logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_Vimlesh Kumar
Vimlesh Kumar
महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

  • user_Vimlesh Kumar
    Vimlesh Kumar
    महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश
    relay baipas banana chahiye bisanwa ka
    13 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मॉस्को के एक हॉस्टल में लगी आग, लोग चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदे कुछ ने निकलने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया, वहीं कई लोग नीचे बिछे गद्दों पर कूदे। बताया जा रहा है कि भगदड़ में 6 लोग घायल हो गए हैं।
    1
    मॉस्को के एक हॉस्टल में लगी आग, लोग चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदे
कुछ ने निकलने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया, वहीं कई लोग नीचे बिछे गद्दों पर कूदे। बताया जा रहा है कि भगदड़ में 6 लोग घायल हो गए हैं।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारत-अमेरिका कृषि व्यापार को लेकर सरकार से जवाब मांगा सीतापुर में सोमवार को आयोजित किसान हुंकार महापंचायत में पहुंचे किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सीतापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि यदि अमेरिका समेत विदेशों से कृषि उत्पादों का आयात बढ़ाया गया और उन पर पर्याप्त आयात शुल्क नहीं लगाया गया, तो इसका सीधा नुकसान देश के किसानों को उठाना पड़ेगा।
    1
    भारत-अमेरिका कृषि व्यापार को लेकर सरकार से जवाब मांगा
सीतापुर में सोमवार को आयोजित किसान हुंकार महापंचायत में पहुंचे किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सीतापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि यदि अमेरिका समेत विदेशों से कृषि उत्पादों का आयात बढ़ाया गया और उन पर पर्याप्त आयात शुल्क नहीं लगाया गया, तो इसका सीधा नुकसान देश के किसानों को उठाना पड़ेगा।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    Voice of people सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सीतापुर मे गौ सेवा करना ही संकल्प: नंदी गौशाला में सामाजिक कार्यकर्ताओ ने गौ आश्रय स्थल नंदी गौशाला मे अपनी मेहनत के पैसों से जुटाया हरा चारा ।
    2
    सीतापुर मे गौ सेवा करना ही संकल्प: नंदी गौशाला में सामाजिक कार्यकर्ताओ ने गौ आश्रय स्थल नंदी गौशाला मे अपनी मेहनत के पैसों से जुटाया हरा चारा ।
    user_Ram Krishna Bajpai.
    Ram Krishna Bajpai.
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सीतापुर जिले मे राम कृष्ण बाजपेई के नेतृत्व मे सामाजिक कार्यकर्ताओ की सेवार्थ एक बड़ी पहल गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए जनपद के नंदी गौशाला में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा हरे चारे का प्रबंध किया गया। पिछले कई दिनों से जारी इस मुहिम के तहत हर रविवार को गौवंश के लिए हरे चारे एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जा रही है ।
    1
    सीतापुर जिले मे राम कृष्ण बाजपेई के नेतृत्व मे सामाजिक कार्यकर्ताओ की सेवार्थ एक बड़ी पहल गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए जनपद के नंदी गौशाला में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा हरे चारे का प्रबंध किया गया। पिछले कई दिनों से जारी इस मुहिम के तहत हर रविवार को गौवंश के लिए हरे चारे एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जा रही है ।
    user_Ram Krishna bajpai
    Ram Krishna bajpai
