logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#कांवड़ियों से #मारपीट के #आरोप पर #सड़क पर #बैठकर #विरोध, अजीजगंज में हंगामा #शाहजहांपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित एक नवीन कॉलोनी के गेट पर कांवड़ियों और कॉलोनी के गार्ड के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रोड से गुजर रहे कांवड़िए कॉलोनी गेट पर फोटो खींच रहे थे, जिसका गार्ड ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और कांवड़ियों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना से नाराज कांवड़िए सड़क पर बैठ गए और विरोध जताने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले को लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। #Shahjahanpur #कांवड़िए #अजीजगंज #मारपीट #विरोधप्रदर्शन #UPPolice #शाहजहांपुर_पुलिस #YogiAdityanath

12 hrs ago
user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

#कांवड़ियों से #मारपीट के #आरोप पर #सड़क पर #बैठकर #विरोध, अजीजगंज में हंगामा #शाहजहांपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित एक नवीन कॉलोनी के गेट पर कांवड़ियों और कॉलोनी के गार्ड के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रोड से गुजर रहे कांवड़िए कॉलोनी गेट पर फोटो खींच रहे थे, जिसका गार्ड ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और कांवड़ियों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना से नाराज कांवड़िए सड़क पर बैठ गए और विरोध जताने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले को लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। #Shahjahanpur #कांवड़िए #अजीजगंज #मारपीट #विरोधप्रदर्शन #UPPolice #शाहजहांपुर_पुलिस #YogiAdityanath

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली मोड़ पर कांवड़ियों से मारपीट का आरोप, हिंदू रक्षा दल ने लगाया जाम बरेली मोड़ पर कांवड़ियों से मारपीट का आरोप, हिंदू रक्षा दल ने लगाया जाम शाहजहांपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को बरेली मोड़ के पास कांवड़ियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगने से हंगामा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरेली मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। बताया गया कि कांवड़िए सावन माह में जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरेली मोड़ के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक गैर समुदाय के व्यक्ति ने कांवड़ियों के साथ हाथापाई कर दी। घटना के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और मामले की जानकारी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को दी गई। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा अपने साथ गौरव राजपूत, आदित्य राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए बरेली मोड़ पर सड़क जाम कर दी। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कांवड़ियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस का कहना है कि घटना की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बरेली मोड़ पर कांवड़ियों से मारपीट का आरोप, हिंदू रक्षा दल ने लगाया जाम

बरेली मोड़ पर कांवड़ियों से मारपीट का आरोप, हिंदू रक्षा दल ने लगाया जाम
शाहजहांपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को बरेली मोड़ के पास कांवड़ियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगने से हंगामा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरेली मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
बताया गया कि कांवड़िए सावन माह में जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरेली मोड़ के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक गैर समुदाय के व्यक्ति ने कांवड़ियों के साथ हाथापाई कर दी। घटना के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और मामले की जानकारी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को दी गई।
सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा अपने साथ गौरव राजपूत, आदित्य राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए बरेली मोड़ पर सड़क जाम कर दी। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कांवड़ियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए गए।
पुलिस का कहना है कि घटना की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ***कागजों पर विकास की गंगा, धरातल पर गंदगी का अंबार*** 👉नवादिया मनकंठ में सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठे सवाल खुटार। विकासखंड खुटार की ग्राम पंचायत नवादिया मनकंठ में विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर सरकारी धनराशि खर्च किए जाने के दावे तो कागजों में दिखाई देते हैं, लेकिन धरातल पर विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे होने से स्वच्छता अभियान की हकीकत भी सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धनराशि निकाली गई, लेकिन मौके पर उन कार्यों का अपेक्षित असर दिखाई नहीं देता। आरोप यह भी है कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी धनराशि का बंदरबांट किया गया। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। 👉स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। गांव में कई स्थानों पर गंदगी का भंडार लगा हुआ है। नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वच्छता के नाम पर धनराशि खर्च की गई है तो उसका असर जमीन पर क्यों नहीं दिखाई दे रहा, यह जांच का विषय है। 👉विकास कार्यों की जांच हुई तो खुल सकती है पोल ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत में पिछले वर्षों में कराए गए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही पंचायत के खाते से निकाली गई धनराशि, भुगतान किए गए बिल-वाउचर, निर्माण सामग्री की खरीद और मजदूरी भुगतान का भी रिकॉर्ड खंगाला जाए। यदि कागजों में पूर्ण दिखाए गए कार्य मौके पर अधूरे या गायब मिलते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास और स्वच्छता पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन यदि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है तो यह सरकारी योजनाओं की मंशा पर गंभीर सवाल है। 👉जांच से साफ होगी हकीकत अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। मांग की गई है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम गांव पहुंचकर विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण करे तथा अभिलेखों में दर्ज कार्यों का धरातल से मिलान कराए। निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर खर्च हुई सरकारी धनराशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और कितना सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गया।
    1
    ***कागजों पर विकास की गंगा, धरातल पर गंदगी का अंबार***

