दो साल से फरार अवैध गांजा सप्लायर गिरफ्तार, सूरजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झुंझुनू जिले के पुलिस थाना सूरजगढ़ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे गांजा सप्लाई के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना सूरजगढ़ के थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2024 को थाना पिलानी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान आरोपी सोहिल अली निवासी सुल्ताना को ग्राम देवरोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो अवैध गांजा तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। इस संबंध में थाना पिलानी में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी आगे की जांच थाना सूरजगढ़ द्वारा की जा रही थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सोहिल अली ने बताया कि वह गांजा मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल से खरीदकर सप्लाई करता था। इसके बाद मुख्य सप्लायर मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल की तलाश शुरू की गई, जो पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसे जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल (33) निवासी वार्ड नंबर 8, सुल्ताना थाना सुल्ताना का रहने वाला है। कार्रवाई में पुलिस थाना सूरजगढ़ की टीम के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- सूरजगढ़ क्षेत्र के अगवाना कलां गांव में अज्ञात चोरों ने एक गरीब परिवार को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर 18 बकरियां चोरी कर लीं। ये बकरियां ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि शनिवार सुबह जब परिवार ने बाड़ा खाली देखा तो उनके होश उड़ गए और घटना से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि अब उनके पास गुजारे का कोई साधन नहीं बचा है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने और चोरी गई बकरियां बरामद करने की मांग की है।1
- Post by Dainik news Haryana live1
- Post by Sandeep sheoran1
- चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में किसानों का हाल बेहाल! 1 अप्रैल से खरीद शुरू होने के बावजूद किसान रोने पर मजबूर है। आज की इस विशेष रिपोर्ट में देखें कि कैसे हरियाणा के चरखी दादरी की मंडी में किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। किसानों का कहना है कि सरकार को उनकी 'इनकम' तो दिखती है, लेकिन खेती में होने वाला भारी-भरकम 'खर्चा' नहीं। वीडियो के मुख्य बिंदु: कांग्रेस बनाम भाजपा: किसानों ने कहा— "कांग्रेस के समय न अंगूठे लगाने पड़े, न गैस की किल्लत हुई।" प्राइवेट लैब का खेल: सरकारी लैब न होने से प्राइवेट लैब संचालक, आढ़तियों और मिल मालिकों की मिलीभगत से कर रहे हैं लूट। मंडी का हाल: फसल के दाम गिरने और नमी के नाम पर कटौती से किसान परेशान। बेबस किसान: "न सरकार राजी, न भगवान राजी" — किसान की आपबीती। हरियाणा की मंडियों और किसानों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और बेल आइकन दबाएं। #CharkhiDadri #FarmersProtest #HaryanaNews #MandiNews #KisanAndolan #BreakingNews #CongressVsBJP #MustardPrice #WheatProcurement #Mandiloot1
- Post by PPT News1
- दारू में माखी नहीं देखा 100 साल का इतिहास गवाह है1
- मण्ड्रेला। कस्बे के डाबड़ी बाईपास क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस थाना मण्ड्रेला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 11 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना अधिकारी कैलाशचन्द के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे मण्ड्रेला के डाबड़ी बाईपास पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। घटना के दौरान कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 11 गैरसाइलों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी युवक मण्ड्रेला तथा डाबड़ी धीरसिंह क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी कैलाशचन्द के साथ सहायक उपनिरीक्षक हरिगोपाल, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल मुकेश कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1
- Post by Dainik news Haryana live1
- CM की रैली में पुलिस वाले ने जूस पीने के बाद नहीं दिए पैसे। मांगनेबपत मरने को हुआ utaru1