज़र आ रहे है.. घटना सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद.. चंदन नगर पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में.. बाकी आरोपी की कर रही है तलाश..1
- इंदौर कलेक्टर सर की आज की जनसुनवाई में एक ऐसा भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। यह दृश्य प्रशासन और इंसानियत की मिसाल बन गया। वीडियो देखें और जानें पूरा मामला। 👉 ऐसी ही दिल छू लेने वाली और ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो Like, Share और Comment ज़रूर करें1
- संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अमीर खाँ की स्मृति में दो दिवसीय ‘‘राग अमीर’’ संगीत समारोह का कार्यक्रम संपन्न इन्दौंर 05 फरवरी 2026 मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन इन्दौर के सहयोग से पद्मभूषण उस्ताद अमीर खाँ की स्मृति में प्रतिष्ठापूर्ण ‘राग अमीर’ संगीत समारोह का शुभारम्भ जाल सभागृह, इन्दौर में गुरुवार की शाम को हुआ। सुर एवं ताल का यह सुरमयी अनुष्ठान प्रदेश एवं देश के गुणी कलाकारों के उत्कृष्ट गायन-वादन का साक्षी बना। पहले दिन गायन एवं सितार वादन की संगीत सभाएं सजीं। भारतीय कलाओं एवं संस्कृति को नई पीढ़ी तक संचारित करने एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग का यह प्रयास इन्दौर के सुधि-श्रोताओं द्वारा सराहा गया। इस विशिष्ट अतिथि इन्दौर संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े एवं सुमित्रा महाजन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं डीएवीवी के कुलपति एवं शाहबाज खान इस कार्यक्रम में विशेष तौर से उपस्थित रहे श्रोताओं में संगीत का भरपूर लुसिफ उठाया1