logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? प्रशांत किशोर के बयान से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप! 🔥 #PrashantKishor #BiharPolitics #SamratChoudhary #BiharNews #PoliticalNews #JanSuraaj #Bihar अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? प्रशांत किशोर के बयान से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप! 🔥 #PrashantKishor #BiharPolitics #SamratChoudhary #BiharNews #PoliticalNews #JanSuraaj #Bihar

6 hrs ago
user_Bihar darpan 24
Bihar darpan 24
News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
6 hrs ago

अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? प्रशांत किशोर के बयान से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप! 🔥 #PrashantKishor #BiharPolitics #SamratChoudhary #BiharNews #PoliticalNews #JanSuraaj #Bihar अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? प्रशांत किशोर के बयान से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप! 🔥 #PrashantKishor #BiharPolitics #SamratChoudhary #BiharNews #PoliticalNews #JanSuraaj #Bihar

More news from बिहार and nearby areas
  • अचानक पैतृक घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- लंबे समय से घर नहीं आया; चाहने वालों ने लगाए नारे बख्तियारपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर पहुंचे। उनके अचानक आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और उनके चाहने वालों में उत्साह देखने को मिला। नीतीश कुमार के बख्तियारपुर पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार के अनुसार, नीतीश कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से अपने घर नहीं गए हैं। इस बार वह पैतृक आवास पर कुछ समय बिताएंगे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे। नीतीश कुमार के आने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक और चाहने वाले सुबह से ही उनके पैतृक आवास के आसपास पहुंचने लगे थे। उनके स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी की गई थीं। बख्तियारपुर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार जब वाहन से उतरे तो सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। पैतृक आवास पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले ध्वज पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने घर में प्रवेश किया। कुछ देर बाद वह घर की छत पर पहुंचे और वहां से मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। नीतीश कुमार का जन्म बख्तियारपुर में हुआ था और बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बख्तियारपुर को उनका जन्मस्थान तथा हकीकतपुर स्थित आवास को उनका स्थायी पता दर्ज किया गया है। इस बीच, स्थानीय स्तर पर कुछ लोग उनके अचानक बख्तियारपुर पहुंचने को हाल में चर्चा में रहे एमएलसी नीरज कुमार से जुड़े विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार की ओर से उनके बख्तियारपुर आने को लेकर ऐसी कोई राजनीतिक वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने परिवार से मिलने और घर पर समय बिताने की बात कही है। अब नीतीश कुमार के अचानक पैतृक आवास पहुंचने को लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।
    1
    अचानक पैतृक घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- लंबे समय से घर नहीं आया; चाहने वालों ने लगाए नारे
बख्तियारपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर पहुंचे। उनके अचानक आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और उनके चाहने वालों में उत्साह देखने को मिला। नीतीश कुमार के बख्तियारपुर पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार के अनुसार, नीतीश कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से अपने घर नहीं गए हैं। इस बार वह पैतृक आवास पर कुछ समय बिताएंगे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे।
नीतीश कुमार के आने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक और चाहने वाले सुबह से ही उनके पैतृक आवास के आसपास पहुंचने लगे थे। उनके स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी की गई थीं।
बख्तियारपुर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार जब वाहन से उतरे तो सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
पैतृक आवास पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले ध्वज पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने घर में प्रवेश किया। कुछ देर बाद वह घर की छत पर पहुंचे और वहां से मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
नीतीश कुमार का जन्म बख्तियारपुर में हुआ था और बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बख्तियारपुर को उनका जन्मस्थान तथा हकीकतपुर स्थित आवास को उनका स्थायी पता दर्ज किया गया है।
इस बीच, स्थानीय स्तर पर कुछ लोग उनके अचानक बख्तियारपुर पहुंचने को हाल में चर्चा में रहे एमएलसी नीरज कुमार से जुड़े विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार की ओर से उनके बख्तियारपुर आने को लेकर ऐसी कोई राजनीतिक वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने परिवार से मिलने और घर पर समय बिताने की बात कही है।
अब नीतीश कुमार के अचानक पैतृक आवास पहुंचने को लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • समस्तीपुर शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अखतवारा गांव में लूट पाट की घटना का अंजाम देने वाला दो नकाबपोश अपराधी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई कीमती सामानों के साथ गिरफ्तार । भेजा न्यायिक हिरासत में। इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी ने दी।
    1
    समस्तीपुर 
शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अखतवारा गांव में 
लूट पाट की घटना का अंजाम देने वाला दो नकाबपोश अपराधी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई कीमती सामानों के साथ गिरफ्तार । भेजा न्यायिक हिरासत में।
इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी ने दी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • न्यायालय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मोहिउद्दीन नगर पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट वारंटी ननकी चौपाल गिरफ्तार समस्तीपुर: मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजा जान निवासी मंगल पासवान के पुत्र ननकी चौपाल के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, शाहपुर पटोरी न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    1
    न्यायालय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मोहिउद्दीन नगर पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट वारंटी ननकी चौपाल गिरफ्तार
समस्तीपुर: मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजा जान निवासी मंगल पासवान के पुत्र ननकी चौपाल के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, शाहपुर पटोरी न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by PDSM Dr C P Thakur. राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    1
    "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by PDSM Dr C P Thakur.
राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    20 hrs ago
  • "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by Padmshree Dr C P Thakur राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    1
    "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by Padmshree Dr C P Thakur
राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    20 hrs ago
  • किराना दुकान की आड़ में गांजा का खेल, पुलिस की रेड में तस्कर गिरफ्तार पटना से मणिकांत की रिपोर्ट। पटना से इस वक्त की एक ऐसी क्राइम स्टोरी सामने आई है, जिसने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है। सोचिए… एक ऐसी किराना दुकान, जहां रोजाना लोग राशन और घर-गृहस्थी का सामान खरीदने पहुंचते हैं। सुबह से शाम तक महिलाओं से लेकर पुरुषों तक ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इसी दुकान की आड़ में अगर नशीले पदार्थ का कारोबार चल रहा हो, तो पहली नजर में शायद किसी को इसका अंदाजा भी न हो। मामला पटना के कच्ची दरगाह बाजार का है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि धर्मवीर किराना दुकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की तैयारी की और अचानक दुकान पर छापेमारी की। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, धर्मवीर कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और मौके पर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई… और तलाशी के दौरान किराना दुकान से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए धर्मवीर कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता सीताराम राय, निवासी कच्ची दरगाह को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई। इसी छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अन्य वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में अपर थाना अध्यक्ष बंटी कुमार, पुलिस पदाधिकारी, पुरुष पुलिस बल और महिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे। वहीं, फतुहा डीएसपी-1 अभिषेक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ का यह कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। एक तरफ आम लोग दुकान से रोजमर्रा का सामान खरीद रहे थे… और दूसरी तरफ उसी दुकान में नशीला पदार्थ छिपाकर रखने का आरोप सामने आया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे मामले को सामने ला दिया। अब जांच आगे बढ़ेगी तो इस कथित गांजा कारोबार से जुड़े और लोगों के नाम सामने आते हैं या नहीं, यह देखना होगा।
    1
    किराना दुकान की आड़ में गांजा का खेल, पुलिस की रेड में तस्कर गिरफ्तार
पटना से मणिकांत की रिपोर्ट।
पटना से इस वक्त की एक ऐसी क्राइम स्टोरी सामने आई है, जिसने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है।
सोचिए… एक ऐसी किराना दुकान, जहां रोजाना लोग राशन और घर-गृहस्थी का सामान खरीदने पहुंचते हैं। सुबह से शाम तक महिलाओं से लेकर पुरुषों तक ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इसी दुकान की आड़ में अगर नशीले पदार्थ का कारोबार चल रहा हो, तो पहली नजर में शायद किसी को इसका अंदाजा भी न हो।
मामला पटना के कच्ची दरगाह बाजार का है।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि धर्मवीर किराना दुकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की तैयारी की और अचानक दुकान पर छापेमारी की।
पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, धर्मवीर कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई… और तलाशी के दौरान किराना दुकान से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए धर्मवीर कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता सीताराम राय, निवासी कच्ची दरगाह को गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई।
इसी छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अन्य वारंटियों को भी गिरफ्तार किया।
पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में अपर थाना अध्यक्ष बंटी कुमार, पुलिस पदाधिकारी, पुरुष पुलिस बल और महिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
वहीं, फतुहा डीएसपी-1 अभिषेक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।
अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ का यह कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
एक तरफ आम लोग दुकान से रोजमर्रा का सामान खरीद रहे थे… और दूसरी तरफ उसी दुकान में नशीला पदार्थ छिपाकर रखने का आरोप सामने आया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे मामले को सामने ला दिया।
अब जांच आगे बढ़ेगी तो इस कथित गांजा कारोबार से जुड़े और लोगों के नाम सामने आते हैं या नहीं, यह देखना होगा।
    user_Mani
    Mani
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • “7वीं फेल मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री है!” — प्रशांत किशोर #PrashantKishor #BiharPolitics #BiharNews #SamratChoudhary #BiharCM “7वीं फेल मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री है!” — प्रशांत किशोर #PrashantKishor #BiharPolitics #BiharNews #SamratChoudhary #BiharCM
    1
    “7वीं फेल मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री है!” — प्रशांत किशोर
#PrashantKishor #BiharPolitics #BiharNews #SamratChoudhary #BiharCM
“7वीं फेल मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद है? अनपढ़ अपराधी मुख्यमंत्री है!” — प्रशांत किशोर
#PrashantKishor #BiharPolitics #BiharNews #SamratChoudhary #BiharCM
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    18 hrs ago
