देहरादून के प्रेमनगर में लूट और फायरिंग से सनसनी, मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर The Aman Times | देहरादून 🚨 प्रेमनगर में लूट और फायरिंग से सनसनी, मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में 29/30 अप्रैल की रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को लूटकर गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों ने देवराज नामक व्यक्ति से तमंचे के बल पर लूटपाट की और उसे गोली मारकर फरार हो गए। बदमाश काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बताए गए। 🔹 पीड़ित से लूटा गया सामान: ₹2 लाख नकद मोबाइल फोन हिसाब-किताब की डायरी आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। 🚔 पुलिस-बदमाश मुठभेड़ पीछा करने के दौरान जंगल क्षेत्र में बदमाशों की कार दिखाई दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। फायरिंग में थानाप्रभारी नरेश राठौर घायल हुए पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। ⚠️ इलाज के दौरान बदमाश की मौत कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान घायल बदमाश की मौत हो गई। 👮 पुलिस अलर्ट मोड में घटना के बाद पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। एसएसपी और एसपी सिटी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉 पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।

- The Aman Times उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक। अपना देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, खजान दास और मदन कौशिक भी मौजूद हैं। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेहद कम समय में लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मई महीने में यात्रा पूरी रफ्तार (फुल स्विंग) में होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देना सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।1
- Post by Rajkumar freelance reporter1
- Post by Paras jain panna2
- 🔥 ISBT CHOWK RED LIGHT KE PAAS COMMERCIAL PLOT – PRIME LOCATION DEAL 🔥 🏢 High Demand Area – Best for Shops, Showroom, Office & Investment! 📍 Location: Shimla Bypass Road, St. Judes, Dehradun 📐 Plot Size: 235 Gaj 📏 Front: 23 Ft | Depth: 92 Ft 🛣 On Road Commercial Property 💰 Price: ₹1.75 Lakh/Gaj (Negotiable) 🏗 Map Approved: Still + Parking + 4 Floor Pass 📍 Exact Location Advantage: 🚦 ISBT Chowk Red Light se sirf 1 minute distance 🚦 Shimla Bypass Chowk Red Light se sirf 5 meter door 📍 Nearby Locations: 🏫 St. Judes School 🏥 Synergy Hospital 🏥 Velmed Hospital 🏥 Indresh Hospital 🎓 Graphic Era University 🛒 Sabji Mandi 🏢 Yes Green Colony 🏢 Yahan kya-kya bana sakte hain? ✔️ Hotel / Guest House / PG Accommodation ✔️ Restaurant / Cafe / Food Court ✔️ Shops / Showroom / Retail Outlet ✔️ Office Space / Co-working Space ✔️ Clinic / Diagnostic Center / Mini Hospital ✔️ Coaching Institute / Training Center ✔️ Gym / Fitness Center / Spa ✔️ Pharmacy / Medical Store 🚀 Prime Location + High Footfall + Multiple Business Options = Solid Investment! 📞 Call/WhatsApp: 95282425111
- हरिद्वार में गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह अधोमानक शीतल-पेय का बाजार पट गया है। कुछ ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर बोतलें भी मोटे मुनाफे के लिए बाजार में बेची जा रही हैं। हरिद्वार ब्लड वालंटियर के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर सतीजा ने आज जब सहायक से जगजीतपुर बुड्ढी माता चौक के पास एक स्टोर से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल मंगाई तो उन्हें पीने में वह बेस्वाद लगी ।शक पर जब एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कोल्डड्रिंक अक्टूबर में ही एक्सपायर हो चुकी है।जिसकी शिकायत उन्होंने जिला फूड सिक्योरिटी अधिकारी से की। कुछ दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक नामी स्टोर द्वारा भी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था।1
- हरिद्वार जनपद में हुड़दंगियों पर पुलिस का सख्त एक्शन ऑपरेशन प्रहार के तहत Haridwar पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 51 नशेड़ियों को पुलिस ने दबोच लिया। लगातार मिल रही शिकायतों—खासकर महिलाओं पर फब्तियां कसने—को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया और मौके पर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 👉 पुलिस की अपील: सार्वजनिक स्थानों पर कानून का पालन करें, अन्यथा सीधे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।1
- बसपा और कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए टेबल पर रखी फ़ाइल/बुकलेट फेक दी। विपक्षी विधायकों का कहना है कि न तो समय पर बैठक की सूचना दी जाती और न उनके प्रस्ताव शामिल किए जाते है। उनको मुद्दों पर बोलने का अवसर भी नहीं दिया जाता है।1
- 🚨 The Aman Times | हरिद्वार अपडेट 🚨 हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को हिरासत में लिया। 👉 सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और सड़कों के किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर चला अभियान 👉 महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन 👉 चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से 51 लोग पकड़े गए 👉 सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान, जुर्माना भी वसूला गया ⚠️ पुलिस की साफ चेतावनी: सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1