3.81 किमी फ्लाईओवर को मूल स्वरूप में बनाने की मांग, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और पूर्व पार्षद जितिन राज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और पूर्व पार्षद जितिन राज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर शहर में प्रस्तावित 3.81 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण मूल स्वीकृत स्वरूप में कराने की मांग की। उन्होंने परियोजना के स्वरूप में प्रस्तावित बदलाव पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से जनहित में पुनर्विचार करने का आग्रह किया।नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और पूर्व पार्षद जितिन राज ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 जनवरी 2024 को जबलपुर प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी से दीनदयाल चौक, आईटीआई चौक होते हुए पाटन एवं कटंगी रोड तक लगभग 3.81 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा की थी। इस परियोजना के लिए वर्ष 2024-25 के अनुपूरक बजट में 441.87 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया था। उस समय इसे शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में देखा गया था। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि प्रस्तावित 3.81 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के स्थान पर केवल लगभग एक किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाने की तैयारी है। उनका कहना है कि यदि ऐसा किया गया तो परियोजना का मूल उद्देश्य प्रभावित होगा और कृषि उपज मंडी, आईएसबीटी, आईटीआई चौक, कटंगी रोड, पाटन रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाएगा। यह मार्ग जबलपुर का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन हजारों बसें, मालवाहक वाहन और निजी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए पूर्ण लंबाई का फ्लाईओवर ही व्यावहारिक और स्थायी समाधान है। उनका कहना था कि अधूरे या छोटे फ्लाईओवर अक्सर जाम को समाप्त करने के बजाय अगले चौराहे तक स्थानांतरित कर देते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। करमेता, शंकर नगर, विजय नगर, मदर टेरेसा कॉलोनी, कृषि उपज मंडी, आईएसबीटी, कटंगी और पाटन क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। आने वाले वर्षों में इन इलाकों में आबादी और वाहनों की संख्या में और वृद्धि होगी। ऐसे में परियोजना का दायरा घटाना भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नहीं होगा मुख्यमंत्री से मांग की गई कि 3.81 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण मूल स्वीकृत योजना के अनुसार कराया जाए। साथ ही परियोजना में किए गए बदलाव के कारणों को सार्वजनिक किया जाए तथा यदि तकनीकी कारणों से डिजाइन में परिवर्तन आवश्यक हो तो यातायात विशेषज्ञों की सलाह और जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसा समाधान तैयार किया जाए, जिससे शहर को दीर्घकालिक ट्रैफिक राहत मिल सके। इसके अलावा परियोजना की प्रगति और अंतिम स्वरूप की जानकारी भी पारदर्शी तरीके से आम जनता के सामने रखने की मांग की गई

- आबादी में पहुंचे चीतल का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान अजबधाम/फतेहपुर (दमोह)। शुक्रवार को अजबधाम फतेहपुर क्षेत्र में जंगल से भटककर एक चीतल बस स्टैंड के पास आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। खुले क्षेत्र में घूम रहे चीतल पर आवारा कुत्तों एवं अन्य जानवरों के हमले का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए गांव के तीन युवकों—आयुष तिवारी, राजपूत और कार्तिक कुर्मी—ने सूझबूझ एवं सावधानी का परिचय देते हुए चीतल को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चीतल को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से चीतल की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाने वाले युवकों और वन विभाग की सराहना की।1
- नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण सुरक्षित पेयजल के लिए सीखे पीएच, फ्लोराइड और जीवाणु जांच के गुर1
- तिल्दा-नेवरा -पंचायत बरतोरी में ग्राम सभा हुई संपन्न1
- दमोह- लोकयुक्त की गिरफ्त मे आए रिश्वतखोर रोजगार सहायक,8 हजार की रिश्वत की लेते हुए गिरफ्तार1
- गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर किसानों का चक्का जाम, देवरी वेयरहाउस के सामने रोका आवागमन गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर किसानों का चक्का जाम, देवरी वेयरहाउस के सामने रोका आवागमन साईंखेड़ा/गाडरवारा। गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर देवरी वेयरहाउस के सामने किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। किसानों के सड़क पर उतरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। चक्का जाम की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। किसान सड़क पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। हाईवे पर जाम लगने से गाडरवारा और साईंखेड़ा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचने की जानकारी है। अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर जाम समाप्त कराने और यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक मौके पर किसानों का प्रदर्शन जारी रहने की जानकारी मिली।1
- विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया4
- करेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, जैन मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 18 प्राचीन मूर्तियां बरामद1
- छिंदवाड़ा -नौनिहालों के भविष्य पर कीचड़ कब जागेगा विछुआ नगर परिषद1
- थाना नैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—लाखों रुपये की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना नैनपुर पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की संपत्ति से खरीदी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिनांक 06 जून 2026 को शिकायतकर्ता अनंत कुमार वैष्णव, निवासी वार्ड क्रमांक 15, खैरमाई रोड, नैनपुर द्वारा थाना नैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपने परिवार सहित विवाह समारोह में मंडला, जबलपुर एवं भोपाल गए हुए थे। उसी दिन शाम लगभग 5:45 बजे घर लौटने पर घर के पीछे के दोनों दरवाजों की कुंडियां टूटी हुई मिलीं तथा घर के अंदर रखे लगभग ₹7 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ₹2,25,000 नगद एवं अन्य सामान चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर *प्रिंस पिता माउलाल मर्सकोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, नैनपुर एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।* पूछताछ में बताया कि चोरी की संपत्ति से प्राप्त राशि से बाल अपचारी ने करिश्मा ZMR मोटरसाइकिल खरीदी, जबकि उसके साथी ने नैनपुर स्थित पूजा इलेक्ट्रॉनिक्स से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा। चोरी के शेष सोने-चांदी के आभूषण फरार आरोपियों द्वारा जिले के बाहर बेच देना बताया गया। *जप्त मशरूका* - एक करिश्मा ZMR मोटरसाइकिल - एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के उपरांत शेष चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *पुलिस टीम* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, निरीक्षक विक्रम सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक जगदीश सेयाम, सहायक उप निरीक्षक नेताम, आरक्षक ओ.पी. बघेल, नवीन, अक्षय एवं थाना नैनपुर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1