बरेली के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के हिमकारा से 15 कांवड़ियों का जत्था कछला ब्रजघाट रवाना नवाबगंज (बरेली)। बरेली जनपद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमकारा से 15 कांवड़ियों का जत्था गुरुवार, 20 अगस्त को शाम 7:00 बजे डाक वैकुण्ठी कांवड़ यात्रा के तहत पवित्र गंगाजल लेने के लिए कछला ब्रजघाट धाम रवाना हुआ। जत्थे के रवाना होते ही पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए कछला ब्रजघाट पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर हिमकारा स्थित शिव मंदिर के लिए वापस लौटेंगे। सोमवार, 24 अगस्त को हिमकारा स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक को लेकर ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्र में भी श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल है। यात्रा में शामिल शिवभक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कछला ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों की यात्रा सकुशल संपन्न हो और सभी शिवभक्त सुरक्षित वापस लौटें, इसके लिए ग्रामीणों एवं परिजनों ने मंगलकामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के नाम: विकास भोले, सचिन भोले, अंकित भोले, मोहित भोले, अवदेश भोले, रवि भोले, शांतनु, महंत सतीश भोले, कपूर, सुभाष, शिवम भोले, निखिल भोले, रोहित भोले, विशाल भोले और महेन्द्र भोले। ग्रामवासियों ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की यात्रा मंगलमय करने की प्रार्थना की। अब 24 अगस्त को हिमकारा शिव मंदिर में होने वाले जलाभिषेक का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है।
बरेली के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के हिमकारा से 15 कांवड़ियों का जत्था कछला ब्रजघाट रवाना नवाबगंज (बरेली)। बरेली जनपद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमकारा से 15 कांवड़ियों का जत्था गुरुवार, 20 अगस्त को शाम 7:00 बजे डाक वैकुण्ठी कांवड़ यात्रा के तहत पवित्र गंगाजल लेने के लिए कछला ब्रजघाट धाम रवाना हुआ। जत्थे के रवाना होते ही पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए कछला ब्रजघाट पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर हिमकारा स्थित शिव मंदिर के लिए वापस लौटेंगे। सोमवार, 24 अगस्त को हिमकारा स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक को लेकर ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्र में भी श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल है। यात्रा में शामिल शिवभक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कछला ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों की यात्रा सकुशल संपन्न हो और सभी शिवभक्त सुरक्षित वापस लौटें, इसके लिए ग्रामीणों एवं परिजनों ने मंगलकामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के नाम: विकास भोले, सचिन भोले, अंकित भोले, मोहित भोले, अवदेश भोले, रवि भोले, शांतनु, महंत सतीश भोले, कपूर, सुभाष, शिवम भोले, निखिल भोले, रोहित भोले, विशाल भोले और महेन्द्र भोले। ग्रामवासियों ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की यात्रा मंगलमय करने की प्रार्थना की। अब 24 अगस्त को हिमकारा शिव मंदिर में होने वाले जलाभिषेक का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है।
- कवरपुरा में स्कूल नहीं, तबेले में पढ़ रहे हैं बच्चे!-जिनकी जगह है उनकी ज़ुबानी सुनिए ! कवरपुरा में स्कूल नहीं, तबेले में पढ़ रहे हैं बच्चे!-जिनकी जगह है उनकी ज़ुबानी सुनिए ! जिस जगह स्कूल चल रहा है, उसके मालिक ने खुद बताया—“ये तबेला है, इसमें गाय-भैंस बंधती हैं।” स्कूल की छत की पट्टियां तीन साल से टूटी पड़ी हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। नतीजा ये कि तीन साल से बच्चे स्कूल की जगह तबेले में पढ़ने को मजबूर हैं। सवाल सिर्फ टूटी छत का नहीं, सवाल ये है कि तीन साल तक जिम्मेदारों की नजर में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा क्यों नहीं आई? जिस जगह मवेशी बांधे जाते थे, वहां बच्चों का भविष्य बांध दिया गया।1
- मंडलायुक्त ने किया ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा, शारदा नदी के कटान का लिया जायजा मंडलायुक्त ने किया ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा, शारदा नदी के कटान का लिया जायजा पीलीभीत। बरेली मंडल के मंडलायुक्त शंभू कुमार, IAS ने गुरुवार को जनपद पीलीभीत के ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा किया। मंडलायुक्त ने हजारा क्षेत्र के शास्त्री नगर पहुंचकर शारदा नदी के कटान का मौके पर निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इसके बाद मंडलायुक्त ने बमनपुर भागीरथ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, शारदा नदी के कटान से बचाव तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से मंडलायुक्त को अवगत कराया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दौरे के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, IAS, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, IPS, मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग कुलविंदर कौर, गुरदेव सिंह, सुक्खू प्रधान, अमरीक सिंह प्रशासक, निरंजन सिंह, सतनाम सिंह और चरणजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान परमजीत सिंह उर्फ पीजी ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंच का संचालन करते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और ट्रांस शारदा पार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मंडलायुक्त के दौरे के बाद शारदा नदी के कटान और क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई होगी।1
