Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज भी कायम है राजस्थानी मानवता की पहचान, समदड़ी निवासी उम्मेदाराम तिरगटी ने लौटाए 50 हजार रुपये_ बालोतरा : समदड़ी निवासी उम्मेदाराम तिरगटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज भी राजस्थानी संस्कृति में मानवता और विश्वास जिंदा है। गाड़ी संख्या 20953 चेन्नई-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान गुंतकल रेलवे स्टेशन (आंध्रप्रदेश) पर सीट के नीचे मिले 50,000 रुपये को उन्होंने बिना किसी लालच के रेलवे पुलिस को सौंप दिया। उनका यह सराहनीय कदम दर्शाता है कि आज भी राजस्थानी लोग ईमानदारी, भरोसे और इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं।
V Rathi
आज भी कायम है राजस्थानी मानवता की पहचान, समदड़ी निवासी उम्मेदाराम तिरगटी ने लौटाए 50 हजार रुपये_ बालोतरा : समदड़ी निवासी उम्मेदाराम तिरगटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज भी राजस्थानी संस्कृति में मानवता और विश्वास जिंदा है। गाड़ी संख्या 20953 चेन्नई-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान गुंतकल रेलवे स्टेशन (आंध्रप्रदेश) पर सीट के नीचे मिले 50,000 रुपये को उन्होंने बिना किसी लालच के रेलवे पुलिस को सौंप दिया। उनका यह सराहनीय कदम दर्शाता है कि आज भी राजस्थानी लोग ईमानदारी, भरोसे और इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...! बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया। कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ। *ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*4
- चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत1
- आबूरोड। राजस्थान के मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के अन्र्तगत आज आंगनवाडी कैन्द्रो पर गर्भवती महिलाओ को पोषण किटो का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी योगिता कल्ला ने बताया कि यह पहल गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने आगे बताया कि यह वितरण विशेष रूप से शरीर में आयरन और विटामिन की कमी को दूर करने में सहायक होगा, जो सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण के स्तर को सुधारना और एनीमिया, खून की कमी जैसी समस्याओं को जड से मिटाना। सुपोषण किट के साथ-साथ यदि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिलने वाले मौसमी फल और हरी सब्जियों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा जमीनी स्तर पर टीम इतनी सक्रियता से काम कर रही है। पोषण ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। कार्यक्रम को सफ ल बनाने में पर्यवेक्षक संगीता मारू,कार्यकर्ता सज्जू चौहान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमा देवी, आशा सहयोगिनी कमला कुंवर, सहायिका कमला देवी सहित कार्यकर्ताओ ने सहयोग दिया।1
- मेरी 9 वर्षीय बेटी मिहीका वर्मा उर्फ़ जीनी की चित्रकारी(सृजनात्मकता) के कुछ उदाहरण। पिता शिक्षक और साहित्यकार तो बेटी चित्रकार एवं कलाकार☺️1
- *महावीर् जन्म कल्याणक पर फालना में भव्य शोभा यात्रा जैन समाज की श्रद्धा उमड़ी साध्वी भगवान के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न— फालना।पाली फालना जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच संघ के बैनर तले आज भगवान महावीर स्वामी भगवान का जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के साथ मनाया शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वोदय पारसनाथ मंदिर से वल्लभ विहार,स्वर्ण मंदिर,दादा बाड़ी,केसरिया जी मंदिर पर कार्यक्रम संगीत की सुमधुर ध्वनि के द्वारा संपन्न हुआ एवं परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री सवेगमाला श्री.जी ने कहा कि ईसा से 599 वर्ष पहले वैशाली गणतंत्र के क्षत्रीय कुंडलपुर में पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के यहाँ तीसरी संतान के रूप चेत्र शुक्ल त्रेरस को वर्धमान का जन्म हुआ यही वर्धमान बाद में माहवीर स्वामी बना माहवीर को ‘वीर’, ‘अतिवीर’ और ‘सन्मति’भी कहा जाता है इस अवसर पर जैन संघ के सचिव संभव मरलेचा,अशोक परमार,बाबूलाल पुनर्मिया,अंकित राठौड़,अमित मेहता,दिनेश मुठलिया,महेन्द्र भंडारी,प्रफुल जैन,साकलचंद खाटेड,पारस पोरवाल, संजय सिरोया,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,भरत संचेतीं,अशोक मूठलिया,रमेश मेहता,पंकज सोनीगरा,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,जयचंद गोलेचा,हेमराज जैन,नरपत राठौड़,,सुभाष जैन,देव राज मेहता,जितेंद्र लोढ़ा,पारस कटारिया,उत्तम मुठलिया,धनराज सचेती,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,दिनेश कोठारी,बाबूलाल पालरेचा,हरीश नाहटा,अभिसेक मेहता,रमेश पोरवाल,नरेंद्र बोहरा,पुनीत खाटेड,सुरेश छाजेड आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे*1
- बायतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन बायतु बायतु विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में बायतु, बाटाडू, पंडित दीनदयाल, गिड़ा एवं पाटोदी मंडलों के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता बालाराम मूंढ़ ने समापन अवसर पर कहा कि “संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है” और इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।मूंढ़ ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी क्रियान्विति तथा आमजन से सशक्त जुड़ाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आपसी समन्वय को मजबूत करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, खंगारसिंह सोढ़ा, चन्नाराम बैरड़, चेनाराम चौधरी, वालाराम गोदारा, चांद कंवर सहित कई वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की मजबूती और आगामी समय में जनसेवा के प्रति समर्पण का स्पष्ट संदेश गया।1
- Post by PAVAN PANDE PRESS1
- मंगलवार को शहर में भगवान श्री महावीर जयंती की पावन पर्व पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के समाज बंधुओ ने सहभागिता निभाई, आयोजित प्रभात फेरी में भगवान श्री महावीर की जयकारे लगाए गए प्रभात फेरी शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन करते हुए सूरजपाल स्थित ऋषभदेव मंदिर से होते हुए अस्पताल चौराया से नंदीश्वर जैन दीप तीर्थ पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महावीर का दर्शन पूजन कर शहर सहित देश प्रदेश में सुख शांति की मंगल कामना की4