logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त अखिल पिलानी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर का किया दौरा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा 3 अगस्त को निकलने वाली यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश नूंह, 28 जुलाई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने आगामी 3 अगस्त को जिला नूंह के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर सोमवार को अरावली की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन नल्हड़ेश्वर मंदिर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, शौचालय तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा जिले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की प्राथमिकता यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने नल्हड़ेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन,अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वाईवीआर शशि शेखर, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, एक्सन पीडब्लूडी प्रदीप संधू,नगर परिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, नल्हड़ेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरदार जीएस मलिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, यात्रा के अध्यक्ष नत्थू राम गुर्जर, यात्रा संयोजक नरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

1 day ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
1 day ago

उपायुक्त अखिल पिलानी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर का किया दौरा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा 3 अगस्त को निकलने वाली यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश नूंह, 28 जुलाई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने आगामी 3 अगस्त को जिला नूंह के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर सोमवार को अरावली की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन नल्हड़ेश्वर मंदिर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, शौचालय तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा जिले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की प्राथमिकता यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने नल्हड़ेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन,अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वाईवीआर शशि शेखर, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, एक्सन पीडब्लूडी प्रदीप संधू,नगर परिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, नल्हड़ेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरदार जीएस मलिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, यात्रा के अध्यक्ष नत्थू राम गुर्जर, यात्रा संयोजक नरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम आयोजित उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विद्यालयों को वितरित किए कुल 982 डेस्क पलवल, विद्यार्थियों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हथीन खंड के लिए कुल 982 डेस्क वितरित किए।  उपायुक्त डा. छिल्लर ने राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन को 280, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय गुराकसर को 330 डेस्क, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंधरौला को 200 और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलोखड़ा के लिए 172 डेस्क वितरित किए, जिससे छात्राओं को कक्षाओं में बैठकर अध्ययन करने के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बच्चों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि *विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त* उपायुक्त डा. छिल्लर और विद्यालय प्रबंधन समिति ने डेस्क उपलब्ध कराने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थी और अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इन डेस्कों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा विद्यालय की संपत्ति को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। छात्राओं ने नई डेस्क मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अधिक आरामदायक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनके पाठ्यक्रम की जानकारी हासिल की। विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण : उपायुक्त उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और वन महोत्सव के तहत पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान सुरक्षित और हरित भविष्य का संकल्प है। वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए भी सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा मानव जीवन को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके आह्वान पर सभी छात्राओं ने भविष्य में निरंतर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, एसडीएम नूंह अप्रतिम सिंह, ओटीसी इंजीनियरिंग प्रा. लि. के मैनेजर धु्रव झा, विद्यालयों के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त

राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त
राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विद्यालयों को वितरित किए कुल 982 डेस्क
पलवल, 
विद्यार्थियों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हथीन खंड के लिए कुल 982 डेस्क वितरित किए।  उपायुक्त डा. छिल्लर ने राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन को 280, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय गुराकसर को 330 डेस्क, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंधरौला को 200 और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलोखड़ा के लिए 172 डेस्क वितरित किए, जिससे छात्राओं को कक्षाओं में बैठकर अध्ययन करने के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बच्चों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि 
*विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त*
उपायुक्त डा. छिल्लर और विद्यालय प्रबंधन समिति ने डेस्क उपलब्ध कराने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थी और अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इन डेस्कों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा विद्यालय की संपत्ति को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। छात्राओं ने नई डेस्क मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अधिक आरामदायक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनके पाठ्यक्रम की जानकारी हासिल की।
विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण : उपायुक्त
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और वन महोत्सव के तहत पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान सुरक्षित और हरित भविष्य का संकल्प है। वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए भी सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा मानव जीवन को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके आह्वान पर सभी छात्राओं ने भविष्य में निरंतर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, एसडीएम नूंह अप्रतिम सिंह, ओटीसी इंजीनियरिंग प्रा. लि. के मैनेजर धु्रव झा, विद्यालयों के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने अधिकारियों, यात्रा आयोजकों व सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने अधिकारियों, यात्रा आयोजकों व सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक - सुरक्षा के लिए 7 पैरामिलिट्री कंपनियां, ड्रोन व वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यापक व्यवस्था - विभिन्न स्थानों पर जल सेवा एवं पुष्पवर्षा से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत
    1
    उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने अधिकारियों, यात्रा आयोजकों व सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक
उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने अधिकारियों, यात्रा आयोजकों व सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक
- सुरक्षा के लिए 7 पैरामिलिट्री कंपनियां, ड्रोन व वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यापक व्यवस्था
- विभिन्न स्थानों पर जल सेवा एवं पुष्पवर्षा से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • "राजनीति में मतभेद स्वीकार हैं, लेकिन किसी बेटी, मां या पूरे समुदाय का अपमान स्वीकार नहीं, माफी मांगे सांसद - अधिवक्ता नीलम यादव "राजनीति में मतभेद स्वीकार हैं, लेकिन किसी बेटी, मां या पूरे समुदाय का अपमान स्वीकार नहीं, माफी मांगे सांसद - अधिवक्ता नीलम यादव
    1
    "राजनीति में मतभेद स्वीकार हैं, लेकिन किसी बेटी, मां या पूरे समुदाय का अपमान स्वीकार नहीं, माफी मांगे सांसद - अधिवक्ता नीलम यादव 
"राजनीति में मतभेद स्वीकार हैं, लेकिन किसी बेटी, मां या पूरे समुदाय का अपमान स्वीकार नहीं, माफी मांगे सांसद - अधिवक्ता नीलम यादव
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध फरीदाबाद के बादशाह खान चौक पर नगर पालिका संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजने का ऐलान किया
    1
    फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध
फरीदाबाद के बादशाह खान चौक पर नगर पालिका संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजने का ऐलान किया
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    गौंची मार्ग, फरीदाबाद, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर जी को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी यह उपलब्धि निरंतरता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय है। आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ। #CWG2026 #Glasgow2026 #Cheer4Bharat
    1
    भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर जी को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपकी यह उपलब्धि निरंतरता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय है। आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ। 

