logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब में डूबने से तीन मासूम सगे भाई-बहन की मौत......... कन्हई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रानी (11), मोहित (9) और रोहित (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता विजय बहादुर यादव पिछले तीन वर्षों से तालाब के पास ही घर बनाकर रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

9 hrs ago
user_Dharmendra Mishra
Dharmendra Mishra
Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
5f6d54d8-48f6-434c-8c6f-c6ac72c9b6e3

तालाब में डूबने से तीन मासूम सगे भाई-बहन की मौत......... कन्हई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रानी (11), मोहित (9) और रोहित (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता विजय बहादुर यादव पिछले तीन वर्षों से तालाब के पास ही घर बनाकर रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उन्होंने हमें सिर्फ संविधान नहीं दिया, 👉 जीने का अधिकार दिया 👉 सम्मान से खड़े होने का साहस दिया 👉 शिक्षा के जरिए आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया आज जरूरत है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं— 📚 अपने बच्चों को शिक्षित करें 🤝 समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाएं ⚖️ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें 💥 याद रखिए: "जो समाज शिक्षित होता है, वही आगे बढ़ता है!" आइए संकल्प लें— 👉 बाबा साहब के विचारों को घर-घर पहुंचाएंगे 👉 सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएंगे 👉 शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएंगे जय भीम : जय संविधान
    1
    उन्होंने हमें सिर्फ संविधान नहीं दिया,
👉 जीने का अधिकार दिया
👉 सम्मान से खड़े होने का साहस दिया
👉 शिक्षा के जरिए आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया
आज जरूरत है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं—
📚 अपने बच्चों को शिक्षित करें
🤝 समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाएं
⚖️ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें
💥 याद रखिए:
"जो समाज शिक्षित होता है, वही आगे बढ़ता है!"
आइए संकल्प लें—
👉 बाबा साहब के विचारों को घर-घर पहुंचाएंगे
👉 सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएंगे
👉 शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएंगे
जय भीम : जय संविधान
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!* अम्बेडकर नगर । जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े। ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।” सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”। एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।” यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं। जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है? अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।
    1
    *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!*
अम्बेडकर नगर ।
जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े।  ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।”  सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”।  एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।”  यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं।  जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है?  अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Krishnaabhan singh
    1
    Post by Krishnaabhan singh
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *चोरी की घटना का सफल अनावरण:* गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित चोरी के लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी की बाइटः-
    2
    *चोरी की घटना का सफल अनावरण:* गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित चोरी के लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी की बाइटः-
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Press IKN
    1
    Post by Press IKN
    user_Press IKN
    Press IKN
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तहसीलदार राखी शर्मा का बयान-* IAS रमेश रंजन (वर्तमान जिलाधिकारी-फिरोजाबाद) अपने बाबू और ओएसडी के माध्यम से लोगों और अधिकारियों से उगाही करवाते हैं, फर्जी व्यक्ति खड़े करके कई जमीनें लोगों को गुमराह करके हड़पी हैं जब मैंने रिपोर्ट भेजी तब मुझ पर एडवर्स रिपोर्ट करने के लिए दवाब बनाया फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन पर उनकी तहसीलदार राखी शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डीएम अपने बाबू और ओएसडी के जरिए लोगों से उगाही करवाते हैं और फर्जी आदमियों के नाम पर कई जमीनें हड़प ली गई हैं। रिपोर्ट भेजने पर उन पर दबाव बनाया गया। जब राखी शर्मा ने रिपोर्ट नहीं बदली तो उन्हें परेशान किया गया। तनख्वाह रोक दी गई, हाईकोर्ट जाने पर ऑफिस में घंटों बिठाया जाता था और ट्रांसफर की धमकी दी गई। पुलिस को दो महीने से शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने योगी जी से स्पेशल एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।
    1
    तहसीलदार राखी शर्मा का बयान-* 
IAS रमेश रंजन (वर्तमान जिलाधिकारी-फिरोजाबाद) अपने बाबू और ओएसडी के माध्यम से लोगों और अधिकारियों से उगाही करवाते हैं, फर्जी व्यक्ति खड़े करके कई जमीनें लोगों को गुमराह करके हड़पी हैं जब मैंने रिपोर्ट भेजी तब मुझ पर एडवर्स रिपोर्ट करने के लिए दवाब बनाया 
फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन पर उनकी तहसीलदार राखी शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डीएम अपने बाबू और ओएसडी के जरिए लोगों से उगाही करवाते हैं और फर्जी आदमियों के नाम पर कई जमीनें हड़प ली गई हैं। रिपोर्ट भेजने पर उन पर दबाव बनाया गया।
जब राखी शर्मा ने रिपोर्ट नहीं बदली तो उन्हें परेशान किया गया। तनख्वाह रोक दी गई, हाईकोर्ट जाने पर ऑफिस में घंटों बिठाया जाता था और ट्रांसफर की धमकी दी गई। पुलिस को दो महीने से शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने योगी जी से स्पेशल एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by The Live
    1
    Post by The Live
    user_The Live
    The Live
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।। दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।
    1
    अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।।
दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए  बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.