लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसान की तिल की फसल को खेत में ही बर्बाद कर दिया, जमीन पर बिछी फसल देख किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ ललितपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं का असर किसानों की फसलों पर दिखाई देने लगा है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश और तेज हवा के चलते जमीन पर बिछ गई हैं। तस्वीर में किसान की तिल की फसल पूरी तरह खेत में गिरी हुई नजर आ रही है। फसल को देखकर किसान की चिंता साफ दिखाई दे रही है। किसान का कहना है कि उसने तिल की फसल तैयार करने के लिए खेत की जुताई, बुवाई, खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों में काफी मेहनत और खर्च किया था। फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन लगातार खराब मौसम ने मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण तिल के पौधे खेत में बिछ गए हैं, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान के अनुसार यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। खेत में पानी और नमी के कारण गिरी हुई फसल को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसान के सामने फसल की लागत निकालने और परिवार की जरूरतें पूरी करने की चिंता खड़ी हो गई है। किसान ने प्रशासन और संबंधित कृषि विभाग से मांग की है कि गांवों में टीम भेजकर खेतों का सर्वे कराया जाए और बारिश व तेज हवाओं से हुए नुकसान का आकलन किया जाए। साथ ही पात्र किसानों को नियमानुसार फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। वहीं किसान अन्य किसानों से भी मौसम को देखते हुए खेतों का निरीक्षण करने और नुकसान की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं।
लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसान की तिल की फसल को खेत में ही बर्बाद कर दिया, जमीन पर बिछी फसल देख किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ ललितपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं का असर किसानों की फसलों पर दिखाई देने लगा है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश और तेज हवा के चलते जमीन पर बिछ गई हैं। तस्वीर में किसान की तिल की फसल पूरी तरह खेत में गिरी हुई नजर आ रही है। फसल को देखकर किसान की चिंता साफ दिखाई दे रही है। किसान का कहना है कि उसने तिल की फसल तैयार करने के लिए खेत की जुताई, बुवाई, खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों में काफी मेहनत और खर्च किया था। फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन लगातार खराब मौसम ने मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण तिल के पौधे खेत में बिछ गए हैं, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान के अनुसार यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। खेत में पानी और नमी के कारण गिरी हुई फसल को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसान के सामने फसल की लागत निकालने और परिवार की जरूरतें पूरी करने की चिंता खड़ी हो गई है। किसान ने प्रशासन और संबंधित कृषि विभाग से मांग की है कि गांवों में टीम भेजकर खेतों का सर्वे कराया जाए और बारिश व तेज हवाओं से हुए नुकसान का आकलन किया जाए। साथ ही पात्र किसानों को नियमानुसार फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। वहीं किसान अन्य किसानों से भी मौसम को देखते हुए खेतों का निरीक्षण करने और नुकसान की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं।
- टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने सड़क पर गड्ढा दिखें, तो तुरंत करें शिकायत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़कों पर गड्ढे या मरम्मत से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत अब आप 'लोकपथ' App पर दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर करे टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने सड़क पर गड्ढा दिखें, तो तुरंत करें शिकायत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़कों पर गड्ढे या मरम्मत से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत अब आप 'लोकपथ' App पर दर्ज कर सकते हैं।1
- सागर बाईपास पर फिल्मी स्टाइल में तालाब में गिरी कार, जानवर को बचाने में हादसा, मौत को मात देकर बाहर निकले 4 दोस्त शहर के महेंद्र सागर तालाब के पास सागर बाईपास पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। कार में टीकमगढ़ के ही चार दोस्त सवार थे। कार पानी में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि चारों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का शीशा खोलकर बाहर छलांग लगा दी और तैरकर किनारे आ गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि चारों युवक सुरक्षित हैं, जानवर को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। रात में बाईपास पर आवारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।1
- जिला टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत भेला में राशन नहीं मिल रहा जिला टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत भेला में राशन नहीं मिल रहा 2 महीने से जनता परेशान हूं प्रशासन मांगे पूरी करें1