    पत्रकार सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हरदोई। शाहाबाद के मलकापुर में परिवार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज डकैती का आखिरकार खुलासा हो गया। नौ फरवरी की रात हुई इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए पांचों बदमाशों ने शाहाबाद डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। शाहाबाद के मलकापुर में पड़ी डकैती का खुलाशा ,पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल, चार बदमाश बताए गए गिरफ्तार रविवार रात जनपद बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल चार—पांच आरोपियों को मौके से दबोचने की जानकारी मिली। इनके कब्जे से नकदी, तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और पिकअप बरामद हुई है। शाहाबाद की वारदात: परिवार को बनाया था बंधक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर में नौ फरवरी की रात करीब ढाई बजे नकाबपोश बदमाशों ने अनीस के घर धावा बोला था। तमंचे और धारदार हथियारों के दम पर पत्नी, बेटियों और बेटे सहित पूरे परिवार को बंधक बनाया गया। घर की चाबियां छीनकर लगभग 12 लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए गए थे। तीन किलोमीटर पहले छोड़ दिए थे मोबाइल, सर्विलांस से खुली पोल पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश बेहद शातिर थे। वारदात से पहले तीन किलोमीटर दूर मोबाइल फोन छोड़ दिए गए, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। हालांकि हरदोई पुलिस की सर्विलांस टीम ने घटना के समय सक्रिय नंबरों का विश्लेषण किया। यही नंबर 12 फरवरी को बरेली के धौराटांडा में हुई लूट के आसपास भी सक्रिय मिले, जिससे एक ही गिरोह का हाथ होना तय हो गया। बरेली में भी डाली थी डकैती, गिरोह का नेटवर्क उजागर जांच में सामने आया कि यही गिरोह बरेली और पीलीभीत जनपदों में भी सक्रिय था। 12 फरवरी को धौराटांडा में हुई लूट की वारदात इसी गिरोह ने अंजाम दी थी। लगातार मिलते तकनीकी और जमीनी साक्ष्यों ने पुलिस को निर्णायक कार्रवाई तक पहुंचाया। ये बदमाश बताए गए हैं गिरफ्तार मुठभेड़ में एजाज नगर गौटिया (बारादरी) निवासी आसिफ (बाएं पैर में गोली) और लभेड़ा (हाफिजगंज) निवासी अकरम अली (दाएं पैर में गोली) घायल हुए। इनके साथ तुलसीनगर (बारादरी) निवासी साहिल, उसका भाई नन्हे और महमदपुर (दियोरिया कला, पीलीभीत) निवासी नन्हें उर्फ रतीराम गिरफ्तार किए गए। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी हरदोई और एसपी बरेली बोले—पूछताछ में कबूल किया जुर्म पहले एसपी बरेली और उनके बाद एसपी हरदोई ने बताया कि बरेली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शाहाबाद डकैती को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मलकापुर डकैती के बाद हिला था पुलिस महकमा डकैती के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। रात्रि गश्त और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे थे। गंभीरता को देखते हुए एसपी के बाद किरण एस (आईजी, लखनऊ परिक्षेत्र) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। फॉरेंसिक जांच, एसओजी-सर्विलांस तैनात घटना के तुरंत बाद फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए गए थे। एसओजी और सर्विलांस सहित तीन टीमें गठित की गईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के समन्वय से ही गिरोह तक पहुंच संभव हो सकी। दबिशों पर उठा सवाल, अवैध कार्रवाई के आरोप डकैती के बाद नगर शाहाबाद के मोहल्ला कटरा के कई घरों में आधी रात को अवैध दबिशें दी गईं। आरोप है कि कटरा मोहल्ला में ऐसे लोगों के घरों पर भी आधी रात दबिश दी गई, जिनका मामले से कोई लेना-देना नहीं था। सरदारगंज चौकी के प्रभारी पर स्थानीय व्यक्ति के इशारे पर अजय गुप्ता के घर अवैध दबिश देने के आरोप लगे हैं। जांच और कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों ने चौकी पुलिस की कार्यशैली की निंदा करते हुए अवैध दबिशों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। यह निकला निष्कर्ष: मलकापुर डकैती को लेकर उठे सवालों के बीच बरेली मुठभेड़ में गिरोह की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध दबिशों के आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है। पीलीभीत के बदमाशों की शाहाबाद में पहले भी रही  दहशत यूको वाहन से लूट करने बाले लुटेरे गिरफ्तारी के बाद भेजे गए थे जेल शाहाबाद (हरदोई) पीलीभीत जनपद के बदमाशों की शाहाबाद क्षेत्र में दहशत कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी इन्हीं बदमाशों ने यूको (वाहन) का इस्तेमाल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय शाहाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुरानी घटना में भी बदमाशों का तरीका अलग जरूर था लेकिन दोनों गिरोह एक ही होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता—लिफ्ट देकर सवारियों को बैठाना, सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर करते थे  लूट। उस मामले के खुलासे के बाद यह साफ हो गया था कि गिरोह अंतरजनपदीय है और हरदोई के खासकर शाहाबाद क्षेत्र में सक्रिय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसे ही गिरोहों की सक्रियता से शाहाबाद क्षेत्र में भय का माहौल बनता रहा है। अब ताजा गिरफ्तारी ने एक बार फिर पुष्टि कर दी है कि पीलीभीत से जुड़े शातिर बदमाश शाहाबाद को लंबे समय से निशाना बनाते रहे हैं।
    2
    हरदोई। शाहाबाद के मलकापुर में परिवार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज डकैती का आखिरकार खुलासा हो गया। नौ फरवरी की रात हुई इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए पांचों बदमाशों ने शाहाबाद डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
शाहाबाद के मलकापुर में पड़ी डकैती का खुलाशा ,पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल, चार बदमाश बताए गए गिरफ्तार
रविवार रात जनपद बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल चार—पांच आरोपियों को मौके से दबोचने की जानकारी मिली। इनके कब्जे से नकदी, तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और पिकअप बरामद हुई है।
शाहाबाद की वारदात: परिवार को बनाया था बंधक
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर में नौ फरवरी की रात करीब ढाई बजे नकाबपोश बदमाशों ने अनीस के घर धावा बोला था। तमंचे और धारदार हथियारों के दम पर पत्नी, बेटियों और बेटे सहित पूरे परिवार को बंधक बनाया गया। घर की चाबियां छीनकर लगभग 12 लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए गए थे।
तीन किलोमीटर पहले छोड़ दिए थे मोबाइल, सर्विलांस से खुली पोल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश बेहद शातिर थे। वारदात से पहले तीन किलोमीटर दूर मोबाइल फोन छोड़ दिए गए, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। हालांकि हरदोई पुलिस की सर्विलांस टीम ने घटना के समय सक्रिय नंबरों का विश्लेषण किया। यही नंबर 12 फरवरी को बरेली के धौराटांडा में हुई लूट के आसपास भी सक्रिय मिले, जिससे एक ही गिरोह का हाथ होना तय हो गया।
बरेली में भी डाली थी डकैती, गिरोह का नेटवर्क उजागर
जांच में सामने आया कि यही गिरोह बरेली और पीलीभीत जनपदों में भी सक्रिय था। 12 फरवरी को धौराटांडा में हुई लूट की वारदात इसी गिरोह ने अंजाम दी थी। लगातार मिलते तकनीकी और जमीनी साक्ष्यों ने पुलिस को निर्णायक कार्रवाई तक पहुंचाया।
ये बदमाश बताए गए हैं गिरफ्तार
मुठभेड़ में एजाज नगर गौटिया (बारादरी) निवासी आसिफ (बाएं पैर में गोली) और लभेड़ा (हाफिजगंज) निवासी अकरम अली (दाएं पैर में गोली) घायल हुए। इनके साथ तुलसीनगर (बारादरी) निवासी साहिल, उसका भाई नन्हे और महमदपुर (दियोरिया कला, पीलीभीत) निवासी नन्हें उर्फ रतीराम गिरफ्तार किए गए। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी हरदोई और एसपी बरेली बोले—पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पहले एसपी बरेली और उनके बाद एसपी हरदोई ने बताया कि बरेली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शाहाबाद डकैती को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मलकापुर डकैती के बाद हिला था पुलिस महकमा
डकैती के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। रात्रि गश्त और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे थे। गंभीरता को देखते हुए एसपी के बाद किरण एस (आईजी, लखनऊ परिक्षेत्र) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे।
फॉरेंसिक जांच, एसओजी-सर्विलांस तैनात
घटना के तुरंत बाद फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए गए थे। एसओजी और सर्विलांस सहित तीन टीमें गठित की गईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के समन्वय से ही गिरोह तक पहुंच संभव हो सकी।
दबिशों पर उठा सवाल, अवैध कार्रवाई के आरोप