  • बख्तियारपुर के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाला पदभार, क्राइम कंट्रोल और जाम से निजात पहली प्राथमिकता1 बख्तियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने 18 सितंबर 2026 को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, कम्युनिटी पुलिसिंग और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना और लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान करने की दिशा में काम किया जाएगा। बख्तियारपुर शहर में सड़क जाम की समस्या को लेकर भी नए थानाध्यक्ष ने अपनी योजना स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि शहर में चलने वाले सभी सीएनजी और बैटरी रिक्शा के कागजातों की जांच की जाएगी। जांच के बाद संबंधित वाहनों का पुलिस रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों और चालकों की पहचान आसानी से की जा सके। थानाध्यक्ष के अनुसार, इस प्रक्रिया से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। शहर में अनियंत्रित तरीके से लगने वाले जाम को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी।
    1
    बख्तियारपुर के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाला पदभार, क्राइम कंट्रोल और जाम से निजात पहली प्राथमिकता1
बख्तियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने 18 सितंबर 2026 को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, कम्युनिटी पुलिसिंग और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना और लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान करने की दिशा में काम किया जाएगा।
बख्तियारपुर शहर में सड़क जाम की समस्या को लेकर भी नए थानाध्यक्ष ने अपनी योजना स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि शहर में चलने वाले सभी सीएनजी और बैटरी रिक्शा के कागजातों की जांच की जाएगी। जांच के बाद संबंधित वाहनों का पुलिस रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों और चालकों की पहचान आसानी से की जा सके।
थानाध्यक्ष के अनुसार, इस प्रक्रिया से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। शहर में अनियंत्रित तरीके से लगने वाले जाम को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के साथ GR राशि देने का किया मांग। मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग। । समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर प्रखंड की दक्षिण पंचायत के वार्ड 1 से वार्ड 6 तक के ग्रामीणों में जीआर राशि नहीं मिलने के बाद प्रखंड मुखिया संघ के सदस्य व जनप्रतिनिधियों ने सीओ विवेक कुमार सिंह से सोमवार को कार्यकाल में मुलाकात की. इस दौरान मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के मुखिया सुरेंद्र राय ने सीओ को एक ज्ञापन सौंपकरकर संपूर्ण पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की. इस दौरान मुखिया संघ के सदस्यों व प्रतिनिधियों ने बताया कि बीते वर्ष आई बाढ़ में पंचायत के सभी वार्डों के परिवारों को जीआर राशि मिली थी, लेकिन इस वर्ष बाढ़ का पानी मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत में पिछले रिकॉर्ड स्तर को भी पार कर गया था.जिसकी जानकारी पंचायत के मुखिया ने अंचल कार्यालय को दी थी. जीआर राशि देने के क्रम में पंचायत को आंशिक बाढ़ प्रभावित पंचायत घोषित किया गया.जिससे वार्ड 1 से 6 तक परिवार जीआर राशि से रह गए.इससे वंचित परिवारों में आक्रोश गहराने लगा है.साथ ही सरकार के निर्देश के बावजूद बाढ़ पीड़ित विधवा महिलाओं व छूटे हुए परिवारों के लिए संपूर्ति आपदा पोर्टल नहीं खुले रहने से हो रही परेशानियों का जिक्र किया. पूछे जाने पर सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी की जांच रिपोर्ट और आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक प्रक्रिया अपनाने की बात कही.मौके मुखिया विपिन शर्मा, हिमांशु कुमार सिंह, अमरनाथ राय मौजूद थे.
    1
    मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के  साथ GR राशि देने का किया मांग।
मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग। ।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर 
प्रखंड की दक्षिण पंचायत के वार्ड 1 से वार्ड 6 तक के ग्रामीणों में जीआर राशि नहीं मिलने के बाद प्रखंड मुखिया संघ के सदस्य व जनप्रतिनिधियों ने सीओ विवेक कुमार सिंह से सोमवार को कार्यकाल में मुलाकात की. इस दौरान मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के मुखिया सुरेंद्र राय ने सीओ को एक ज्ञापन सौंपकरकर संपूर्ण पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की. इस दौरान मुखिया संघ के सदस्यों व प्रतिनिधियों 
ने बताया कि बीते वर्ष आई बाढ़ में पंचायत के सभी वार्डों के परिवारों को जीआर राशि मिली थी, लेकिन इस वर्ष बाढ़ का पानी मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत में पिछले रिकॉर्ड स्तर को भी पार कर गया था.जिसकी जानकारी पंचायत के मुखिया ने अंचल कार्यालय को दी थी. जीआर राशि देने के क्रम में पंचायत को आंशिक बाढ़ प्रभावित पंचायत घोषित किया गया.जिससे वार्ड 1 से 6 तक परिवार जीआर राशि से रह गए.इससे वंचित परिवारों में आक्रोश गहराने लगा है.साथ ही सरकार के निर्देश के बावजूद बाढ़ पीड़ित विधवा महिलाओं व छूटे हुए परिवारों के लिए  संपूर्ति आपदा पोर्टल नहीं खुले रहने से हो रही परेशानियों का जिक्र किया. पूछे जाने पर सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी की जांच रिपोर्ट और आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक प्रक्रिया अपनाने की बात कही.मौके मुखिया विपिन शर्मा, हिमांशु कुमार सिंह, अमरनाथ राय मौजूद थे.
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.