Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर सिटी में निकलने वाले नदियों के ऊपर पुल पर लगाया गया बैरिकेटर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सिटी के अंदर जितनी भी नदी निकल रही थी सभी नदी के ऊपर बने पुल पर बैरिकेड लगा दिया गया है इसमें प्रशासन को बड़ी राहत मिलेगी
हिंदुस्तान सच का आईना
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर सिटी में निकलने वाले नदियों के ऊपर पुल पर लगाया गया बैरिकेटर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सिटी के अंदर जितनी भी नदी निकल रही थी सभी नदी के ऊपर बने पुल पर बैरिकेड लगा दिया गया है इसमें प्रशासन को बड़ी राहत मिलेगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश जिला शाहजहांपुर में अटसलिया गांव में बना विद्यालय जिसमें बच्चों के सहयोग से मनाया गया रंगारंग कार्यक्रम 9 उत्सव के उपलक्ष में स्थान पर अधिकारी भी पहुंचे1
- शाहजहांपुर, । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालय आकलन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी शिक्षक प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप पर बच्चों का नियमित आकलन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में एआरपी को भी शामिल कर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही 16 मई 2026 (शनिवार) को सभी विद्यालयों में नेट की प्रथम परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि रसोईघर, बालक-बालिका शौचालय एवं मूत्रालय के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करते हुए अगले 15 दिनों में पूर्ण कराएं। जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत सभी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। स्कूल चलो अभियान के संबंध में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए, साथ ही जनपद स्तर पर भी इसका व्यापक आयोजन हो। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। विशेष रूप से ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका भी नामांकन कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक एवं एसआरजी सदस्य उपस्थित रहे।1
- Post by Asha Rani1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर: शिवलिंग तोड़े जाने की घटना पर रोष, कार्रवाई की मांग1
- Post by Dharmendra Kumar1
- Post by रिपोर्टर रईस खान4
- शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक मूकबधिर बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। मंगलवार को मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मैन चौराहा पर पहुंची, जहां एक मूकबधिर युवती भटकती हुई मिली। युवती न तो बोल पा रही थी और न ही सुन सकती थी, जिससे वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे थाने लाकर इशारों के माध्यम से संवाद स्थापित किया और भोजन भी उपलब्ध कराया। बाद में युवती ने मोबाइल के जरिए अपने पिता का नंबर मिलाया, जिससे उसकी पहचान कु. पूजा (18 वर्ष), निवासी ग्राम बैबहा थाना कटरा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और बालिका को सकुशल पाकर भावुक हो उठे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।1