logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिजली विभाग के एक एसडीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह एक मीटर रीडर को सार्वजनिक रूप से अपने कथित लोगों के सामने सजा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जहां मामला चर्चा में आ गया, वहीं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसडीओ को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान मीटर रीडर रानू पर ही उल्टा आरोप लगाते हुए कहा गया कि उसने उपभोक्ताओं के पैसे का गबन किया है। #Moradabad #UPNews #ElectricityDepartment #SDO #ViralVideo #AbuseOfPower

12 hrs ago
user_Budaun taaja news
Budaun taaja news
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिजली विभाग के एक एसडीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह एक मीटर रीडर को सार्वजनिक रूप से अपने कथित लोगों के सामने सजा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जहां मामला चर्चा में आ गया, वहीं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसडीओ को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान मीटर रीडर रानू पर ही उल्टा आरोप लगाते हुए कहा गया कि उसने उपभोक्ताओं के पैसे का गबन किया है। #Moradabad #UPNews #ElectricityDepartment #SDO #ViralVideo #AbuseOfPower

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक रेल खण्डों का किया निरीक्षण बरेली। अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल ने अपने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान इज्जतनगर-काठगोदाम एवं आज दूसरे दिवस रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेल खंडों का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबन्धक मनोज कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ किया। अपर महाप्रबंधक ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काठगोदाम, काशीपुर एवं लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
    1
    पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक रेल खण्डों का किया निरीक्षण
बरेली। अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल ने अपने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान इज्जतनगर-काठगोदाम एवं आज दूसरे दिवस रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेल खंडों का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबन्धक मनोज कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ किया।
अपर महाप्रबंधक ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काठगोदाम, काशीपुर एवं लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Mohammad Ajaz
    1
    Post by Mohammad Ajaz
    user_Mohammad Ajaz
    Mohammad Ajaz
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी से बैग छीनने वाले दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* * *कब्जे से छीने हुये 1,60880 रूपये व घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24AB4293 ( JUPITER ) व दो मोबाईल VIVO व Relme बरामद ।* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 28.04.2026 की रात्रि समय करीब 10.15 बजे अंशुमन पुत्र प्रेम प्रकाश वैश्य निवासी मो0 पटियाली सराय वादिया दरबाजा थाना कोतवाली जनपद बदायूँ अपनी दुकान अंशू इन्टर प्राइफेज मढई चौक से बन्द करके अपनी मोटर साईकिल से जा रहा था हुसैनी गली मे भारद्वाज टैंट हाउस के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार लड़को द्वारा पीछे से बैग छीनकर भाग गये। जिसमे दो लाख रुपये, दो मोबाइल फोन व दुकान की चाबी रखे थे। घटना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 95/2026 धारा 304 (2) बीएनएस बनाम दो अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के अनुपालन मे एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पर मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त गणो को गिरफ्तारी / माल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी । कोतवाली पुलिस व सर्विलास/एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व इलैक्ट्रोनिक संसाधनो के माध्यम तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत पुत्र बन्टी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर थाना कोतावली बदायूँ के साथी बाल अपचारी को दिनांक 01.05.2026 को समय 22.45 बजे गांधी ग्राउण्ड से छीने हुये 1,60880 रूपये व घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24 AB 4293 ( JUPITER ) व दो मोबाईल VIVO व Relme बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बृद्धी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *पूछताछ का विवरणः-* पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त भरत द्वारा बताया गया कि मैं अंशुमन की दुकान अंशू इन्टर प्राइफेज मेडिकल स्टोर पर पिछले 03 वर्ष से कार्य करता था। जिसे मैने दो महीने पहले छोड़ दिया था। मुझे पैसों की जरूरत थी। मुझे अंशुमन की दिनचर्याओं की जानकारी थी। जिससे मैने अपने साथी बाल अपचारी के साथ मिलकर ये योजना बनाई तथा योजना को अंजाम दिया। तथा छीने हुये मोबाइल व चाबी रोजा (मकवरा) के पास फैंक दिये थे। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-* 1. भरत पुत्र बन्टी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर थाना कोतावली बदायूँ 2. बाल अपचारी। *बरामदगी विवरणः-* 1. 1,60880 रूपये 2. घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24AB4293 ( JUPITER ) व दो मोबाईल VIVO व Relme बरामद ।