#CWG2026 #Glasgow2026 #Cheer4Bharat
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • खेल मंत्री गौरव गौतम ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय मे वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की
    1
    खेल मंत्री गौरव गौतम ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय मे वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • गोवर्धन में साधु वेशधारी ने 13 वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म मथुरा जनपद के गोवर्धन में एक साधु वेशधारी द्वारा 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका के घर पर बताने पर लोगो ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। बाबा के मोबाइल ने बालिका के कपड़े उतारने के वीडियो मिले है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दे दी। वीडियो कई दिन पुराने बताए जा रहे है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में एक बाबा तीन महीने से किराए के मकान में रह रहा है। बाबा ने कुछ दिन पूर्व एक बालिका को घर पर बुलाया और उसके कपड़े उतर कर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। साथ ही वीडियो भी बना लिए। बालिका ने विरोध जताया तो उसे डरा धमका दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बालिका ने कई दिनों तक बात छिपाए रखी। उसने स्वजन को बाबा की करतूत बता दी। इसे सुनकर स्वजन आक्रोशित हो गए। स्वजन से साथ लोग बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगो ने बाबा की पिटाई की और गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाबा का मोबाइल देखा तो उसमें बालिका के कपड़े उतरकर बालिका के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बाबा के पास मिले वीडियो पुराने है। बाबा से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
    2
    गोवर्धन में साधु वेशधारी ने 13 वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म 
मथुरा जनपद के गोवर्धन में एक साधु वेशधारी द्वारा 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका के घर पर बताने पर लोगो ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। बाबा के मोबाइल ने बालिका के कपड़े उतारने के वीडियो मिले है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दे दी। वीडियो कई दिन पुराने बताए जा रहे है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में एक बाबा तीन महीने से किराए के मकान में रह रहा है। बाबा ने कुछ दिन पूर्व एक बालिका को घर पर बुलाया और उसके कपड़े उतर कर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। साथ ही वीडियो भी बना लिए। बालिका ने विरोध जताया तो उसे डरा धमका दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बालिका ने कई दिनों तक बात छिपाए रखी। उसने स्वजन को बाबा की करतूत बता दी। इसे सुनकर स्वजन आक्रोशित हो गए। स्वजन से साथ लोग बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगो ने बाबा की पिटाई की और गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाबा का मोबाइल देखा तो उसमें बालिका के कपड़े उतरकर बालिका के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बाबा के पास मिले वीडियो पुराने है। बाबा से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुलंदशहर: चारु कश्यप की सलामती के लिए दुआ, 48 घंटे बाद भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन बुलंदशहर। शहर की होनहार छात्रा चारु कश्यप को तलाशने के लिए प्रशासन का रेस्क्यू अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय तेज बहाव में नाले में बह गई चारु का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन, प्रशासन और पूरा शहर उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। गुरुवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने काली नदी में करीब तीन किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीमों को नदी में जमा गाद, घनी जलकुंभी और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीम लगातार हर संभावित स्थान पर तलाश कर रही है। चारु के परिजन लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं, शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी चारु की सलामती के लिए प्रार्थना की है। कई लोग घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक चारु का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान बिना रुके जारी रहेगा। पूरे मामले पर जिला प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।
    1
    बुलंदशहर: चारु कश्यप की सलामती के लिए दुआ, 48 घंटे बाद भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन
बुलंदशहर। शहर की होनहार छात्रा चारु कश्यप को तलाशने के लिए प्रशासन का रेस्क्यू अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय तेज बहाव में नाले में बह गई चारु का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन, प्रशासन और पूरा शहर उसकी सलामती की दुआ कर रहा है।
गुरुवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने काली नदी में करीब तीन किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीमों को नदी में जमा गाद, घनी जलकुंभी और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीम लगातार हर संभावित स्थान पर तलाश कर रही है।
चारु के परिजन लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं, शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी चारु की सलामती के लिए प्रार्थना की है। कई लोग घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि जब तक चारु का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान बिना रुके जारी रहेगा। पूरे मामले पर जिला प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।
    user_Rahul Kumar Patrakar
    Rahul Kumar Patrakar
    Photographer गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.