logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासीद में अज्ञात चोरों ने खेत में लगे बोर मोटर और केबल पर हाथ साफ कर दिया है। प्रार्थी कुमत राम जगत, पिता विशंभर जगत ने इस संबंध में बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके आठ एकड़ खेत 'बहरा खार' में ट्यूबवेल लगा हुआ था, जो फेंसिंग तार से घिरा था। इस बोर में तीन एचपी का रोटा सोल कंपनी का सौर ऊर्जा मोटर, स्टार्टर और करीब 280 फीट केबल वायर लगा हुआ था। घटना का पता तब चला जब प्रार्थी 10 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे अपने खेत पर पहुंचा। इससे पहले 9 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे उन्होंने बोर चालू किया था। मौके पर मोटर, स्टार्टर और केबल गायब थे, जिनकी कुल कीमत करीब 15,500 रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने पर भी सामान का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद प्रार्थी ने थाने में शिकायत की। बिल्हा पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 303(2) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विवेचना जारी है।

10 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
10 hrs ago

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासीद में अज्ञात चोरों ने खेत में लगे बोर मोटर और केबल पर हाथ साफ कर दिया है। प्रार्थी कुमत राम जगत, पिता विशंभर जगत ने इस संबंध में बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके आठ एकड़ खेत 'बहरा खार' में ट्यूबवेल लगा हुआ था, जो फेंसिंग तार से घिरा था। इस बोर में तीन एचपी का रोटा सोल कंपनी का सौर ऊर्जा मोटर, स्टार्टर और करीब 280 फीट केबल वायर लगा हुआ था। घटना का पता तब चला जब प्रार्थी 10 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे अपने खेत पर पहुंचा। इससे पहले 9 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे उन्होंने बोर चालू किया था। मौके पर मोटर, स्टार्टर और केबल गायब थे, जिनकी कुल कीमत करीब 15,500 रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने पर भी सामान का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद प्रार्थी ने थाने में शिकायत की। बिल्हा पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 303(2) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विवेचना जारी है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से ₹21,900 की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नयापारा बोदरी की रहने वाली प्रार्थी कांति बाई उईके (उम्र 45 वर्ष) को हरदी निवासी कविता बाई मानिकपुरी (उम्र 31 वर्ष) मिली और खुद को बैंक से लोन दिलाने का काम करने वाली बताकर झांसा दिया। लोन दिलाने के बहाने कविता ने कांति बाई से आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी ली और 28 सितंबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 के बीच फोनपे के माध्यम से करीब ₹20,900 वसूल लिए। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को ₹1,000 नगद भी लिए। काफी समय बीतने के बाद जब लोन पास नहीं हुआ और कांति बाई ने पैसे वापस मांगे, तो कविता टालमटोल करने लगी। बार-बार दबाव बनाने पर उसने केवल ₹5,000 ही वापस किए और बताया कि लोन दिलाने के नाम पर यह पैसा उसने कोटा निवासी राजेश यादव को दिया है। इस धोखाधड़ी को लेकर पीड़ित कांति बाई उईके ने शनिवार शाम 4:50 बजे हिर्री थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने आरोपी कविता मानिकपुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।
    1
    बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से ₹21,900 की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नयापारा बोदरी की रहने वाली प्रार्थी कांति बाई उईके (उम्र 45 वर्ष) को हरदी निवासी कविता बाई मानिकपुरी (उम्र 31 वर्ष) मिली और खुद को बैंक से लोन दिलाने का काम करने वाली बताकर झांसा दिया। लोन दिलाने के बहाने कविता ने कांति बाई से आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी ली और 28 सितंबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 के बीच फोनपे के माध्यम से करीब ₹20,900 वसूल लिए। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को ₹1,000 नगद भी लिए। काफी समय बीतने के बाद जब लोन पास नहीं हुआ और कांति बाई ने पैसे वापस मांगे, तो कविता टालमटोल करने लगी। बार-बार दबाव बनाने पर उसने केवल ₹5,000 ही वापस किए और बताया कि लोन दिलाने के नाम पर यह पैसा उसने कोटा निवासी राजेश यादव को दिया है।

