Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवाना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस बीजेपी अन्य पार्टी अपनी अपनी ताकत धुकरें वार्ड संख्या 13 से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार आशुसिंह जी राजपुरोहित वार्ड में रैली निकल रहे हैं
जगदीश कुमार
सिवाना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस बीजेपी अन्य पार्टी अपनी अपनी ताकत धुकरें वार्ड संख्या 13 से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार आशुसिंह जी राजपुरोहित वार्ड में रैली निकल रहे हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- नगर निकाय चुनाव 2026: प्रथम चरण में मतदान शुरू नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पाली। नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महिला और पुरुष मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का भी विशेष इंतजाम किया गया है। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस जवान तैनात किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रथम चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।3
- कल रात्रि किसान केसरी विस्तार नगर में निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में जन शैलाब उमड़ पड़ाऔर रात्रि में चौराहों पर चौपाल लगी अपना विचार गोष्ठी हुआ जन विकास हेतु विचारों का वार्तालाप हुआ अबकि बार तीसरा मौर्चा की विजयता के समर्थन में सहयोग करने को एकजुटता से वोटींग करेगें बिना किसी भेदभाव ,नहीं कोई जाति धर्म नहीं कोई प्रलोभन ,सिर्फ ही सिर्फ सही उम्मीदवार चुनना होगा,वार्ड ,मौहल्लों का समस्या का समाधान होगा,और विकास की धारा शुरु होगी।ये ही सुविचारों से सहमती जताई है सा। सामाजिक कार्यरत के लिए निर्दलीय उम्मीदवार निकिता कंवर भाटी के संयोजक नरेंद्र सिंह भाटी ने अपना बीड़ा उठाया और अपने वार्ड के विकास के लिए कदम रखा है ऐसा उसके साथी ये मिला है और मौका पहली बार नरेंद्र सिंहजी ने चुना है इसलिए आप सभी उनका सहयोग करावे तो आपकी कॉलोनी का विकास होगा जैसे शेखावत नगर में विकास की धारा बह रही है वैसा ही वार्ड 54 में करना है , अपना कॉलोनी का विकास के साथ में जीत का दावेदार अलमारी पर वोट करें जनता को इसी प्रकार आपके कॉलोनी का भी विकास के लिए अच्छा उम्मीदवार के लिए आप साथ दीजिए आपकी पाली की ही निकीताकंवर भाटी के साथ 11 तारीख आपकी विरासत का फैसला आपके हाथों में आपकी बहन ,बेटी और बहू के लिए है सा।4
- वार्ड दो से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बिड़ला के समर्थन में हाउसिंग बोर्ड में आम सभा का आयोजन पाली। वार्ड दो से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बिड़ला के समर्थन में हाउसिंग बोर्ड में जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पूर्व विधायक खुशबीर सिंह, पूर्व पार्षद सीताराम शर्मा, लाल भाई, एडवोकेट रजत व्यास, जबरसिंह राजपुरोहित, वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी गजेंद्रसिंह मंडली, दिनेश दवे, पंकज सैनी, विनोद छाजेड़, कृपाशंकर त्रिवेदी, मनीष पंवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी वक्ताओं ने वार्ड दो के सर्वांगीण विकास, पार्कों के सौंदर्यीकरण, रोड लाइट की व्यवस्था सुचारू करने, आवागमन के लिए बेहतर सड़कें बनवाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मत एवं समर्थन देने की अपील की। मंच संचालन हरीश शर्मा ने किया।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पाली रोड शो से जुड़ी प्रमुख जानकारी इस प्रकार है: मुख्य आकर्षण और प्रमुख बिंदु: भव्य स्वागत: पाली शहर में आयोजित रोड शो के दौरान स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और व्यापारिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। जनसंवाद और अभिवादन: खुले वाहन में सवार होकर मुख्यमंत्री ने मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। स्थानिक मुद्दों व विकास पर जोर: रोड शो के दौरान और उसके बाद मीडिया व जनसभा के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, संकल्प पत्र के वादों और पाली क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात दोहराई गई। सुरक्षा व्यवस्था: रोड शो के पूरे मार्ग पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था।1
- पाली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 पाली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी1
- जो इस वीडियो में दिख रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति जो स्वरूप सिंह खारा के पिता के समान है उसे स्वरूप सिंह ने दारू और एचडी आदि के नशे में बताया यह राजनीतिक खेल इन बड़े और पिता दूल्हे लोगों के ऊपर खेलना है कहीं हद तक सही नहीं है या एक आम नागरिक जो हो किसान वर्ग के आदमी पर इस प्रकार के शब्द प्रयोग करना गलत है और बगैर जांच करवाई की इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।। इस प्रकार की राजनीतिक ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएंगी जय जवान जय किसान1
- सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो में युवाओं ने उठाया मुद्दा बंद पड़ी फैक्ट्रियां शुरू कराने के नारे, युवाओं ने कहा—बेरोजगारी बढ़ रही, अब तक नहीं हुआ समाधान पाली। नगर निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो के दौरान सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में युवाओं ने रोजगार का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान युवकों ने पाली में लंबे समय से बंद पड़ी फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि पाली औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी पहचान रखता है, लेकिन कई फैक्ट्रियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इसके चलते स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर जाना पड़ रहा है। युवकों ने नारे लगाते हुए कहा कि फैक्ट्रियां शुरू कराने और रोजगार बढ़ाने को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक अपेक्षित काम नहीं हुआ। युवाओं का आरोप था कि प्रधानमंत्री स्तर पर भी पाली की बंद फैक्ट्रियों को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। रोड शो के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री से पाली के औद्योगिक क्षेत्र की बंद इकाइयों को पुनः शुरू कराने, नए उद्योग स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। युवाओं का कहना था कि पाली में उद्योग चलेंगे तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान रोजगार को लेकर युवाओं की ओर से लगाए गए नारों से चुनावी माहौल में बेरोजगारी और बंद उद्योगों का मुद्दा चर्चा में आ गया।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1