जनपद इटावा आइजीआरएस रैंकिंग में जनपद इटावा का शानदार प्रदर्शन इटावा। जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में इटावा पुलिस द्वारा निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में माह जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद इटावा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साथ ही जनपद के 18 थानों द्वारा भी प्रथम स्थान प्राप्त कर जनशिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। यह उपलब्धि जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। इटावा पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर समस्याओं के वास्तविक एवं संतोषजनक निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जनपद इटावा का प्रथम स्थान एवं 18 थानों का प्रथम स्थान प्राप्त करना इटावा पुलिस की जनसेवा, सुशासन एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इटावा पुलिस भविष्य में भी आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करती रहेगी।

- मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।1
- तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।1
- शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी इटावा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।2
- *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* औरैया जनपद के अजीतमल तहसील के मौजा रहमापुर के ग्राम हबिलिया में चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बृजेन्द्र सिंह पुत्र सिंह राम, उमाशंकर, रामसिंह और पंकज पुत्र साधूराम ने दबंगई से चकमार्ग संख्या 136 पर दीवार खड़ी कर दी है। आरोपियों पर आरोप है कि रास्ता जाम करने से गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जब ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली बनाने की बात की तो उन्हें धमकी भी दी गई। पीड़ितों ने DM से मांग की है कि चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाए, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।"4
- यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। 16 किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1