इस धोखाधड़ी को लेकर पीड़ित कांति बाई उईके ने शनिवार शाम 4:50 बजे हिर्री थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने आरोपी कविता मानिकपुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    36 min ago
  • बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।
    1
    बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 min ago
  • रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लैलूंगा और छाल थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने कुल 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक और एक माजदा वाहन बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 28.48 लाख रुपये आंका गया है। लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव की टीम ने खम्हार मोड़ के पास ट्रक क्रमांक सीजी-14 एमएफ-0223 को रोका, जिसमें 4.5 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप लदा था। चालक महेन्द्र लहरे (36) वैध दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा, जिसके बाद पुलिस ने 1.08 लाख रुपये के कबाड़ और 15 लाख रुपये के ट्रक को जब्त कर लिया। इसी प्रकार, छाल थाना पुलिस ने ग्राम बोजिया के पास माजदा वाहन क्रमांक सीजी-12 एज़ेड-3191 को पकड़ा। चालक भूपेन्द्र यादव (36) के पास से 2 टन लोहे की छड़, एंगल और अन्य हिस्से बरामद हुए। पुलिस ने 40 हजार रुपये के कबाड़ और 12 लाख रुपये के वाहन को जब्त कर कुल 12.40 लाख रुपये की संपत्ति अपने कब्जे में ली है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़ कारोबार और इससे जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस अभियान पर जोर देते हुए कहा कि अवैध कबाड़ का काम चोरी और संगठित अपराधों से जुड़ा एक गंभीर विषय है, और बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ ढोने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लैलूंगा और छाल थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने कुल 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक और एक माजदा वाहन बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 28.48 लाख रुपये आंका गया है।

लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव की टीम ने खम्हार मोड़ के पास ट्रक क्रमांक सीजी-14 एमएफ-0223 को रोका, जिसमें 4.5 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप लदा था। चालक महेन्द्र लहरे (36) वैध दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा, जिसके बाद पुलिस ने 1.08 लाख रुपये के कबाड़ और 15 लाख रुपये के ट्रक को जब्त कर लिया। इसी प्रकार, छाल थाना पुलिस ने ग्राम बोजिया के पास माजदा वाहन क्रमांक सीजी-12 एज़ेड-3191 को पकड़ा। चालक भूपेन्द्र यादव (36) के पास से 2 टन लोहे की छड़, एंगल और अन्य हिस्से बरामद हुए। पुलिस ने 40 हजार रुपये के कबाड़ और 12 लाख रुपये के वाहन को जब्त कर कुल 12.40 लाख रुपये की संपत्ति अपने कब्जे में ली है।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़ कारोबार और इससे जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस अभियान पर जोर देते हुए कहा कि अवैध कबाड़ का काम चोरी और संगठित अपराधों से जुड़ा एक गंभीर विषय है, और बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ ढोने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरसीवा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 7 अलग-अलग मामलों के तहत कुल 117 लीटर कच्ची महुआ शराब, अंग्रेजी शराब और इसे बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी है।
    1
    सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरसीवा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 7 अलग-अलग मामलों के तहत कुल 117 लीटर कच्ची महुआ शराब, अंग्रेजी शराब और इसे बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी है।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    4 hrs ago
