logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण गर्मी में गौसेवा का सराहनीय उदाहरण, श्री राधाकृष्ण गौ चिकित्सालय में पंखों के लिए 51 हजार का सहयोग नावां सिटी। बढ़ते तापमान के बीच पीड़ित गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संचालित श्री राधाकृष्ण गौ चिकित्सालय, नावां में समाजसेवियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। हेमपुरा निवासी रामचन्द्र कुमावत (पूजा मार्बल, जबलपुर) ने गौवंश को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से अपने मित्र मंडल को इस समस्या से अवगत कराया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से गौशाला में पंखों की व्यवस्था के लिए 51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस पुनीत कार्य में श्योजीराम कुमावत (गणपति मार्बल, रूपनगढ़), कपिल मालपाणी (सालासर ग्रेनाइट, किशनगढ़), सुशील जैन (भिक्षु ग्रेनाइट, करीमनगर, तेलंगाना) एवं सिरीश जैन (ग्रेनाइट सप्लायर्स, बेंगलुरु) ने भी सहयोग देकर गौसेवा की मिसाल पेश की। इस अवसर पर रामचन्द्र कुमावत अपनी पत्नी तीजा देवी एवं पुत्री पिंकी कुमावत के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौ चिकित्सालय के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत, राधेश्याम कारगवाल (हेमपुरा) एवं सुरेश कुमावत (मिठड़ी) सहित अनेक गोभक्त मौजूद रहे। गौभक्तों ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास भीषण गर्मी में गौवंश के लिए अत्यंत राहतदायक साबित होंगे और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

23 hrs ago
user_MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
Education Centre नावा, नागौर, राजस्थान•
23 hrs ago
6ef2bae2-9cd5-4619-a8f3-047ed9e4326c

भीषण गर्मी में गौसेवा का सराहनीय उदाहरण, श्री राधाकृष्ण गौ चिकित्सालय में पंखों के लिए 51 हजार का सहयोग नावां सिटी। बढ़ते तापमान के बीच पीड़ित गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संचालित श्री राधाकृष्ण गौ चिकित्सालय, नावां में समाजसेवियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। हेमपुरा निवासी रामचन्द्र कुमावत (पूजा मार्बल, जबलपुर) ने गौवंश को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से अपने मित्र मंडल को इस समस्या से अवगत कराया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से गौशाला में पंखों की व्यवस्था के लिए 51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस पुनीत कार्य में श्योजीराम कुमावत (गणपति मार्बल, रूपनगढ़), कपिल मालपाणी (सालासर ग्रेनाइट, किशनगढ़), सुशील जैन (भिक्षु ग्रेनाइट, करीमनगर, तेलंगाना) एवं सिरीश जैन (ग्रेनाइट सप्लायर्स, बेंगलुरु) ने भी सहयोग देकर गौसेवा की मिसाल पेश की। इस अवसर पर रामचन्द्र कुमावत अपनी पत्नी तीजा देवी एवं पुत्री पिंकी कुमावत के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौ चिकित्सालय के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत, राधेश्याम कारगवाल (हेमपुरा) एवं सुरेश कुमावत (मिठड़ी) सहित अनेक गोभक्त मौजूद रहे। गौभक्तों ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास भीषण गर्मी में गौवंश के लिए अत्यंत राहतदायक साबित होंगे और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मकराना। कस्बे में रविवार को नए न्यायालय भवन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जस्टिस रवि चिरानिया और जस्टिस नाहर सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि रहे। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं और आमजन में खुशी का माहौल नजर आया। पंडित विमल पारीक के सानिध्य में चीफ जस्टिस शर्मा, जस्टिस चिरानिया व जस्टिस मीणा सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन की नींव रखी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधरोपण भी किया गया। मकराना बार संघ की ओर से अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि नया न्यायालय भवन न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली चार पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। न्यायालय भवन हम सभी की धरोहर हैं, भवन बनने से न्यायिक कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से भवन निर्माण की मांग चल रही थी, लेकिन अब 12.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत होने से भव्य भवन का निर्माण संभव हो सका है, जिसे एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जस्टिस रवि चिरानिया ने कहा कि नए भवन से अधिवक्ताओं के साथ-साथ परिवादियों को भी काफी राहत मिलेगी। एडीजे आशा चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान चार फीट तक पानी भर जाता था, जिससे कार्य प्रभावित होता था। नए भवन से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। इस मौके पर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए विधायक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एसीजेएम रुपेंद्र चौहान, डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, एसडीएम अंशुल सिंह, अंजुमन सदर मौलाना गुलाम सय्यद अली, सुमिता भींचर, बार संघ अध्यक्ष शेख अकबर अली, सिकंदर खान सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    मकराना। कस्बे में रविवार को नए न्यायालय भवन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जस्टिस रवि चिरानिया और जस्टिस नाहर सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि रहे। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं और आमजन में खुशी का माहौल नजर आया। पंडित विमल पारीक के सानिध्य में चीफ जस्टिस शर्मा, जस्टिस चिरानिया व जस्टिस मीणा सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन की नींव रखी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधरोपण भी किया गया। मकराना बार संघ की ओर से अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि नया न्यायालय भवन न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली चार पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। न्यायालय भवन हम सभी की धरोहर हैं, भवन बनने से न्यायिक कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से भवन निर्माण की मांग चल रही थी, लेकिन अब 12.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत होने से भव्य भवन का निर्माण संभव हो सका है, जिसे एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जस्टिस रवि चिरानिया ने कहा कि नए भवन से अधिवक्ताओं के साथ-साथ परिवादियों को भी काफी राहत मिलेगी। एडीजे आशा चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान चार फीट तक पानी भर जाता था, जिससे कार्य प्रभावित होता था। नए भवन से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। इस मौके पर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए विधायक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एसीजेएम रुपेंद्र चौहान,  डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, एसडीएम अंशुल सिंह, अंजुमन सदर मौलाना गुलाम सय्यद अली, सुमिता भींचर, बार संघ अध्यक्ष शेख अकबर अली, सिकंदर खान सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Javed
    Javed
    मकराना, नागौर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • jai shree shyam ....
    1
    jai shree shyam ....
    user_Nainesh Jain
    Nainesh Jain
    Video Creator Danta Ramgarh, Sikar•
    17 hrs ago
  • Post by Social Media Rajasthan-1
    1
    Post by Social Media Rajasthan-1
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *बड़ी खबर* *पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित , कल मोदी करने वाले थे उद्घाटन*
    1
    *बड़ी खबर*
*पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित , कल मोदी करने वाले थे उद्घाटन*
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    38 min ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    54 min ago
  • Post by BL Maan (Ujaladarpan.com)
    1
    Post by BL Maan (Ujaladarpan.com)
    user_BL Maan (Ujaladarpan.com)
    BL Maan (Ujaladarpan.com)
    Local News Reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बालोतरा-रिफाईनरी में लगी भीषण आग, CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा।
    2
    बालोतरा-रिफाईनरी में लगी भीषण आग,
CDU यूनिट में आग लगने की खबर,
बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास,
रिफाईनरी में मची अफरातफरी,
कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण,
4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम,
इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा।
    user_PRAVEEN BADAYA
    PRAVEEN BADAYA
    Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.