👉नवादिया मनकंठ में सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठे सवाल

खुटार। विकासखंड खुटार की ग्राम पंचायत नवादिया मनकंठ में विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर सरकारी धनराशि खर्च किए जाने के दावे तो कागजों में दिखाई देते हैं, लेकिन धरातल पर विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे होने से स्वच्छता अभियान की हकीकत भी सामने आ रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धनराशि निकाली गई, लेकिन मौके पर उन कार्यों का अपेक्षित असर दिखाई नहीं देता। आरोप यह भी है कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी धनराशि का बंदरबांट किया गया। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
👉स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित
ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। गांव में कई स्थानों पर गंदगी का भंडार लगा हुआ है। नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वच्छता के नाम पर धनराशि खर्च की गई है तो उसका असर जमीन पर क्यों नहीं दिखाई दे रहा, यह जांच का विषय है।
👉विकास कार्यों की जांच हुई तो खुल सकती है पोल
ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत में पिछले वर्षों में कराए गए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही पंचायत के खाते से निकाली गई धनराशि, भुगतान किए गए बिल-वाउचर, निर्माण सामग्री की खरीद और मजदूरी भुगतान का भी रिकॉर्ड खंगाला जाए। यदि कागजों में पूर्ण दिखाए गए कार्य मौके पर अधूरे या गायब मिलते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास और स्वच्छता पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन यदि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है तो यह सरकारी योजनाओं की मंशा पर गंभीर सवाल है।
👉जांच से साफ होगी हकीकत
अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। मांग की गई है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम गांव पहुंचकर विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण करे तथा अभिलेखों में दर्ज कार्यों का धरातल से मिलान कराए। निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर खर्च हुई सरकारी धनराशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और कितना सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था परखी, डीएम संग सहायक मुख्य निर्वाचन अ शाहजहांपुर में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह ने डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची गई। अधिकारियों को निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
    1
    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था परखी, डीएम संग सहायक मुख्य निर्वाचन अ
शाहजहांपुर में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह ने डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची गई। अधिकारियों को निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बारिश में पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत; महिला घायल बारिश में पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत; महिला घायल
    1
    बारिश में पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत; महिला घायल

बारिश में पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत; महिला घायल
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • "देशभक्ति की कोई सीमा नहीं होती! जबलपुर में किन्नर समाज ने अद्भुत तिरंगा यात्रा निकालकर समाज में एकता, मोहब्बत और राष्ट्रप्रेम का एक अनूठा संदेश दिया।" 🇮🇳✨ #TirangaYatra #JabalpurNews #DeshBhakti #JaiHind #IndianTransgenderCommunity #ProudIndian #HarGharTiranga
    1
    "देशभक्ति की कोई सीमा नहीं होती! जबलपुर में किन्नर समाज ने अद्भुत तिरंगा यात्रा निकालकर समाज में एकता, मोहब्बत और राष्ट्रप्रेम का एक अनूठा संदेश दिया।" 🇮🇳✨

#TirangaYatra #JabalpurNews #DeshBhakti #JaiHind #IndianTransgenderCommunity #ProudIndian #HarGharTiranga
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    1
    hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    1
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ****कोटेदारों के मार्जिन में बढ़ोतरी, अब प्रति क्विंटल 125 रुपये मिलेगा लाभांश** शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। 17 अगस्त को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं को राज्य के बजट से बढ़े हुए मार्जिन मनी के भुगतान की घोषणा की। शाहजहांपुर में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कराया गया। विधानसभा क्षेत्र 131 कटरा में विधायक डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, 132 जलालाबाद में विधायक हरिप्रकाश वर्मा, 133 निगोही में विधायक सलोना कुशवाहा, 134 पुवायां में चेयरमैन संजय गुप्ता, 135 में एमएलसी सुधीर गुप्ता तथा 136 ददरौल में विधायक अरविंद सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम स्थलों पर ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका चेयरमैन सहित करीब 1200 उचित दर विक्रेता और लाभार्थी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार उचित दर विक्रेताओं को राज्य के बजट से मिलने वाला मार्जिन मनी 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। इस निर्णय पर जिले के उचित दर विक्रेताओं ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। जिला स्तर पर कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, आपूर्ति लिपिकगण एवं उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों एवं विधायकगण ने भी उचित दर विक्रेताओं को संबोधित किया।
    1
    ****कोटेदारों के मार्जिन में बढ़ोतरी, अब प्रति क्विंटल 125 रुपये मिलेगा लाभांश**
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। 17 अगस्त को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं को राज्य के बजट से बढ़े हुए मार्जिन मनी के भुगतान की घोषणा की।
शाहजहांपुर में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कराया गया। विधानसभा क्षेत्र 131 कटरा में विधायक डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, 132 जलालाबाद में विधायक हरिप्रकाश वर्मा, 133 निगोही में विधायक सलोना कुशवाहा, 134 पुवायां में चेयरमैन संजय गुप्ता, 135 में एमएलसी सुधीर गुप्ता तथा 136 ददरौल में विधायक अरविंद सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम स्थलों पर ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका चेयरमैन सहित करीब 1200 उचित दर विक्रेता और लाभार्थी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार उचित दर विक्रेताओं को राज्य के बजट से मिलने वाला मार्जिन मनी 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। इस निर्णय पर जिले के उचित दर विक्रेताओं ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।
जिला स्तर पर कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, आपूर्ति लिपिकगण एवं उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों एवं विधायकगण ने भी उचित दर विक्रेताओं को संबोधित किया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बारिश में पक्का मकान गिरने से चाचा भतीजे की मौत महिला घायल बारिश में पक्का मकान गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायल मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा शाहजहांपुर। पुवायां तहसील क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में सोमवार को लगातार हो रही बारिश के बीच पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर राजन कोरी (26) और उनके दो वर्षीय भतीजे आरव की मौत हो गई। हादसे में आरव की मां काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल काजल का हाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने ग्रामीणों से जर्जर और असुरक्षित मकानों से सावधान रहने की अपील की है।
    1
    बारिश में पक्का मकान गिरने से चाचा भतीजे की मौत महिला घायल
बारिश में पक्का मकान गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायल
मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा
शाहजहांपुर। पुवायां तहसील क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में सोमवार को लगातार हो रही बारिश के बीच पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर राजन कोरी (26) और उनके दो वर्षीय भतीजे आरव की मौत हो गई। हादसे में आरव की मां काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल काजल का हाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने ग्रामीणों से जर्जर और असुरक्षित मकानों से सावधान रहने की अपील की है।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.