*सड़क किनारे रखा बिजली का पोल हादसे को दे रहा न्योता, अविलंब हटाए विद्युत विभाग : रौशन कुमार* पूसा/समस्तीपुर 27 सितंबर 2026 पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत अंतर्गत हरपुर चौक के समीप पूसा–समस्तीपुर मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल रखे जाने से गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। व्यस्त मुख्य सड़क के किनारे इस तरह पोल पड़ा रहना संबंधित विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे रखा यह बिजली का पोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सड़क पर लगातार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है और सड़क किनारे पोल रहने से यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पोल को अविलंब सड़क किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और पोल के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी। रौशन कुमार ने विद्युत विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर स्थल निरीक्षण, पोल हटाने तथा भविष्य में सड़क किनारे इस प्रकार सामग्री नहीं रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

- आप सभी के स्नेह, सहयोग और असीम कृपा से मेरी पुस्तक “मीडिया की अवधारणा और हिन्दी समाचार-पत्र” प्रकाशित हुई। यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष, संतोष और गौरव का क्षण है। मेरी इस साहित्यिक एवं अकादमिक यात्रा में आप सभी सम्माननीय शुभचिंतकों का प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष सहयोग और प्रोत्साहन मिला, आप सभी के प्रति मैं हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। आपका स्नेह, विश्वास और प्रोत्साहन ही मेरी लेखनी को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।1
- विश्व के एकमात्र ऐसा मंदिर जहां शिवलिंग और मजार है समस्तीपुर मोरवा1
- समस्तीपुर वालों ओला का गाड़ी खरीदने जाने से पहले देख लो वीडियो1
- आधार केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, BDO ने जांच की बात कही •आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई। महुआ : चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोप के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल अंसारी ने विभागीय जांच की बात कही है। BDO ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि जांच में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने आधार संबंधी कार्य के लिए 200 से 250 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के निष्कर्ष के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। टैगलाइन: 🔎 आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई।1
- आधार केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, BDO ने जांच की बात कही वैशाली : चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोप से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। BDO ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच कराई जाएगी और यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने 200 से 250 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।1
- महुआ काली घाट मेला जल परी वायरल मेला भूत बंगला और जल परी महुआ काली घाट मेला जल परी वायरल मेला भूत बंगला और जल परी1
- *राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर जसम ने ज्ञानेश कुमार को हटाने को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया*1
- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ,माकपा समर्थित शिक्षाविद् रामदेव राय की जीत सुनिश्चित कराने हेतु समस्तीपुर अनुमंडलीय स्तर की विस्तारित बैठक दिनेश राय की अध्यक्षता में समस्तीपुर महासंघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें 15 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति बनाई गई जिसके संयोजक उपेन्द्र राय बनाए गए। बैठक में उम्मीदवार रामदेव राय,शाह जफर इमाम, अशोक कुमार, गणेश पौद्दार , बलवंतसिंह,संगीता राय, सत्यनारायण सिंह, अरविन्द कुमार, अरुण अभिषेक,जय कुमार , रघुनाथ राय, सुबोध कुमार , सहित दर्जनों शिक्षक भाग लिये।1