    2
    थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी से बैग छीनने वाले दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
* *कब्जे से छीने हुये 1,60880 रूपये व घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24AB4293 ( JUPITER )  व दो मोबाईल VIVO व Relme  बरामद ।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*  दिनाँक 28.04.2026 की रात्रि समय करीब 10.15 बजे अंशुमन पुत्र प्रेम प्रकाश वैश्य निवासी मो0 पटियाली सराय वादिया दरबाजा थाना कोतवाली जनपद बदायूँ अपनी दुकान अंशू इन्टर प्राइफेज मढई चौक से बन्द करके अपनी मोटर साईकिल से जा रहा था  हुसैनी गली मे भारद्वाज टैंट हाउस के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार लड़को  द्वारा पीछे  से बैग छीनकर भाग गये। जिसमे दो लाख रुपये, दो मोबाइल फोन व दुकान की चाबी रखे थे। घटना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 95/2026 धारा 304 (2) बीएनएस  बनाम दो अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के अनुपालन मे एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पर मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त गणो को गिरफ्तारी / माल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी । कोतवाली पुलिस व सर्विलास/एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व इलैक्ट्रोनिक संसाधनो के माध्यम तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत पुत्र बन्टी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर थाना कोतावली बदायूँ के साथी बाल अपचारी को दिनांक 01.05.2026 को समय 22.45 बजे गांधी ग्राउण्ड से छीने हुये 1,60880 रूपये  व घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24 AB 4293 ( JUPITER ) व दो मोबाईल VIVO व Relme बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बृद्धी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पूछताछ का विवरणः-*
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त भरत द्वारा बताया गया कि मैं अंशुमन की दुकान अंशू इन्टर प्राइफेज मेडिकल स्टोर पर पिछले 03 वर्ष से कार्य करता था। जिसे मैने दो महीने पहले छोड़ दिया था। मुझे पैसों की जरूरत थी। मुझे अंशुमन की दिनचर्याओं की जानकारी थी। जिससे मैने अपने साथी बाल अपचारी के साथ मिलकर ये योजना बनाई तथा योजना को अंजाम दिया। तथा छीने हुये मोबाइल व चाबी रोजा (मकवरा) के पास फैंक दिये थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1.	भरत पुत्र बन्टी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर थाना कोतावली बदायूँ  
2.	बाल अपचारी।
*बरामदगी विवरणः-*
1.	1,60880 रूपये
2.	घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी न0 UP24AB4293 ( JUPITER )  व दो मोबाईल VIVO व Relme  बरामद ।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बदायूं में बुद्ध पूर्णिमा पर धम्म यात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन बदायूं के सूरजकुंड मझिया स्थित सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश मौर्य ने आरटीओ के पास सम्राट अशोक परिवर्तन चौक से धम्म यात्रा को पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सूरजकुंड पहुंची, जहां बुद्ध विहार में पूजा-अर्चना और विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भिक्षुओं और बौद्ध विद्वानों ने भगवान बुद्ध के जीवन व उपदेशों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने कहा कि बुद्ध के संदेश आज भी विश्व के अनेक देशों में प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि गणेश चंद्र शाक्य ने भेदभाव खत्म करने का संकल्प लेने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता होमेंद्र स्वरूप बौद्ध ने की, जबकि दयाशंकर मौर्य का विशेष योगदान रहा। अंत में गायत्री बौद्ध द्वारा खीर वितरण किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    1
    बदायूं में बुद्ध पूर्णिमा पर धम्म यात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन
बदायूं के सूरजकुंड मझिया स्थित सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश मौर्य ने आरटीओ के पास सम्राट अशोक परिवर्तन चौक से धम्म यात्रा को पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सूरजकुंड पहुंची, जहां बुद्ध विहार में पूजा-अर्चना और विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में भिक्षुओं और बौद्ध विद्वानों ने भगवान बुद्ध के जीवन व उपदेशों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने कहा कि बुद्ध के संदेश आज भी विश्व के अनेक देशों में प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि गणेश चंद्र शाक्य ने भेदभाव खत्म करने का संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता होमेंद्र स्वरूप बौद्ध ने की, जबकि दयाशंकर मौर्य का विशेष योगदान रहा। अंत में गायत्री बौद्ध द्वारा खीर वितरण किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Annolkumar