  • बलौदाबाजार शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों के केबल वायर चोरी कर दहशत फैलाने वाले एक शातिर सीरियल चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हेमु कुमार सेन (33 वर्ष), निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार को उस समय घेराबंदी कर हिरासत में लिया, जब वह चोरी का केबल और तांबा वायर एक कबाड़ी दुकान में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों और झोपड़ीनुमा मकान के पास छिपाकर रखा गया करीब 250 फीट पीवीसी केबल वायर और लगभग 1.500 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जून और जुलाई माह के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों तथा ग्राम करमदा में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने वार्ड क्रमांक 17 के पाड़ेपारा स्कूल, लोहिया नगर, रिसदा रोड, वार्ड क्रमांक 20 के बंगला क्षेत्र और ग्राम करमदा के विभिन्न सार्वजनिक व व्यावसायिक परिसरों में लगे सबमर्सिबल पंपों को निशाना बनाकर हजारों रुपये मूल्य के केबल वायर चोरी किए थे। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 580/2026, 581/2026 एवं 582/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन, महिला प्रधान आरक्षक अन्नपूर्णा बंजारे एवं प्रधान आरक्षक कमल कैवर्त्य की भूमिका सराहनीय रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।
    1
    बलौदाबाजार शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों के केबल वायर चोरी कर दहशत फैलाने वाले एक शातिर सीरियल चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हेमु कुमार सेन (33 वर्ष), निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार को उस समय घेराबंदी कर हिरासत में लिया, जब वह चोरी का केबल और तांबा वायर एक कबाड़ी दुकान में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों और झोपड़ीनुमा मकान के पास छिपाकर रखा गया करीब 250 फीट पीवीसी केबल वायर और लगभग 1.500 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जून और जुलाई माह के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों तथा ग्राम करमदा में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने वार्ड क्रमांक 17 के पाड़ेपारा स्कूल, लोहिया नगर, रिसदा रोड, वार्ड क्रमांक 20 के बंगला क्षेत्र और ग्राम करमदा के विभिन्न सार्वजनिक व व्यावसायिक परिसरों में लगे सबमर्सिबल पंपों को निशाना बनाकर हजारों रुपये मूल्य के केबल वायर चोरी किए थे।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 580/2026, 581/2026 एवं 582/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन, महिला प्रधान आरक्षक अन्नपूर्णा बंजारे एवं प्रधान आरक्षक कमल कैवर्त्य की भूमिका सराहनीय रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा बिजली ऑफिस (सीएसपीडीसीएल) द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शनिवार की शाम 7:20 बजे जारी की गई इस सूचना के अनुसार, जिन घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं और उनका बिजली बिल ₹30,000 या उससे अधिक लंबित है, उनका बिजली कनेक्शन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से स्वतः (Auto Disconnect) बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चकरभाठा बिजली विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचाने के लिए लंबित बिजली बिल का तुरंत भुगतान करें। इसके साथ ही, विभाग ने उपभोक्ताओं से भविष्य में भी बिजली बिल का नियमित और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा बिजली ऑफिस (सीएसपीडीसीएल) द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शनिवार की शाम 7:20 बजे जारी की गई इस सूचना के अनुसार, जिन घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं और उनका बिजली बिल ₹30,000 या उससे अधिक लंबित है, उनका बिजली कनेक्शन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से स्वतः (Auto Disconnect) बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चकरभाठा बिजली विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचाने के लिए लंबित बिजली बिल का तुरंत भुगतान करें। इसके साथ ही, विभाग ने उपभोक्ताओं से भविष्य में भी बिजली बिल का नियमित और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    40 min ago
  • सिंगरौली के गोरबी में कसर गेट के पास ओवरब्रिज के नीचे एक लोकल व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेचींन प्लांट वालों ने उस व्यक्ति को मार दिया है। शाम के समय हुई इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं और लगातार चिंतित होकर सवाल उठा रहे हैं कि अब आगे क्या होगा और इन लोगों का क्या होगा।
    1
    सिंगरौली के गोरबी में कसर गेट के पास ओवरब्रिज के नीचे एक लोकल व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेचींन प्लांट वालों ने उस व्यक्ति को मार दिया है। शाम के समय हुई इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं और लगातार चिंतित होकर सवाल उठा रहे हैं कि अब आगे क्या होगा और इन लोगों का क्या होगा।
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.