जनजन के राजेश कुमार गुरु जी वार्ड 54 में भरोसे का चेहरा बोले मेरा क्षेत्र ही मेरा परिवार। फरीदपुर तहसील के वार्ड नंबर 54 में आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच संभावित प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी अपनी सक्रियता सरल स्वभाव और जनसेवा के भाव के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना रहे हैं। राजेश कुमार गुरुजी लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं। किसी के घर सुख का अवसर हो या दुख की घड़ी गुरुजी हर मौके पर लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता उन्हें अपना सच्चा हितैषी मानने लगी है।जनता के हर सुख-दुख में साथ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म जनसंपर्क के दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा यह क्षेत्र मेरे लिए सिर्फ एक इलाका नहीं बल्कि मेरा परिवार है। परिवार के हर सदस्य की समस्या मेरी अपनी समस्या है और उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम की जाएगी। शिक्षा स्वास्थ्य सड़क जल निकासी और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा ताकि हर व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गुरुजी की बढ़ती लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए वार्ड 54 में उनका नाम प्रमुख दावेदारों में तेजी से उभर रहा है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि उनका सहज व्यवहार और हर समय उपलब्ध रहने की आदत उन्हें बाकी प्रत्याशियों से अलग बनाती है।

- बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को भटक रहा पिता, 40 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई एसएसपी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भुता। क्षेत्र में लगभग 40 दिन पूर्व हुई संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में एक पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। मृतक के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ग्राम रिछा निवासी रामवीर सिंह का पुत्र परमजीत सिंह कस्बा भुता में डॉ. एस.के. साहू के क्लीनिक पर रहकर कार्य करता था। 21 फरवरी 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने परमजीत को फोन कर 10 मिनट के लिए बुलाया, जिसके बाद वह क्लीनिक से निकल गया। कुछ समय बाद उसने घर पर फोन कर बताया कि वह बरेली में है और शाम 7 बजे तक लौट आएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। चिंतित परिजनों ने 22 फरवरी को थाना भुता में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में सूचना मिली कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम रुकुमपुर स्थित रेलवे फाटक के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान परमजीत सिंह के रूप में की। मृतक के शरीर पर हाथ, मुंह और पीठ पर चोट के निशान पाए गए। मृतक के पिता रामवीर सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- महर्षि जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, गूंजा श्रद्धा और उत्साह का संगम1
- जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- Post by Press reporter1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बाबा नीलकंठ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, 7 से 16 अप्रैल तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम बरेली। परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से बाबा श्री नीलकंठ मंदिर में वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर संगीतमय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा, जबकि 16 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस पावन कथा का वाचन परम पूज्य कथा व्यास राघ्य भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नीलकंठ मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में संरक्षक सतीश सक्सेना (पार्षद, वार्ड 23), एसडी शर्मा और अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का विस्तृत विवरण: 7 अप्रैल (मंगलवार): शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा, साथ ही शिव महापुराण माहात्म्य 8 अप्रैल: शिवलिंग पूजा विधि एवं उत्पत्ति कथा 9 अप्रैल: नारद मोह, गणपति एवं कुबेर का पूर्व चरित्र 10 अप्रैल: संध्या देवी कथा एवं सती चरित्र 11 अप्रैल: पार्वती जी प्रकट एवं शिव-पार्वती विवाह 12 अप्रैल: कार्तिकेय एवं गणेश प्रकट महोत्सव 13 अप्रैल: त्रिपुरासुर वध, जालंधर उद्धार एवं तुलसी कथा 14 अप्रैल: भगवान शिव के विभिन्न अवतारों की कथा 15 अप्रैल: ज्योतिर्लिंग कथा एवं व्यास पूजा 16 अप्रैल: प्रातः 10 बजे हवन-यज्ञ पूर्णाहुति एवं दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा प्रतिदिन कथा का समय शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। नीलकंठ मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम में महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद रहेजा, सहायक कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम माथुर सहित सदस्यगण—आयुष अग्रवाल, सुमित चावला, कुलदीप चावला, घनश्याम पांडे, अमित मिश्रा, अमन शर्मा एवं पंडित जी आदि उपस्थित रहे।1
- अटल आवासीय विद्यालय में दो छात्राओं का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर श्रमिक परिवारों की बेटियों ने पाई सफलता, शिक्षकों को दिया श्रेय भुता। अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिक परिवारों की दो मेधावी छात्राओं का चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह विद्यालय उत्तर प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्रावास की सुविधा प्रदान करता है। 8 मार्च को आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, जीही की छात्राएं अनुराधा (पुत्री जितेंद्र पाल) एवं गायत्री (पुत्री अमर सिंह) ने सफलता अर्जित की। दोनों छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने क्लास टीचर सतपाल गंगवार को दिया है। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा के साथ छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला, प्रधानाध्यापक सैयद सरफराज अहमद, रामकृपाल, मोहम्मद अबरार, मिथिलेश सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।1