logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीरजापुर के हृदय स्थल और ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले घंटाघर के संरक्षण और जीर्णोद्धार की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के लगातार प्रयासों और प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार के पुरातत्व विभाग ने संज्ञान लेते हुए इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पुरातत्व विभाग के निर्देश पर दिल्ली से आए विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स की एक टीम ने घंटाघर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने घंटाघर की संरचना, वास्तुकला, क्षतिग्रस्त हिस्सों और उसकी मूल डिजाइन का बारीकी से अध्ययन किया। इस दौरान टीम द्वारा फोटोग्राफी, मापन और संरचनात्मक परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। यह टीम जल्द ही एक विस्तृत डीपीआर (Detail Project Report) तैयार कर पुरातत्व विभाग को सौंपेगी, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को उसका पुराना वैभव और मूल स्वरूप लौटाया जा सके। इस ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी वर्षों से बंद पड़ी थी, जो कभी शहर की पहचान हुआ करती थी। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि उनकी मंशा है कि घंटाघर केवल एक इमारत न रहे, बल्कि इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। डीपीआर स्वीकृत होते ही इसका काम अतिशीघ्र शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष के इन प्रयासों और घंटाघर के कायाकल्प की खबर से स्थानीय नगरवासियों में भारी हर्ष व्याप्त है।

2 hrs ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
4db82306-6078-4823-b7f8-e17ec624c2bf

मीरजापुर के हृदय स्थल और ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले घंटाघर के संरक्षण और जीर्णोद्धार की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के लगातार प्रयासों और प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार के पुरातत्व विभाग ने संज्ञान लेते हुए इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पुरातत्व विभाग के निर्देश पर दिल्ली से आए विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स की एक टीम ने घंटाघर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण

b1766b0d-3b8d-4912-a540-56d5994c3a09

के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने घंटाघर की संरचना, वास्तुकला, क्षतिग्रस्त हिस्सों और उसकी मूल डिजाइन का बारीकी से अध्ययन किया। इस दौरान टीम द्वारा फोटोग्राफी, मापन और संरचनात्मक परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। यह टीम जल्द ही एक विस्तृत डीपीआर (Detail Project Report) तैयार कर पुरातत्व विभाग को सौंपेगी, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को उसका पुराना वैभव और मूल स्वरूप लौटाया जा सके। इस ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी वर्षों से बंद

6aa0f28e-99a0-462e-aeb6-db43b7a1cd6b

पड़ी थी, जो कभी शहर की पहचान हुआ करती थी। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि उनकी मंशा है कि घंटाघर केवल एक इमारत न रहे, बल्कि इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। डीपीआर स्वीकृत होते ही इसका काम अतिशीघ्र शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष के इन प्रयासों और घंटाघर के कायाकल्प की खबर से स्थानीय नगरवासियों में भारी हर्ष व्याप्त है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर के इमामबाड़ा कब्रिस्तान के पास विकास कार्यो की हकीकत सामने आ गई है। बीती रात हुई बारिश के कारण मिर्जापुर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं। मानसून के पूरी तरह आने से पहले ही सड़कों के धंसने के इस सिलसिले से आम लोगों और राहगीरों के लिए आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। राहगीरों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन उनके जाते ही सड़क की स्थिति खराब हो गई है। स्कूल खुलने के कारण पहले से ही जाम की समस्या बनी रहती है और अब सड़कों के धंसने से लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस स्थिति को लेकर सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं और #मिर्जापुर के इस हाल पर नाराजगी जता रहे हैं।
    1
    मिर्जापुर के इमामबाड़ा कब्रिस्तान के पास विकास कार्यो की हकीकत सामने आ गई है। बीती रात हुई बारिश के कारण मिर्जापुर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं। मानसून के पूरी तरह आने से पहले ही सड़कों के धंसने के इस सिलसिले से आम लोगों और राहगीरों के लिए आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।