- साइबर अपराध से बचें जागरूक हो दूसरों को भी बचाएं यह ग्राम मुरारपुर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली के एक साइबर अपराध के पीड़ित हैं इस वीडियो को ध्यान से सुने। साइबर अपराध से बचें जागरूक हो दूसरों को भी बचाएं यह ग्राम मुरारपुर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली के एक साइबर अपराध के पीड़ित हैं इस वीडियो को ध्यान से सुने।1
- Bareilly ke Thana Aliganj se apradJagat khabar Kya kahlati Hai/ Adhikari Ne Di jankari/ co aanwala Hemant Upadhyay ka bada byan/ Aliganj yuvti ki Sangdet maut mavali mein Naamjad aaropi girftar/ yuvti ki khabar Kya bayan Karti Hai aaiae Jaan lete Hain/ Bareilly ke Thana Aliganj se apradJagat khabar Kya kahlati Hai/ Adhikari Ne Di jankari/ co aanwala Hemant Upadhyay ka bada byan/ Aliganj yuvti ki Sangdet maut mavali mein Naamjad aaropi girftar/ yuvti ki khabar Kya bayan Karti Hai aaiae Jaan lete Hain/1
- आखिर मुस्लिम अपनी #सूफी_संत_परंपरा अपना इतिहास कब जिंदा करेंगे #अंबेडकर_पार्क जनेश्वर पार्क #प्रेरणा_स्थल लखनऊ बहुआयामी दल की अपील आखिर मुस्लिम अपनी #सूफी_संत_परंपरा अपना इतिहास कब जिंदा करेंगे #अंबेडकर_पार्क जनेश्वर पार्क #प्रेरणा_स्थल लखनऊ बहुआयामी दल की अपील1
- *🔥 जंतर-मंतर पर यूजीसी रोलबैक के समर्थन में जुटा जनसमूह* दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज हर्ष दुबे के समर्थन में लोगों की भीड़ जुटी। स्वामी आनंद स्वरूप जी सहित करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। आंदोलनकारियों की ओर से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव/समाप्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।1
- मौत को दावत देता धौंराटांडा का बिजली घर, जेई कक्ष में गिरा स्लैब का हिस्सा, टली अनहोनी मौत को दावत देता धौंराटांडा का बिजली घर, जेई कक्ष में गिरा स्लैब का हिस्सा, टली अनहोनी धौंराटांडा (बरेली)। धौंराटांडा विद्युत उपकेंद्र की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। गुरुवार को उपकेंद्र के जेई कक्ष में जर्जर लिंटर का एक हिस्सा अचानक टूटकर टेबल पर जा गिरा। उस समय उप विद्युत अभियंता विकास कंसल उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। गनीमत रही कि स्लैब का हिस्सा किसी के ऊपर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के समय नगर पंचायत धौंराटांडा के चेयरमैन नदीम उल हसन, अवर अभियंता समसुल इस्लाम, सभासद मोहम्मद अजीम समेत अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। स्लैब का हिस्सा गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जर्जर भवन को देखकर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उप विद्युत अभियंता विकास कंसल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए काफी समय पहले प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए भवन की मरम्मत कराया जाना बेहद जरूरी है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम उल हसन ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता आते हैं। ऐसे में उनकी और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवन की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।1
- Bareilly adhivaktaon Ke chamber tute isliye anishchitkalin dharne per adhivaktagad baithe/ adhivaktaon ne apne shabdon mein bayan Kiya kya kuchh hua/ chamber Tode jaane per bada aandolan/ nyaay ke rakshak hi sadak per/ Bareilly court mein vakilon ka anishchitkalin dharna shuru/ bulldozer Chala to ab vakil dikhayenge apni takat/ Bareilly mein vakilon ki char badi magen/ chamber se tutane per aakrosh/ char Pramukh Mange/ muhavre se chamber aavantan tak / yachna nahin ab rad hoga/ Sangharsh bada bhishad hoga/ Bareilly adhivaktaon Ke chamber tute isliye anishchitkalin dharne per adhivaktagad baithe/ adhivaktaon ne apne shabdon mein bayan Kiya kya kuchh hua/ chamber Tode jaane per bada aandolan/ nyaay ke rakshak hi sadak per/ Bareilly court mein vakilon ka anishchitkalin dharna shuru/ bulldozer Chala to ab vakil dikhayenge apni takat/ Bareilly mein vakilon ki char badi magen/ chamber se tutane per aakrosh/ char Pramukh Mange/ muhavre se chamber aavantan tak / yachna nahin ab rad hoga/ Sangharsh bada bhishad hoga/1
- दुपट्टे से गला घोंटकर भतीजी की हत्या! प्रेम-प्रसंग से नाराज चाचा ने शव खेत में दबाया, आरोपी गिरफ्तार बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गौटिया गांव में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर 28 जुलाई को युवती की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोप है कि युवती को गांव के ही युवक से बातचीत करते देखकर चाचा गुस्सा गया और उसने युवती का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को ट्यूबवेल की कोठरी में छिपाकर ताला लगा दिया। परिजनों को उसने युवती के प्रेमी के साथ चले जाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, रात में आरोपी शव को खेत में ले गया और गड्ढा खोदकर दबा दिया। 16 अगस्त को पुलिस को मामले की सूचना मिली। जांच के बाद 18 अगस्त को शव को जमीन से बाहर निकलवाया गया और 20 अगस्त को दादा की तहरीर पर हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश को 20 अगस्त की सुबह अनिरुद्धपुर गौटिया स्थित खेत से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है पूरे मामले में क्षेत्राधिकार आंवला ने जानकारी देते हुए बताया1