बावीसा ब्राह्मण समाज द्वारा 28 अगस्त को मनेगा श्रावणी उपाकर्म एवं संस्कृत दिवस: बावीसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में होगा वेदोक्त अनुष्ठान सनावद ग्राउंड रिपोर्ट: ऋषि एरन एमपी का आईना श्रावण शुक्ल पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विप्र समाज का सबसे बड़ा महापर्व 'श्रावणी उपाकर्म' तथा 'संस्कृत दिवस उत्सव' 28 अगस्त (शुक्रवार) को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। बावीसा ब्राह्मण समाज सनावद द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय बावीसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सामूहिक उपाकर्म संस्कार संपन्न होगा। पर्व का शास्त्रीय महत्व एवं तिथि निर्णय: प्रायश्चित और नूतन संकल्प: श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मण परंपरा का प्रमुख आधार है, जिसमें वर्षभर के ज्ञात-अज्ञात दोषों का प्रायश्चित कर नवीन यज्ञोपवीत धारण किया जाता है तथा नूतन वर्ष के लिए धर्म व साधना के नवीन संकल्प लिए जाते हैं। शास्त्रसम्मत तिथि प्रमाण: तिथि को लेकर उत्पन्न संशयों का निवारण करते हुए आचार्य डॉ. पंडित आशीष कानूनगो ने निर्णयसिंधु, धर्मसिंधु, पाराशर माधवीय एवं गर्ग मत आदि प्रामाणिक धर्मग्रंथों के आधार पर स्पष्ट किया कि श्रावणी उपाकर्म श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को किया जाना ही पूर्णतः शास्त्रसम्मत है। वेद पूजन एवं संस्कृत दिवस का आयोजन: श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को सनातन संस्कृति के आधारस्तंभ चारों वेदों का प्रादुर्भाव दिवस माना जाता है। इसी उपलक्ष्य में उपाकर्म अनुष्ठान के साथ-साथ विधिवत वेद पूजन एवं 'संस्कृत दिवस' का विशेष कार्यक्रम भी धर्मशाला परिसर में आयोजित होगा। विप्र बंधुओं से सहभागिता का आह्वान: बावीसा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री पंकज पुजारी, संपूर्ण कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त विप्र बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर वैदिक परंपरा के इस महापर्व में सहभागी बनने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

- सनावद में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: अकीदत व भाईचारे के साथ मना जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, गूंजे 'मरहबा या मुस्तफा' के तराने सनावद ग्राउंड रिपोर्ट: ऋषि एरन एमपी का आईना पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत (जन्म दिवस) यानी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पावन पर्व सनावद नगर में पूरे अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर नगर में पारंपरिक शान-ओ-शौकत के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन और अकीदतमंद शामिल हुए। नात-ए-पाक और परचमों से सजा कारवां: * भव्य जुलूस का आगाज: जामा मस्जिद एवं प्रमुख मुकामों से तकरीर व दुआओं के बाद जुलूस का भव्य आगाज हुआ। जुलूस में सबसे आगे इस्लामी परचम लहराते हुए घुड़सवार, युवा और उलेमा-ए-किराम की अगुवाई रही। * सदाओं से गूंजा नगर: जुलूस के दौरान 'मरहबा या मुस्तफा', 'सरकार की आमद मरहबा' और अमन-चैन के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए परिधान पहनकर हाथों में तिरंगा व इस्लामी ध्वज लिए नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। * प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस: नगर के प्रमुख मार्गों—बस स्टैंड, सुभाष चौक, माता चौक, दाना बाजार और मुख्य बाजारों से होते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा। जगह-जगह जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की मिसाल: * स्वागत मंच व तबर्रुक वितरण: जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नगरवासियों द्वारा स्वागत मंच लगाए गए। जगह-जगह जुलूस में शामिल लोगों पर इत्र छिड़का गया और शीतल पेय, शरबत, चाय, फल एवं तबर्रुक (प्रसादी) का वितरण किया गया। * सौहार्दपूर्ण वातावरण: नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सर्वधर्म समाज के प्रबुद्धजनों ने भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर मुबारकबाद पेश की। मुल्क में अमन-चैन की दुआ: जुलूस के समापन स्थल पर उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी दी हुई इंसानियत, मोहब्बत, अमन और भाईचारे की तालीम पर रोशनी डाली। अंत में देश और प्रदेश में खुशहाली, तरक्की तथा अमन-शांति के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा।2
- बड़वाह:जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर मुस्लिम समाज का हर्षौल्लास के साथ निकला जुलुस..1
- ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला शांति भाईचारे का दिया पैगाम शहर कजी इकबाल पहलवान कुरैशी जमात के सदर कई लोग मौजूद रहे आज हुजूर की शान में अमद की खुशी के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया 12 रबी उल अव्वल जिसमें शहर के सभी ओलमाय मुस्लिम लीडर मौजूद रहे1
- #ANT अवैध शराब के खिलाफ पिपलौद खास की महिलाओं का मोर्चा, कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग 100 से अधिक महिलाओं ने उठाई नशामुक्त गांव की आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,शराब बिक्री से बढ़ते विवादों पर महिलाओं का आक्रोश, पुलिस-आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग रफीक तिगाला की ग्राउंड रिपोर्ट1
- एंकर :- महू की बेटी और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के पहली बार इंदौर आगमन पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। कविता पाटीदार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राकेश यादव के नेतृत्व में निकाली गयी वाहन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और कविता पाटीदार का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि महू की बेटी का भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बाइट :- राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीजेपी एंकर :- महू की बेटी और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के पहली बार इंदौर आगमन पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। कविता पाटीदार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राकेश यादव के नेतृत्व में निकाली गयी वाहन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और कविता पाटीदार का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि महू की बेटी का भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बाइट :- राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीजेपी2
- भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी के इंदौर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।। महामंत्री गजेंद्र पटेल और राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार इंदौर विमानतल पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ।। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक स्वागत रैली निकाली गई रैली के दौरान जगह-जगह दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। ।। भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल और राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के इंदौर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। ।।1
- बीजेपी ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार माननीय शिवराज सिंह चौहान के साथ नए मंत्री कमल कमलनाथ जी ने कैसा तंज बीजेपी सरकार डूब रही है इसलिए कर रही है मंत्रिमंडल का विस्तार शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनाओं को दी शुभकामनाएं1
- इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक जालना में सभी राज्य से आए हुए पत्रकार को सम्मानित किया गया गोरखपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज अहमद कुरेशी राष्ट्रीय सचिव मसूद जावेद खंडवा से जिला सचिव रफीक तिगाला मौजूद रहा1