पांगी में वन माफिया सक्रिय: देवदार के पेड़ों पर फिर चली कुल्हाड़ी, वन सुरक्षा पर गंभीर सवाल। कृष्ण चंद राणा सम्पादक पांगी न्यूज़ टुडे। चंबा जिला के जनजातीय उपमंडल पांगी में अवैध वन कटान के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे वन सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पांगी वन मंडल के साच वन परिक्षेत्र के वार्निंयू जंगल का है, जहां अज्ञात वन कटुओं ने देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर कटर चलाकर पांच से सात पेड़ काट डाले। इससे पहले भी साच वन परिक्षेत्र के कार्यालय के समीप स्थित चौरी जंगल में सात से आठ देवदार के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था। उस मामले में वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। कार्रवाई के अभाव में वन कटुओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक और जंगल को निशाना बना लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि पांगी के जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई से यह साफ जाहिर होता है कि वन कटुओं को विभाग का कोई भय नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि करीब 170 से 180 नग लकड़ी तैयार की गई है, जो एक-दो घंटे में संभव नहीं है। ऐसे में कहीं न कहीं विभागीय लापरवाही की भी आशंका जताई जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी साच, सुरेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वार्निंयू जंगल में पांच से छह देवदार के पेड़ काटे गए हैं। मौके से लगभग 170 से 180 नग लकड़ी बरामद कर पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी गई है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कटर मशीनों की मदद से इस तरह की वारदात कम समय में भी अंजाम दी जा सकती है। वहीं, वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पांगी क्षेत्र में वन संरक्षण और निगरानी व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक दोषियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई करता है और जंगलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाता है।
पांगी में वन माफिया सक्रिय: देवदार के पेड़ों पर फिर चली कुल्हाड़ी, वन सुरक्षा पर गंभीर सवाल। कृष्ण चंद राणा सम्पादक पांगी न्यूज़ टुडे। चंबा जिला के जनजातीय उपमंडल पांगी में अवैध वन कटान के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे वन सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पांगी वन मंडल के साच वन परिक्षेत्र के वार्निंयू जंगल का है, जहां अज्ञात वन कटुओं ने देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर कटर चलाकर पांच से सात पेड़ काट डाले। इससे पहले भी साच वन परिक्षेत्र के कार्यालय के समीप स्थित चौरी
जंगल में सात से आठ देवदार के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था। उस मामले में वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। कार्रवाई के अभाव में वन कटुओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक और जंगल को निशाना बना लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि पांगी के जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई से यह साफ जाहिर होता है कि वन कटुओं को
विभाग का कोई भय नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि करीब 170 से 180 नग लकड़ी तैयार की गई है, जो एक-दो घंटे में संभव नहीं है। ऐसे में कहीं न कहीं विभागीय लापरवाही की भी आशंका जताई जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी साच, सुरेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वार्निंयू जंगल में पांच से छह देवदार के पेड़ काटे गए हैं। मौके से लगभग 170 से 180 नग लकड़ी बरामद कर पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी गई है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो
पाई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कटर मशीनों की मदद से इस तरह की वारदात कम समय में भी अंजाम दी जा सकती है। वहीं, वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पांगी क्षेत्र में वन संरक्षण और निगरानी व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक दोषियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई करता है और जंगलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाता है।
- Post by Himachal Update 24 News2
- सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है1
- A modern bathroom designed without a bathtub—featuring a sleek walk-in shower, premium marble finishes, and warm ambient lighting for that perfect spa-like vibe. Where elegance meets functionality For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Munishkoundal1
- Post by Till The End News1
- https://www.facebook.com/share/r/17NkZJN88V/1
- *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*1
- Post by Himachal Update 24 News1