logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 day ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पावन पर्व: डीएम बृजेश कुमार* औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का पावन पर्व बताते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देता है। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने सभी से पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का आह्वान किया।
    1
    *रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पावन पर्व: डीएम बृजेश कुमार*
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का पावन पर्व बताते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देता है।
डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने सभी से पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का आह्वान किया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*
    1
    *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
    1
    औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा
    1
    पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    1
    औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प
औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है।
माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    1
    27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा  yogi Adityanath 🚍🔥
27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए।
🔎 Keywords
27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana
#️⃣ Hashtags
#UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    user_Yojna samachar
    Yojna samachar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन सिकंदरा, कानपुर देहात। बढ़ती महंगाई और कस्बे के अंदर भोगनीपुर–औरैया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सिकंदरा व्यापार समिति ने आवाज उठाई। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। व्यापारियों ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम भी ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता के साथ व्यापारी वर्ग का बजट भी प्रभावित हो रहा है। सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, व्यापार समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित बनाने की मांग की। युवा नगर अध्यक्ष शिवम सोनी एडवोकेट ने कहा कि महंगाई और जर्जर सड़क जैसी समस्याओं से आमजन के साथ व्यापारी भी प्रभावित हैं। व्यापार समिति जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।
    2
    महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन
महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा, कानपुर देहात। बढ़ती महंगाई और कस्बे के अंदर भोगनीपुर–औरैया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सिकंदरा व्यापार समिति ने आवाज उठाई। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
व्यापारियों ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम भी ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता के साथ व्यापारी वर्ग का बजट भी प्रभावित हो रहा है। सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
वहीं, व्यापार समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित बनाने की मांग की।
युवा नगर अध्यक्ष शिवम सोनी एडवोकेट ने कहा कि महंगाई और जर्जर सड़क जैसी समस्याओं से आमजन के साथ व्यापारी भी प्रभावित हैं। व्यापार समिति जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी। एसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।
    1
    एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी।
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को छात्राओं ने तिलक कर राखी बांधी।
एसपी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी अभिषेक भारती ने जनपदवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.