डकैती के बाद नगर शाहाबाद के मोहल्ला कटरा के कई घरों में आधी रात को अवैध दबिशें दी गईं।
आरोप है कि कटरा मोहल्ला में ऐसे लोगों के घरों पर भी आधी रात दबिश दी गई, जिनका मामले से कोई लेना-देना नहीं था। सरदारगंज चौकी के प्रभारी पर स्थानीय व्यक्ति के इशारे पर अजय गुप्ता के घर अवैध दबिश देने के आरोप लगे हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने चौकी पुलिस की कार्यशैली की निंदा करते हुए अवैध दबिशों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी।
यह निकला निष्कर्ष:
मलकापुर डकैती को लेकर उठे सवालों के बीच बरेली मुठभेड़ में गिरोह की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध दबिशों के आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।
पीलीभीत के बदमाशों की शाहाबाद में पहले भी रही  दहशत
यूको वाहन से लूट करने बाले लुटेरे गिरफ्तारी के बाद भेजे गए थे जेल
शाहाबाद (हरदोई) पीलीभीत जनपद के बदमाशों की शाहाबाद क्षेत्र में दहशत कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी इन्हीं बदमाशों ने यूको (वाहन) का इस्तेमाल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय शाहाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुरानी घटना में भी बदमाशों का तरीका अलग जरूर था लेकिन दोनों गिरोह एक ही होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता—लिफ्ट देकर सवारियों को बैठाना, सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर करते थे  लूट। उस मामले के खुलासे के बाद यह साफ हो गया था कि गिरोह अंतरजनपदीय है और हरदोई के खासकर शाहाबाद क्षेत्र में सक्रिय है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसे ही गिरोहों की सक्रियता से शाहाबाद क्षेत्र में भय का माहौल बनता रहा है। अब ताजा गिरफ्तारी ने एक बार फिर पुष्टि कर दी है कि पीलीभीत से जुड़े शातिर बदमाश शाहाबाद को लंबे समय से निशाना बनाते रहे हैं।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्टेशन चौराहा बना प्रतिदिन का जाम पॉइंट पलियाकलां-खीरी। पलिया की जनता अब रोज़-रोज़ के जाम से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। नगर में आज तक रोडवेज बस अड्डे का न बन पाना सरकार और जिम्मेदार विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। हालात यह हैं कि रोडवेज की सारी बसें स्टेशन चौराहा क्षेत्र में पुलिस चौकी व पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आसपास सड़क किनारे खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे दिन भर यातायात बाधित रहता है। बसों के सड़क पर खड़े होने से स्टेशन चौराहा पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीर, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर होते हैं। इस वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि किस तरह एक के पीछे एक खड़ी रोडवेज बसें पूरे मार्ग को संकरा कर रही हैं, जिससे वाहन रेंगते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पलिया में एक व्यवस्थित रोडवेज बस अड्डा बना दिया जाए, तो न केवल बसों के ठहराव की समुचित व्यवस्था हो जाएगी, बल्कि आम जनमानस को प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को धूल-मिट्टी, तेज धूप और बरसात में खुले आसमान के नीचे बैठने की मजबूरी से भी छुटकारा मिलेगा। चौंकाने वाली बात यह है कि पलिया जैसे महत्वपूर्ण कस्बे में यह स्थिति तब है, जब यहां दुधवा नेशनल पार्क जैसी अंतरराष्ट्रीय पहचान है और एयरपोर्ट जैसी बड़ी सुविधा भी है। जिस तरह एयरपोर्ट के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए, यदि उसी तत्परता से रोडवेज बस अड्डे के लिए पहल होती, तो आज पलिया को यह दुर्दशा नहीं झेलनी पड़ती। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता जाम, अव्यवस्था और असुविधाओं का दंश झेलती रहेगी? पलिया की आम जनता शासन-प्रशासन से मांग कर रही है कि शीघ्र रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की ठोस योजना बनाई जाए, ताकि नगर को जाम से मुक्ति मिले और यात्री सुविधाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सके।
