यूपी की बेटियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत करीब 50 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का प्रावधान है। योजना के लिए सरकार ने करीब 400 करोड़ रुपये का बजट रखा है। योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मिलेगा। पात्र छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक होने की शर्त बताई गई है। सरकार स्कूटी के साथ हेलमेट, रजिस्ट्रेशन और बीमा का खर्च भी उठाएगी। इसके अलावा छात्राओं को शुरुआती तौर पर 5 लीटर पेट्रोल भी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। योजना में दिव्यांग छात्राओं, शहीद परिवारों और निराश्रित परिवारों की बेटियों को विशेष लाभ देने का प्रावधान भी है। सरकार का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, आवागमन आसान बनाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
यूपी की बेटियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत करीब 50 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का प्रावधान है। योजना के लिए सरकार ने करीब 400 करोड़ रुपये का बजट रखा है। योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मिलेगा। पात्र छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक होने की शर्त बताई गई है। सरकार स्कूटी के साथ हेलमेट, रजिस्ट्रेशन और बीमा का खर्च भी उठाएगी। इसके अलावा छात्राओं को शुरुआती तौर पर 5 लीटर पेट्रोल भी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। योजना में दिव्यांग छात्राओं, शहीद परिवारों और निराश्रित परिवारों की बेटियों को विशेष लाभ देने का प्रावधान भी है। सरकार का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, आवागमन आसान बनाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
- हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से हड़कंप, किराए के मकान में मिला शव BAGHPAT DESK : बागपत में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल सुभाष का शव बागपत शहर में उनके किराए के मकान में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला फिसलकर गिरने से मौत का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- Sonipat News: चीनी के बढ़ते दामों के बीच जानिए चीनी के इतिहास से जुड़ी रोचक कहानी चीनी के बढ़ते दामों के बीच जानिए चीनी के इतिहास से जुड़ी रोचक कहानी। माना जाता है कि भारत में गन्ने के रस से दानेदार चीनी बनाने की तकनीक विकसित हुई और यह ज्ञान आगे दुनिया के कई हिस्सों तक पहुंचा। प्राचीन भारत में शर्करा और इक्षु का विशेष महत्व रहा है।1
- भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान1
- कानपुर हरियाणा सरकार का राम रहीम को शानदार तोहफा मिली बाहर आने की परमिशन रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का राम रहीम को शानदार तोहफा! बलात्कार के गंभीर अपराध में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम पर 'विशेष कृपा' एक बार फिर बरसी है। 21 दिन की नई फर्लो मिलते ही, आज तड़के 6:05 बजे रोहतक की सुनारिया जेल के फाटक उनके काफिले के लिए ऐसे खुले मानो जेल नहीं, कोई रिसॉर्ट हो!1
- दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे। दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे। अगर भारत इस कोशिश में मदद कर सकता है, तो उसे ज़रूर करना चाहिए..." RSS चीफ मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे पर उन्होंने कहा, "... अगर उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें इससे निपटना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि उनका विरोध क्यों हो रहा है, मुद्दे क्या हैं, और लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए।"1
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट शब्दों में कहा "यूपी के बाज़ार में चीनी 70 रुपया प्रति किलो से अधिक की दर पर बिक रही है. चीनी की कोई कमी नहीं, हमारे पास सात महीने का स्टॉक है." - योगी आदित्यनाथ,CMUP1
- लखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में अंधेरा छाया: कानपुर में VIP सड़क 5 फीट धंसी, घरों मे घुसा पानी; यूपी के 25 शहरों में बरसात यूपी मे मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद और झांसी समेत 35 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात साढ़े 12 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। सड़कें गलिया तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानो मे घुस गया। VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अपर श्रमायुक्त कार्यालय जलमग्न हो गया। लखनऊ में शाम 4 बजे से जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते दिन मे ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। महोबा के जिला अस्पताल मे पानी भर गया। इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। पिछले 2 दिनो में प्रदेश मे बारिश की वजह से हुए हादसो में 15 लोगों की मौत हुई है। मकान ढहने से महोबा उन्नाव मे 2-2 और सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा मे नाले मे बहे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। इससे पहले, वाराणसी में मंगलवार को अलग-अलग हादसो में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बांदा मे बारिश से कमजोर दीवार ढहने से पिता और 6 माह की बेटी की मौत हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, यूपी के 19 जिले बाढ की चपेट मे हैं। बदायू मे गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के पार चली गई हैं। एक मकान कटान की चपेट में आकर गंगा मे समा गया। रामगंगा नदी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रही है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफ़शाह बांध लबालब भर गए हैं। उनके गेट खोल दिए गए हैं। झांसी का सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने 'तमोलिन पुरवा' बांध का एक हिस्सा कट गया है। ललितपुर में खेड़ार नदी का पानी पुल के करीब 3 फीट ऊपर से बह रहा है। सिरसी पुल भी डूब गया है। वाराणसी मे गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी भी सभी घाट डूबे हुए हैं। सड़कों और छतों पर अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।1
- दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।1