Shuru
Apke Nagar Ki App…
कासगंज विकास भवन में आंगनबाड़ी महिलाओं को किए गए फोन वितरीत। कासगंज जनपद के विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 21 स्मार्टफोन प्रदान किए गए,38 नियुक्ति पत्र कार्यत्रियों के लिए प्रदान किए गए, वहीं 27 आंगनबाड़ी केदो का शिलान्यास किया गया, कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला अधिकारी कासगंज प्रणय सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ,जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला देवी मौजूद रही ।
Journalist Anoop Mahere
कासगंज विकास भवन में आंगनबाड़ी महिलाओं को किए गए फोन वितरीत। कासगंज जनपद के विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 21 स्मार्टफोन प्रदान किए गए,38 नियुक्ति पत्र कार्यत्रियों के लिए प्रदान किए गए, वहीं 27 आंगनबाड़ी केदो का शिलान्यास किया गया, कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला अधिकारी कासगंज प्रणय सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ,जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला देवी मौजूद रही ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कासगंज में चामुंडा देवी मंदिर के पास लगने वाले मेले में लड़की का डांस तेजी से वायरल हो रहा है1
- न्यू ऑक्स फोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्कूल प्रबन्धक श्री मति मालती वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, पदम गुप्ता, नवीन गुप्ता द्वारा बावा श्याम का जागरण करवाया और बावा श्यामजी के सुन्दर सुन्दर झाकियों व भजनों का गुणगान कर भक्तों ने बाबा श्याम को मनाया । सभी भक्तों द्वारा बाबा श्याम के भजनों पर नृत्य किया गया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ हापुड़ जिले में थाना सिंभावली ग्राम दतियाना का मामला सामने आया है सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी नाम साकिब पुत्र इरफान जो की अपने मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है जिसके चलते लोगों में आक्रोश बना हुआ है ये दबंग व्यक्ति शायद प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है कुछ लोगों ने मिलकर थाना सिंभावली में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को साकिब के खिलाफ तहरीर दी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने जांच कर उचित कारवाही करने का आश्वासन दिया ऐसे लोगों पर प्रशासन की कब कसेगी लगाम।1
- अतरौली: आज सोमवार शाम अचानक बदला मौसम,चली तेज हवाएं हुई बूंदाबांदी अतरौली: आज सोमवार शाम अचानक बदला मौसम,चली तेज हवाएं हुई बूंदाबांदी1
- अतरौली: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की अतरौली के लाल बलवीर की चर्चा अतरौली: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की अतरौली के लाल बलवीर की चर्चा1
- कानपुर में क्षेत्रीय पार्षद को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे नगर निगम कर्मचारी। कानपुर के नई बस्ती बर्रा 2 के वार्ड 51 में कुछ महीने पहले नगर निगम महापौर प्रमिला पाण्डेय के आदेशानुसार क्षेत्रीय पार्षद सुधीर यादव के द्वारा नए पोल और लाइट का निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन उसके बाद कुछ सप्ताह पहले नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा पोलो से लाइट निकाली गई थी लाइट कहां गई अभी तक इसका कुछ पता नही लग पाया है। कानपुर में जब-जब विकास कार्य होता है। तब नगर निगम कर्मचारियों को अपनी जेबें गर्म करने के सिवा कुछ दिखाई नहीं देता। जहां एक तरफ नगर निगम की महापौर प्रमिला पाण्डेय हर संभव बिजली पानी की समस्याओं को दूर करती नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारी महापौर के कार्यों को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं |1
- बिल्सी में निकाली गई महावीर स्वामी की शोभायात्रा जगह-जगह शोभायात्रा का फूल वर्षा कर किया स्वागत बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में आज सोमवार को भगवान महावीर स्वामी की जंयती के उपलक्ष्य में झांकियों के साथ रथ पर भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को लेकर प्रशांत कुमार जैन विराजमान हुए । ।इसके बाद भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई । सर्वप्रथम मंदिर में वीभिन्न जिसमें खवासी की बोली प्रशांत कुमार जैन, सारथी की बोली विकाश जैन मेरठ ,कुबेर की बोली निखिल जैन ने उठाई । शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर बालाजी तिराहा, सर्राफा बाजार, मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट, होती हुई मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर पहुंची। यहां से पुन: इसी मार्ग से वापस होती अमर कोल्ड स्टोरेज स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची इसके बाद शोभायात्रा नगर के ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर विसर्जित हुई। हां भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को लेकर पैदल मार्ग से मोहल्ला नंबर दो स्थित जैन मंदिर में विराजमान किया गया । शोभायात्रा का नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी की झांकी समेत कई झांकी शामिल रही। जिन्हें देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र जैन समाज के लोग पहुंचे। शोभायात्रा में पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। इसमें एटा, बहजोई, उझानी, बदायूं, इस्लामनगर आदि स्थान से जैन समाज के लोगों ने यहां पंहुच कर शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में मृगांक कुमार जैन,अनिल जैन सोनी,भूपेंद्र जैन,आशीष जैन अरविंद जैन,ममता जैन ,अर्चना जैन,रीता जैन ,रेखा जैन सहित नगर के जैन समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा।4
- बम्बा पर गौवंशों के कटे सिर मिलने से मचा हड़कंप, जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया गया है, कि पंचायत प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है, कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है, और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।1