    1
    Post by Annolkumar
    user_Annolkumar
    Annolkumar
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं में शुक्रवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के बाजार के पास हुई। मृतक ड्राइवर की पहचान बरेली के भमोरा निवासी 32 वर्षीय रमेश पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई है। रमेश पेशे से ट्रक ड्राइवर था। घायल क्लीनर का नाम दीपक है, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, रमेश शुक्रवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू कस्बे से सरसों की बोरियां ट्रक में लादकर बहराइच जिले के लिए रवाना हुआ था। मूसाझाग बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे ट्रक पलट गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल क्लीनर दीपक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर रमेश का शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश शुरू की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने रमेश के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
    1
    बदायूं में शुक्रवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के बाजार के पास हुई। मृतक ड्राइवर की पहचान बरेली के भमोरा निवासी 32 वर्षीय रमेश पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई है।
रमेश पेशे से ट्रक ड्राइवर था। घायल क्लीनर का नाम दीपक है, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, रमेश शुक्रवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू कस्बे से सरसों की बोरियां ट्रक में लादकर बहराइच जिले के लिए रवाना हुआ था। मूसाझाग बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे ट्रक पलट गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल क्लीनर दीपक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर रमेश का शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश शुरू की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने रमेश के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Gautam Sagar
    1
    Post by Gautam Sagar
    user_Gautam Sagar
    Gautam Sagar
    Aonla, Bareilly•
    15 hrs ago
  • भारतीय हलधर किसान यूनियन ने 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा ,शीघ्र समाधान का मिला आश्वाशन बिल्सी । जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी में भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले आज बिल्सी तहसील मुख्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंप 5 सूत्रीय मांगे रखीं । जिसमें छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने हेतु ठोस कदम उठाये जाए एवं बिजली की बदहाल व्यवस्था में सुधार किया जाए ।एवं बिल्सी की सोत नदी का जीर्णोद्धार किया जाए इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े सरकारी नल व वाटरकूलर सही कराये जाएं तथा बाँस बरौलिया में सड़क निर्माण शिव मन्दिर तक कराया जाए आपको बता दें कि उक्त ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सादर अवगत कराते हुए शीघ्र ही उक्त बिंदुओं पर कार्यवाही किया जाने का आग्रह किया है ।ज्ञापन देने वालो में अवधेश लड्डा ,मृगांक जैन उर्फ टीटू,जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ,विजनेश सोलंकी ,एडवोकेट शाहनवाज अल्वी ,नरेश पाल ,चंद्रसेन माहेश्वरी ,विवेक चौहान, सूरज सागर ,डॉ नीरज अग्निहोत्री,अजीत गुज्जर, अजीत वार्ष्णेय समेत कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।
    2
    भारतीय हलधर किसान यूनियन ने 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा ,शीघ्र समाधान का मिला आश्वाशन 
बिल्सी । जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी में भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले आज बिल्सी तहसील मुख्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंप 5 सूत्रीय मांगे रखीं । जिसमें छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने हेतु ठोस कदम उठाये जाए एवं 
बिजली की बदहाल व्यवस्था में सुधार किया जाए ।एवं बिल्सी की सोत नदी का जीर्णोद्धार किया जाए इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े सरकारी नल व वाटरकूलर सही कराये जाएं
तथा बाँस बरौलिया में सड़क निर्माण शिव मन्दिर तक कराया जाए आपको बता दें कि उक्त ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सादर अवगत कराते हुए शीघ्र ही उक्त बिंदुओं पर कार्यवाही किया जाने का आग्रह किया है ।ज्ञापन देने वालो में अवधेश लड्डा ,मृगांक जैन उर्फ टीटू,जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ,विजनेश सोलंकी ,एडवोकेट शाहनवाज अल्वी ,नरेश पाल ,चंद्रसेन माहेश्वरी ,विवेक चौहान, सूरज सागर ,डॉ नीरज अग्निहोत्री,अजीत गुज्जर, अजीत वार्ष्णेय समेत कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Vikas
    1
    Post by Vikas
    user_Vikas
    Vikas
    बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.