- ललितपुर 24 घंटे मूसलाधार बारिश से लगातार बढ़ रहा बांधों का जलस्तर जिसके जलते दूसरे दिन गोविन्द सागर बाँध के 18 गेट खोलकर करीबन 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया और, शहजाद नदी के उफान से पहले पानारी पंचमुखी हनुमान घाट का फुल टूटा और अब हमारे गांव खडोवरा से रोडा जाने वाली पेयजल पानी की पाइप लाइन टूटी जिससे ग्रामीणों की बढ़ सकती है मुश्किलें! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें ललितपुर 24 घंटे मूसलाधार बारिश से लगातार बढ़ रहा बांधों का जलस्तर जिसके जलते दूसरे दिन गोविन्द सागर बाँध के 18 गेट खोलकर करीबन 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया और, शहजाद नदी के उफान से पहले पानारी पंचमुखी हनुमान घाट का फुल टूटा और अब हमारे गांव खडोवरा से रोडा जाने वाली पेयजल पानी की पाइप लाइन टूटी जिससे ग्रामीणों की बढ़ सकती है मुश्किलें! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- देश भक्ति का और आजादी का अनुठा संगम, " जलवा ही जलवा " आजादी का यह पर्व, 15 अगस्त 1947 से आजतक "सुरक्षित", सिर्फ और सिर्फ उन फोजी अफसरों की देन है जो सीमा पर अपना परिवार को त्याग कर अपने देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं 🇮🇳 जय हिन्द1
- टीकमगढ़। ग्राम पंचायत गोरा के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता, अपात्र लोगों को लाभ दिलाने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत सीईओ विकास राव ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली और योजना से संबंधित दस्तावेजों एवं सूची के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते वास्तविक पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए, जबकि कुछ अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने की शिकायत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच गोरा पंचायत में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी टीकमगढ़। ग्राम पंचायत गोरा के रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता, अपात्र लोगों को लाभ दिलाने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत सीईओ विकास राव ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली और योजना से संबंधित दस्तावेजों एवं सूची के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते वास्तविक पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए, जबकि कुछ अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने की शिकायत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- टीकमगढ़ जानवर को बचाने में तालाब में गिरी कार चार दोस्तों की बाल-बाल बची जान, सागर बाईपास पर देर रात हादसा महेंद्र सागर तालाब पर पेट्रोलिंग के लिए खड़ी पुलिस ने तुरंत तालाब में कूदकर बचाई युवकों की जान पुलिस की तत्परता से बची युवकों की जान,अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो हो सकता था बड़ा हादसा टीकमगढ़ जानवर को बचाने में तालाब में गिरी कार चार दोस्तों की बाल-बाल बची जान, सागर बाईपास पर देर रात हादसा महेंद्र सागर तालाब पर पेट्रोलिंग के लिए खड़ी पुलिस ने तुरंत तालाब में कूदकर बचाई युवकों की जान पुलिस की तत्परता से बची युवकों की जान,अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो हो सकता था बड़ा हादसा टीकमगढ़ में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया… सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हुई और सीधे महेंद्र सागर तालाब में जा गिरी। कार में चार दोस्त सवार थे… लेकिन गनीमत रही कि चारों ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। दरअसल, शनिवार रात करीब 12 बजे चार युवक कार से सागर बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने कार की दिशा बदलने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक के मुताबिक, कार में सवार चारों युवक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि बड़ा सवाल ये है कि अगर कार तालाब में गिरने के बाद समय रहते युवक बाहर नहीं निकल पाते तो क्या होता? एक छोटी सी चूक… और चार जिंदगियां खतरे में आ सकती थीं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर रात के समय सागर बाईपास जैसे संवेदनशील मार्गों पर वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिआ2
- सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, करीब एक दर्जन मौतों से मचा हड़कंप चार-पांच दिनों से जहरीली शराब बिकने का आरोप, कई गंभीर मरीज सागर रेफर सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, करीब एक दर्जन मौतों से मचा हड़कंप चार-पांच दिनों से जहरीली शराब बिकने का आरोप, कई गंभीर मरीज सागर रेफर सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से कथित तौर पर जहरीली शराब बेची जा रही थी। शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें गंभीर मरीजों को उपचार के लिए सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौतों का मंजर देख मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि भी भावुक हो गए और परिजनों के बीच रोते नजर आए। एक साथ कई मौतों से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- ललितपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार । ललितपुर- क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस ने धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शिशुपाल अहिवार पुत्र पूरन अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम झरकौन मजरा-हरपुरा थाना कोतवाली ललितपुर को गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।1