राहगीरों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन उनके जाते ही सड़क की स्थिति खराब हो गई है। स्कूल खुलने के कारण पहले से ही जाम की समस्या बनी रहती है और अब सड़कों के धंसने से लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस स्थिति को लेकर सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं और #मिर्जापुर के इस हाल पर नाराजगी जता रहे हैं।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मीरजापुर की अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ₹15-15 हजार के इनामी दो शातिर चोरों को लखनियादरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और 29 बैटरियां बरामद की गई हैं। यह गिरफ्तारी 6 जुलाई को पियरवा पोखरा स्थित शंकर जी मंदिर के पास से एक ट्रक से बैटरी चोरी होने के मामले में की गई, जिसके लिए अहरौरा थाने में धारा 305(b) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान घाटमपुर (अहरौरा) निवासी 25 वर्षीय लवकुश और सिरसी (अलीनगर, चंदौली) निवासी 24 वर्षीय श्रवण कुमार बिंद के रूप में हुई है। ये दोनों थाना अदलहाट पर दर्ज मुकदमों में इनामी अपराधी थे, जबकि बरामद मोटरसाइकिल चंदौली के थाना अलीनगर में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका तीन सदस्यीय संगठित गैंग वाराणसी, चंदौली और मीरजापुर में सक्रिय है, जो सड़क किनारे खड़े ट्रकों, ट्रैक्टरों और ट्रेलरों से बैटरियां व मोटरसाइकिलें चुराकर सुनसान जगहों पर छिपाते थे और बाद में बेचकर पैसा बांट लेते थे। इस बरामदगी से थाना पड़री के दो मुकदमों समेत कुल चार आपराधिक मामलों का अनावरण हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और इनके फरार तीसरे साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    2
    मीरजापुर की अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ₹15-15 हजार के इनामी दो शातिर चोरों को लखनियादरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और 29 बैटरियां बरामद की गई हैं। यह गिरफ्तारी 6 जुलाई को पियरवा पोखरा स्थित शंकर जी मंदिर के पास से एक ट्रक से बैटरी चोरी होने के मामले में की गई, जिसके लिए अहरौरा थाने में धारा 305(b) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान घाटमपुर (अहरौरा) निवासी 25 वर्षीय लवकुश और सिरसी (अलीनगर, चंदौली) निवासी 24 वर्षीय श्रवण कुमार बिंद के रूप में हुई है। ये दोनों थाना अदलहाट पर दर्ज मुकदमों में इनामी अपराधी थे, जबकि बरामद मोटरसाइकिल चंदौली के थाना अलीनगर में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका तीन सदस्यीय संगठित गैंग वाराणसी, चंदौली और मीरजापुर में सक्रिय है, जो सड़क किनारे खड़े ट्रकों, ट्रैक्टरों और ट्रेलरों से बैटरियां व मोटरसाइकिलें चुराकर सुनसान जगहों पर छिपाते थे और बाद में बेचकर पैसा बांट लेते थे।

इस बरामदगी से थाना पड़री के दो मुकदमों समेत कुल चार आपराधिक मामलों का अनावरण हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और इनके फरार तीसरे साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भदोही के अजीमुल्लाह चौराहे पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (दावते इस्लामी इंडिया) द्वारा एक पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'पौधा लगाना है, दरख्त बनाना है' अभियान को बढ़ावा देना था। नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशासी अधिकारी दया शंकर वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आम नागरिकों को पौधे वितरित किए। यह अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर गुलाम फरीद हबीबी, राशिद बेग मिंटू, अली अत्तारी, आदिल अत्तारी, अब्दुल रहमान अत्तारी, सभासद अशरफ अली, इरशाद अत्तारी, ओवैस अत्तारी, हबीब रजा और अख्तर अत्तारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    भदोही के अजीमुल्लाह चौराहे पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (दावते इस्लामी इंडिया) द्वारा एक पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'पौधा लगाना है, दरख्त बनाना है' अभियान को बढ़ावा देना था। नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशासी अधिकारी दया शंकर वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आम नागरिकों को पौधे वितरित किए।

यह अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर गुलाम फरीद हबीबी, राशिद बेग मिंटू, अली अत्तारी, आदिल अत्तारी, अब्दुल रहमान अत्तारी, सभासद अशरफ अली, इरशाद अत्तारी, ओवैस अत्तारी, हबीब रजा और अख्तर अत्तारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Gufran Patrakar
    Gufran Patrakar
    Local News Reporter भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने ट्रकों और बड़े वाहनों की बैटरी चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान घाटमपुर (थाना अहरौरा) निवासी लवकुश पुत्र हरिवंश और नियमताबाद (जनपद चंदौली) निवासी श्रवण कुमार पुत्र राम प्यारे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मुख्य रूप से सड़क किनारे या पहाड़ी इलाकों में खड़े ट्रकों और बड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। ये वाहन चालकों को बातों में उलझाकर या मौके का फायदा उठाकर बैटरियां चोरी कर लेते थे और उन्हें जंगल में बनी एक झोपड़ी में छिपाकर रखते थे। पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार बैटरी चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। फिलहाल पुलिस ने बरामद बैटरियों को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि क्या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता रही है।
    2
    मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने ट्रकों और बड़े वाहनों की बैटरी चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान घाटमपुर (थाना अहरौरा) निवासी लवकुश पुत्र हरिवंश और नियमताबाद (जनपद चंदौली) निवासी श्रवण कुमार पुत्र राम प्यारे के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मुख्य रूप से सड़क किनारे या पहाड़ी इलाकों में खड़े ट्रकों और बड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। ये वाहन चालकों को बातों में उलझाकर या मौके का फायदा उठाकर बैटरियां चोरी कर लेते थे और उन्हें जंगल में बनी एक झोपड़ी में छिपाकर रखते थे। पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार बैटरी चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। फिलहाल पुलिस ने बरामद बैटरियों को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि क्या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता रही है।
    user_MUMTAZ AHMAD
    MUMTAZ AHMAD
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका अध्यक्ष ने एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में, उन्होंने नगर के लालडिग्गी पार्क में विशेष रूप से पौधरोपण किया। यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
    1
    मिर्ज़ापुर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका अध्यक्ष ने एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में, उन्होंने नगर के लालडिग्गी पार्क में विशेष रूप से पौधरोपण किया। यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर में एक बुजुर्ग ने गंभीर आरोप लगाते हुए कटरा कोतवाली में आधिकारिक तहरीर दी है। इस मामले के सामने आने के बाद अब स्थानीय पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
    1
    मिर्ज़ापुर में एक बुजुर्ग ने गंभीर आरोप लगाते हुए कटरा कोतवाली में आधिकारिक तहरीर दी है। इस मामले के सामने आने के बाद अब स्थानीय पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.