    1
    स्टेशन चौराहा बना प्रतिदिन का जाम पॉइंट
पलियाकलां-खीरी।
पलिया की जनता अब रोज़-रोज़ के जाम से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। नगर में आज तक रोडवेज बस अड्डे का न बन पाना सरकार और जिम्मेदार विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। हालात यह हैं कि रोडवेज की सारी बसें स्टेशन चौराहा क्षेत्र में पुलिस चौकी व पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आसपास सड़क किनारे खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे दिन भर यातायात बाधित रहता है।
बसों के सड़क पर खड़े होने से स्टेशन चौराहा पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीर, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर होते हैं। इस वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि किस तरह एक के पीछे एक खड़ी रोडवेज बसें पूरे मार्ग को संकरा कर रही हैं, जिससे वाहन रेंगते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पलिया में एक व्यवस्थित रोडवेज बस अड्डा बना दिया जाए, तो न केवल बसों के ठहराव की समुचित व्यवस्था हो जाएगी, बल्कि आम जनमानस को प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को धूल-मिट्टी, तेज धूप और बरसात में खुले आसमान के नीचे बैठने की मजबूरी से भी छुटकारा मिलेगा।
चौंकाने वाली बात यह है कि पलिया जैसे महत्वपूर्ण कस्बे में यह स्थिति तब है, जब यहां दुधवा नेशनल पार्क जैसी अंतरराष्ट्रीय पहचान है और एयरपोर्ट जैसी बड़ी सुविधा भी है। जिस तरह एयरपोर्ट के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए, यदि उसी तत्परता से रोडवेज बस अड्डे के लिए पहल होती, तो आज पलिया को यह दुर्दशा नहीं झेलनी पड़ती।
अब सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता जाम, अव्यवस्था और असुविधाओं का दंश झेलती रहेगी? पलिया की आम जनता शासन-प्रशासन से मांग कर रही है कि शीघ्र रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की ठोस योजना बनाई जाए, ताकि नगर को जाम से मुक्ति मिले और यात्री सुविधाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज राजस्थान के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका हुआ. इसमें 8 लोग जलकर मर गए. अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है
    1
    आज राजस्थान के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका हुआ. इसमें 8 लोग जलकर मर गए. 
अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई। शाहाबाद के मलकापुर में परिवार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज डकैती का आखिरकार खुलासा हो गया। नौ फरवरी की रात हुई इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए पांचों बदमाशों ने शाहाबाद डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार रविवार रात भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल पांच आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। इनके कब्जे से नकदी, तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और पिकअप बरामद हुई है।
    1
    हरदोई। शाहाबाद के मलकापुर में परिवार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज डकैती का आखिरकार खुलासा हो गया। नौ फरवरी की रात हुई इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए पांचों बदमाशों ने शाहाबाद डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
रविवार रात भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल पांच आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। इनके कब्जे से नकदी, तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और पिकअप बरामद हुई है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पलिया‌ में सीएनजी पम्प का शुभारम्भ न होने से जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी अभी तक पम्प संचालन नहीं किया गया
    1
    पलिया‌ में सीएनजी पम्प का शुभारम्भ न होने से जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी अभी तक पम्प संचालन नहीं किया गया
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.