Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा से बड़ी खबर इटावा नंदपुर गांव में ड्रोन हेलीकॉप्टर गेहूं के खेत में गिर गांव वालों में मची अफरा तफरी। थाना सैफई के अंतर्गत आने वाला नंदपुर गांव। एक गेहूं के खेत में अचानक एक छोटा मानवरहित 'ड्रोन हेलीकॉप्टर' आकर गिर गया। अचानक आसमान से गिरती हुई वस्तु को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मंजर का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ड्रोन गिरने की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह ड्रोन किसका है और किस उद्देश्य से उड़ाया जा रहा था।
Urvashi singh
इटावा से बड़ी खबर इटावा नंदपुर गांव में ड्रोन हेलीकॉप्टर गेहूं के खेत में गिर गांव वालों में मची अफरा तफरी। थाना सैफई के अंतर्गत आने वाला नंदपुर गांव। एक गेहूं के खेत में अचानक एक छोटा मानवरहित 'ड्रोन हेलीकॉप्टर' आकर गिर गया। अचानक आसमान से गिरती हुई वस्तु को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मंजर का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ड्रोन गिरने की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह ड्रोन किसका है और किस उद्देश्य से उड़ाया जा रहा था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Urvashi singh1
- इटावा में पुलिस वाहन पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में पुलिस के सरकारी वाहन पर अनधिकृत रूप से रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में युवक वाहन पर बैठकर आपत्तिजनक और भ्रामक ऑडियो के साथ रील बनाता दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद आरोपी की पहचान रूद्र प्रताप, निवासी कल्याणपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बकेवर में धारा 356 बीएनएस व 66E आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून का पालन करें।1
- *(RY) उत्तराखंड-* *ऋषिकेश में कुछ लड़के गंगा में बैठकर बियर पी रहे थे, राफ्टिंग ग्रुप ने उन्हें वहां से भगाया और माफी मंगवाई......!!* वाराणसी गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले 11 मुस्लिम लड़के अभी भी जेल में बंद हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा:सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से अक्टूबर 2016 में जन्में दो बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान अब नौ साल के हो गए है। इन बब्बर शेरों के लिए उपयुक्त शेरनी लाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे है। जिसके लिए सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा षक्करबाग प्राणि उद्यान गुजरात, राजगीर प्राणि उद्यान सफारी एवं रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी को लाने हेतु संपर्क किया जा रहा है। उक्त के क्रम में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में इटावा सफारी पार्क का भ्रमण भी किया गया। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ अनिल कुमार पटेल एवं वन्य जीव चिकित्सक डॉ रोबिन यादव द्वारा रोहतक प्राणि उद्यान हरियाणा का कल दिनांक 02.04.2026 को भ्रमण किया गया। वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत रोहतक प्राणि उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में एवं उसके बदले इटावा सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणि उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। उक्त शेरनी सुधा रोहतक जू में पूर्व में दो बार माँ बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपर्ल आइ.वी.आर.आई, बरेली एवं एन. सी. बी. एस. बैंगलोर भेजे जायेंगे, ताकि उसके स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण हो सके। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त होने के उपरान्त ही वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत इसको सफारी में लाया जायेगा। राजगीर प्राणि उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर का विनिमियन किये जाने की योजना है। गुजरात के षक्करबाग जू से भी षेरनी लाये जाने हेतु निरन्तर पत्राचार किये जा रहे है। आशा है कि जल्द ही वयस्क बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए बहुप्रतीक्षित शेरनी मिल सकेगी तथा इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में कुछ बदलाव सम्भव हो सकेगा।1
- Post by Rohit Kumar1